छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, 22 अदालतों में कामकाज ठप

VINAY VERMA | Feb 25, 2026, 12:29 IST
Share
chhattisgarh-high-court-bomb-threat-bilaspur-22-courts-shut
chhattisgarh-high-court-bomb-threat-bilaspur-22-courts-shut

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल हाई कोर्ट परिसर को खाली कराकर सील कर दिया। फिलहाल पुलिस और साइबर सेल ई मेल की जांच में जुटी है।

Bilaspur. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार सुबह न्यायिक और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और हाई कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करवा लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर तैनात

मिली जानकारी के अनुसार, कोर्ट को संदिग्ध धमकी मिलने के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और एंटी-सैबोटाज टीम मौके पर पहुंच गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर डटे रहे और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया तथा आने-जाने वालों की सघन जांच शुरू की गई।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

22 अदालतों में कामकाज पूरी तरह ठप

धमकी की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट प्रशासन ने आज सूचीबद्ध सभी मामलों की सुनवाई से इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की पीठ सहित कुल 22 अदालतों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। वकील, पक्षकार और न्यायालय कर्मचारी एहतियातन परिसर से बाहर रहे। कई वकीलों ने इसे सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए प्रशासन से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के तीन जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

ई मेल की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी (bomb threat) ई मेल के जरिए दी गई है। साइबर सेल को भी अलर्ट कर संभावित स्रोत की पड़ताल शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। मौके पर SSP रजनेश सिंह और आला अधिकारी मौजूद हैं।

ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर-राजनांदगांव कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

प्रशासन की अपील, शांति बनाए रखें

इस घटना के बाद न्यायालय परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि धमकी वास्तविक थी या किसी शरारती तत्व की करतूत। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... जयपुर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सत​र्क, तलाशी अभियान जारी

Tags:
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • bomb threat
  • बम से उड़ाने की धमकी
  • bilaspur
  • हाईकोर्ट को बम की धमकी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती