छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस गलत सिग्नल से पहुंच गई कोल साइडिंग, दो स्टेशन मास्टर सस्पेंड
Sandeep Kumar | May 04, 2025, 17:15 IST
Chhattisgarh Express coal siding
शनिवार को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर कोरबा स्टेशन पहुंची। जहां कुछ देर रुकने के बाद इसे आगे गेवरा रोड की ओर रवाना कर दिया गया, लेकिन सिग्नल की गलती के कारण यह ट्रेन सीधे कुसमुंडा की न्यू रेलवे साइडिंग पहुंच गई।
CG NEWS: छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेल संचालन में बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस मामले पर बिलासपुर डीसीएम ने कोरबा और कुसमुंडा के स्टेशन मास्टरों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। दरअसल में शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की लोकल सेवा गलत सिग्नल की वजह से गेवरा स्टेशन की बजाय सीधे एसईसीएल की कुसमुंडा साइडिंग पहुंच गई। इस घटना के बाद रेलवे ने स्टेशन मास्टरों के निलंबन का आदेश जारी किया।
शनिवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर कोरबा स्टेशन पहुंची। जहां कुछ देर रुकने के बाद इसे आगे गेवरा रोड की ओर रवाना कर दिया गया, लेकिन सिग्नल की गलती के कारण यह ट्रेन सीधे कुसमुंडा की न्यू रेलवे साइडिंग पहुंच गई। यह कोल लोडिंग जोन में आता है। ट्रेन में सवार यात्रियों को जैसे ही एहसास हुआ कि ट्रेन गेवरा की जगह किसी कोल लोडिंग पॉइंट पर पहुंच गई है, अफरा-तफरी मच गई। चालक भी रूट परिवर्तन से हैरान रह गया। रेलवे कर्मियों ने जब जांच की तो पता चला कि यह घटना सिग्नल की तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुई।
ये खबर भी पढ़िए... सीजी के अफसर महान, नान घोटाला करने वालों का खुद ही कर दिया कल्याण
ये खबर भी पढ़िए... इनसाइड स्टोरी: 4 महीने में बदला छत्तीसगढ़ की अफसरशाही का चेहरा, सुबोध सिंह ने कैसी कसी लगाम
घटना की जानकारी मिलते ही बिलासपुर जोन हेडक्वार्टर और डिवीजन कार्यालय में हड़कंप मच गया। तत्काल जांच के आदेश दिए गए। शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर कुसमुंडा के स्टेशन मास्टर जितेश दास और कोरबा के स्टेशन मास्टर एके जायसवाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के अनुसार मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में अजब-गजब, क्या भाजपा की सरकार में चल रहा है भूपेश का दबदबा!
ये खबर भी पढ़िए... भारत का पहला AI डेटा सेंटर नवा रायपुर में, सीएम साय ने किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भारत की एक प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेन है। उत्तर भारत के अमृतसर से चलकर मध्य और पूर्वी भारत के कई महत्वपूर्ण शहरों से होती हुई गंतव्य तक पहुंचती है। इस ट्रेन का संचालन भारतीय रेल द्वारा किया जाता है और यह प्रतिदिन बिलासपुर से गेवरा तक लोकल सेवा के रूप में भी चलती है। यह ट्रेन यात्रियों को अमृतसर, बिलासपुर, रायपुर और नागपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से जोड़ती है।
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त
सिग्नल की तकनीकी गड़बड़ी
ये खबर भी पढ़िए... सीजी के अफसर महान, नान घोटाला करने वालों का खुद ही कर दिया कल्याण
ये खबर भी पढ़िए... इनसाइड स्टोरी: 4 महीने में बदला छत्तीसगढ़ की अफसरशाही का चेहरा, सुबोध सिंह ने कैसी कसी लगाम
बिलासपुर जोन में मचा हड़कंप
ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में अजब-गजब, क्या भाजपा की सरकार में चल रहा है भूपेश का दबदबा!
ये खबर भी पढ़िए... भारत का पहला AI डेटा सेंटर नवा रायपुर में, सीएम साय ने किया शिलान्यास
इस रुट से गुजरती है ट्रेन
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari