पांच हजार शिक्षकों की भर्ती नहीं और रिटायर हो गए 6 हजार, 50 हजार मास्साब की हो गई कमी

Arun Tiwari | Dec 22, 2025, 16:16 IST
Share
chhattisgarh-government-schools-teacher-vacancy-crisis
chhattisgarh-government-schools-teacher-vacancy-crisis

छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा का ढांचा सुधरता नजर नहीं आ रहा। सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी शिक्षकों की कमी दूर नही हो पा रही है। प्रदेश में पांच हजार शिक्षकों की भर्ती होने वाली है लेकिन उससे पहले 6 हजार शिक्षक रिटायर हो गए हैं।

Raipur. छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा का ढांचा सुधरता नजर नहीं आ रहा। सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी शिक्षकों की कमी दूर नही हो पा रही है। प्रदेश में पांच हजार शिक्षकों की भर्ती होने वाली है लेकिन उससे पहले 6 हजार शिक्षक रिटायर हो गए हैं।

प्रदेश के स्कूलों में 50 हजार से ज्यादा शिक्षकों की कमी हो गई है। इनमें से आधे पद तो सहायक शिक्षकों के हैं जो शिक्षा की रीढ़ माने जाते हैं। प्रमोशन से भी शिक्षकों की कमी हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 4708 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, फिर भी खाली रह जाएंगे 25 हजार पद, हिंदी अभ्यर्थियों में नाराजगी

स्कूलों में कम होते मास्साब :

पिछले सात माह में ही राज्य के सरकारी स्कूलों के रिटायरमेंट और अन्य वजहों से 6 हजार से ज्यादा शिक्षकों की कमी हो गई है। इसकी वजह से राज्य में शिक्षकों के खाली पदों की संख्या बढ़ गई है। पिछले 7 माह में खाली पदों की संख्या में 6,434 पदों का इजाफा हुआ है।

लगभग 7 माह पहले स्कूलों की जरूरत के हिसाब से 45,229 शिक्षक कम थे, जबकि अब प्रदेश में 51,663 शिक्षकों की कमी है। रिक्त पदों में सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक के पद शामिल हैं।

हालांकि, शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने पहल की है, लेकिन रिक्त पदों की तुलना में भर्ती के पद काफी कम हैं इसलिए रिक्त पदों की संख्या में कमी आने की बजाए लगातार वृद्धि हो रही है।

बता दें कि राज्य में स्कूली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए लगभग 5 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई है। प्रमोशन के बाद भी प्राचार्य- व्याख्याता कम हैं। पिछले दिनों स्कूल शिक्षा विभाग ने पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक से लेकर व्याख्याता की पदोन्नति की है। इसके बाद से इन पदों पर रिक्तियों में कमी आई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश में वर्ग 1 शिक्षक भर्ती के 900 पदों पर डीपीआई- ट्राइबल विभाग का रोड़ा

प्राथमिक शिक्षक भर्ती का रिजल्ट आने से पहले क्या चाहते हैं उम्मीदवार ? MP News

खाली पदों में आधे सहायक शिक्षक :

प्रदेश में स्कूली शिक्षकों के रिक्त पड़े 51,663 पदों में से लगभग 50 फीसदी सहायक शिक्षक के हैं। फिलहाल, सेट अप के अनुसार राज्य में 24 हजार 113 सहायक शिक्षक कम हैं। जबकि इसी साल अप्रैल माह में यह संख्या 18,664 थी। यानी सात माह में ही प्रदेश के स्कूलों में 6434 सहायक शिक्षक कम हो गए।

लंबे समय से लटक रहा मामला :

2024-25 के बजट सत्र में तत्कालीन स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में 33 हजार शिक्षकों की सीधी भर्ती की घोषणा की थी। इसमें व्याख्याता के 2524 पद, शिक्षक के 8194 पद और सहायक शिक्षक के 22,341 पद शामिल हैं।

सरकार ने अब चरणबद्ध तरीके से भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। पहले चरण में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अभी नए पांच हजार शिक्षक भर्ती नहीं हुए और छह हजार कम हो गए।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शिक्षकों भर्तीछ Chhattisgarh में हजारों शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, TET परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षकों की कमी
  • शिक्षकों की भर्ती
  • छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा