EVM होगी चेक : कांग्रेस उम्मीदवार बीरेश ठाकुर ने की थी ECI में शिकायत
Ravi Singh | Jun 20, 2024, 19:59 IST
Biresh Thakur
चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर चुनाव में EVM में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। अब यहां पर EVM की जांच कराई जाएगी।
चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर चुनाव में EVM में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। अब यहां पर EVM की जांच कराई जाएगी। कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को 1884 वोटों से हराया है।
कांग्रेस उम्मीदवार बीरेश ठाकुर ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई थी। इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी की गई थी। इससे पहले भी मतगणना के दिन रिकाउंटिंग के चलते इस सीट का परिणाम सबसे देर से आया था। हालांकि परिणाम से संतुष्ट नहीं होने पर कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर EVM की जांच कराने की मांग की थी।
चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में EVM में गड़बड़ी की शिकायत के 8 आवेदन आए थे। इनमें छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सीट के भी नाम शामिल थे। इनमें EVM की मेमोरी और माइक्रो कंट्रोलर की जांच की मांग की गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने कांकेर की 3 विधानसभा क्षेत्रों संजारी बालोद, गुंडरदेही और सिहावा के 4 बूथों पर जांच के आदेश दिए हैं। इनमें संजारी बालोद के 2 और बाकी के 1-1 बूथ शामिल हैं।
![e641dc37b780ae6b67a38f22d7f9b08db6a85e94279e26f45ee16c0bbe23fc89]()
ये खबर भी पढ़ें...
उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने क्यों मांगी माफी
यह पहली बार है कि ECI ने EVM चेक कराने को लेकर गाइडलाइन जारी की है। 4 जून को काउंटिंग से पहले 1 जून को आयोग की ओर से यह गाइडलाइन आई थी। इसमें यह प्रावधान किया गया है कि रिजल्ट आने के बाद जो भी सेकेंड पोजिशन वाला उम्मीदवार है, वह EVM चेक कराने के लिए आवेदन कर सकता है।
चुनाव आयोग की ओर से एक EVM चेक कराने के लिए 50 हजार रुपए की फीस रखी गई है। हालांकि इसके लिए उम्मीदवार को रिजल्ट आने के 7 दिन के भीतर ही आवेदन किया जाना जरूरी है।
ये खबर भी पढ़ें...
मोदी सरकार के 2 मंत्रियों सहित 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों की EVM चेक होंगी
कांकेर सीट से बेहद करीबी मुकाबले में हारने वाले कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने 4 केंद्रों के EVM बदले जाने के आरोप लगाए थे। इसे लेकर उन्होंने कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की थी। इसमें संजारी बालोद, गुंडरदेही और सिहावा विधानसभा में EVM की जांच की मांग की थी।
ये खबर भी पढ़ें...
No Shadow Zone : 21 जून को यहां साया भी छोड़ देता है साथ, जानिए मप्र के इस अनोखे सेल्फी पॉइंट को
बीरेश ठाकुर का कहना है कि मतदान के बाद जो EVM के नंबर एजेंट को दिए गए थे, मतगणना के दिन वो बदल कैसे गए, इसका जवाब निर्वाचन आयोग को देना होगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार जिस EVM पर गड़बड़ी को आशंका हो उसकी जांच करवाई जा सकती है। इसलिए उन्होंने 4 EVM जहां नंबर अलग-अलग रहे हैं, उनकी जांच के लिए आवेदन किया है।
ये खबर भी पढ़ें...
हर साल 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जानिए क्या है इतिहास
बीरेश ठाकुर ने तत्कालीन कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि 16वे राउंड के बाद 2 घंटे तक मतगणना का कोई अपडेट ही नहीं दिया गया। बीरेश ने कांकेर कलेक्टर के मोबाइल डिटेल जांच करने की भी मांग की थी। उन्होंने कहा था कि, कलेक्टर को ऊपर से फोन आने लगे थे। अगर उनके काल डिटेल की जांच की जाए तो सब साबित हो जाएगा।
कांकेर लोकसभा सीट EVM की जांच छत्तीसगढ़ कांकेर लोकसभा सीट EVM में गड़बड़ी ECI EVM चेक
चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका
कांग्रेस उम्मीदवार बीरेश ठाकुर ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई थी। इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी की गई थी। इससे पहले भी मतगणना के दिन रिकाउंटिंग के चलते इस सीट का परिणाम सबसे देर से आया था। हालांकि परिणाम से संतुष्ट नहीं होने पर कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर EVM की जांच कराने की मांग की थी।
गड़बड़ी की शिकायत के 8 आवेदन
चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में EVM में गड़बड़ी की शिकायत के 8 आवेदन आए थे। इनमें छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सीट के भी नाम शामिल थे। इनमें EVM की मेमोरी और माइक्रो कंट्रोलर की जांच की मांग की गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने कांकेर की 3 विधानसभा क्षेत्रों संजारी बालोद, गुंडरदेही और सिहावा के 4 बूथों पर जांच के आदेश दिए हैं। इनमें संजारी बालोद के 2 और बाकी के 1-1 बूथ शामिल हैं।
e641dc37b780ae6b67a38f22d7f9b08db6a85e94279e26f45ee16c0bbe23fc89
ये खबर भी पढ़ें...
उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने क्यों मांगी माफी
पहली बार हुआ ऐसा
यह पहली बार है कि ECI ने EVM चेक कराने को लेकर गाइडलाइन जारी की है। 4 जून को काउंटिंग से पहले 1 जून को आयोग की ओर से यह गाइडलाइन आई थी। इसमें यह प्रावधान किया गया है कि रिजल्ट आने के बाद जो भी सेकेंड पोजिशन वाला उम्मीदवार है, वह EVM चेक कराने के लिए आवेदन कर सकता है।
50 हजार रुपए फीस
चुनाव आयोग की ओर से एक EVM चेक कराने के लिए 50 हजार रुपए की फीस रखी गई है। हालांकि इसके लिए उम्मीदवार को रिजल्ट आने के 7 दिन के भीतर ही आवेदन किया जाना जरूरी है।
ये खबर भी पढ़ें...
मोदी सरकार के 2 मंत्रियों सहित 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों की EVM चेक होंगी
कांग्रेस उम्मीदवार बीरेश ठाकुर ने EVM बदलने के लगाए थे आरोप
कांकेर सीट से बेहद करीबी मुकाबले में हारने वाले कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने 4 केंद्रों के EVM बदले जाने के आरोप लगाए थे। इसे लेकर उन्होंने कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की थी। इसमें संजारी बालोद, गुंडरदेही और सिहावा विधानसभा में EVM की जांच की मांग की थी।
ये खबर भी पढ़ें...
No Shadow Zone : 21 जून को यहां साया भी छोड़ देता है साथ, जानिए मप्र के इस अनोखे सेल्फी पॉइंट को
बीरेश ठाकुर का कहना है कि मतदान के बाद जो EVM के नंबर एजेंट को दिए गए थे, मतगणना के दिन वो बदल कैसे गए, इसका जवाब निर्वाचन आयोग को देना होगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार जिस EVM पर गड़बड़ी को आशंका हो उसकी जांच करवाई जा सकती है। इसलिए उन्होंने 4 EVM जहां नंबर अलग-अलग रहे हैं, उनकी जांच के लिए आवेदन किया है।
ये खबर भी पढ़ें...
हर साल 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जानिए क्या है इतिहास
बीरेश ठाकुर ने तत्कालीन कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि 16वे राउंड के बाद 2 घंटे तक मतगणना का कोई अपडेट ही नहीं दिया गया। बीरेश ने कांकेर कलेक्टर के मोबाइल डिटेल जांच करने की भी मांग की थी। उन्होंने कहा था कि, कलेक्टर को ऊपर से फोन आने लगे थे। अगर उनके काल डिटेल की जांच की जाए तो सब साबित हो जाएगा।
कांकेर लोकसभा सीट EVM की जांच छत्तीसगढ़ कांकेर लोकसभा सीट EVM में गड़बड़ी ECI EVM चेक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari