छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सजा के तौर पर रेलवे कर्मचारियों का नहीं कर सकते डिमोशन...
Harrison Masih | Oct 24, 2025, 16:36 IST
chhattisgarh-high-court-railway-employee-demotion-ruling the sootr
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रेलवे कर्मचारी की विभागीय सजा में आंशिक बदलाव किया। कोर्ट ने कहा कि किसी कर्मचारी को सीधे सबसे निचले पद पर डिमोट करना नियमों के खिलाफ है।
Bilaspur. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रेलवे कर्मचारी को बड़ी राहत देते हुए विभागीय कार्रवाई में दी गई सजा में आंशिक बदलाव किया है। अदालत ने कहा कि किसी कर्मचारी को सीधे सबसे निचले पद पर डिमोट करना नियमों के खिलाफ है। कोर्ट ने कर्मचारी को उसके ठीक निचले पद पर डिमोशन देने का निर्देश जारी किया है।
ये खबर भी पढ़ें... कर्मचारी के प्रमोशन के लिए शर्तें तय करना सरकार का अधिकार... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
बिलासपुर के एसईसीआर कॉलोनी निवासी सीसीएस राव, जो रेलवे में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद पर कार्यरत थे, उनके खिलाफ 15 जुलाई 2013 को एक चार्जशीट जारी की गई थी। चार्जशीट में उन पर 16 जून 2013 से 15 जुलाई 2013 तक अनाधिकृत अनुपस्थित रहने का आरोप था।
विभागीय जांच के बाद अनुशासन समिति ने 11 मार्च 2014 को उन्हें सेवा से हटाने की सजा सुना दी थी। इस फैसले के खिलाफ उन्होंने अपील की।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला आरक्षित पद के नियमों में किया बदलाव, खाली रहने पर होगी पुरुषों की भर्ती
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) जबलपुर बेंच ने 8 नवंबर 2024 को पुनरीक्षण प्राधिकारी के आदेश को सही ठहराया और याचिका खारिज कर दी। इसके बाद कर्मचारी ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (CG High Court) में याचिका दायर की।
जस्टिस संजय के अग्रवाल और राधाकिशन अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने फैसला सुनाते हुए कहा — “जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के पद से सीधे सबसे निचले पद टेक्नीशियन ग्रेड-3 पर डिमोशन नियम विरुद्ध है।”
अदालत ने कर्मचारी को उसके ठीक निचले पद मास्टर क्राफ्ट्समैन पर एक साल के लिए डिमोट करने का निर्देश दिया। इसके अलावा पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा लगाई गई बाकी सभी शर्तें बरकरार रखी गईं। सजा पूरी होने के बाद उन्हें उनके मूल पद जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल पर बहाल करने का आदेश भी दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इन बेटियों को नहीं मिलेगा पिता की संपत्ति में हिस्सा...
रेलवे कर्मचारियों का डिमोशन पर यह फैसला न सिर्फ सीसीएस राव के लिए राहत भरा है, बल्कि यह विभागीय कार्रवाई में न्यायिक सीमाओं और प्रक्रियागत सटीकता की भी याद दिलाता है। कोर्ट ने साफ किया कि किसी भी सजा का निर्धारण न्यायसंगत और नियमसम्मत होना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें... बिना कारण पति से अलग होने पर नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की पत्नी की याचिका
ये खबर भी पढ़ें... कर्मचारी के प्रमोशन के लिए शर्तें तय करना सरकार का अधिकार... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
क्या है पूरा मामला?
विभागीय जांच के बाद अनुशासन समिति ने 11 मार्च 2014 को उन्हें सेवा से हटाने की सजा सुना दी थी। इस फैसले के खिलाफ उन्होंने अपील की।
सजा में संशोधन और डिमोशन का विवाद
अपीलीय प्राधिकारी ने 5 जून 2014 को सजा में संशोधन करते हुए सीसीएस राव को जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल से टेक्नीशियन ग्रेड-3 के पद पर तीन साल के लिए डिमोट कर दिया। साथ ही, इस अवधि में इंक्रीमेंट रोकने का भी आदेश दिया गया। इसके बाद कर्मचारी ने पुनरीक्षण याचिका दायर की, जिस पर डिमोशन की अवधि 3 साल से घटाकर 1 साल कर दी गई।
CAT से हाईकोर्ट तक मामला
हाईकोर्ट का फैसला
अदालत ने कर्मचारी को उसके ठीक निचले पद मास्टर क्राफ्ट्समैन पर एक साल के लिए डिमोट करने का निर्देश दिया। इसके अलावा पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा लगाई गई बाकी सभी शर्तें बरकरार रखी गईं। सजा पूरी होने के बाद उन्हें उनके मूल पद जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल पर बहाल करने का आदेश भी दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इन बेटियों को नहीं मिलेगा पिता की संपत्ति में हिस्सा...
मामले को 3 पॉइंट्स में समझें:
|
कर्मचारी के लिए राहत, विभाग के लिए नसीहत
ये खबर भी पढ़ें... बिना कारण पति से अलग होने पर नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की पत्नी की याचिका
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman