छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों की बिक्री में सुस्ती, 30% छूट के बावजूद 1700 मकान खाली
Krishna Kumar Sikander | Jun 17, 2025, 15:11 IST
Chhattisgarh Housing Board's house sales slow, 1700 houses vacant despite 30% discount the sootr
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (सीजीएचबी) के बनाए करीब 2900 मकानों में से लगभग 1700 मकान अब भी खाली पड़े हैं। प्रदेश सरकार ने इन मकानों को बेचने के लिए 10 से 30 प्रतिशत तक की छूट दी, फिर भी बिक्री की रफ्तार धीमी है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (सीजीएचबी) के बनाए करीब 2900 मकानों में से लगभग 1700 मकान अब भी खाली पड़े हैं। प्रदेश सरकार ने इन मकानों को बेचने के लिए 10 से 30 प्रतिशत तक की छूट दी, फिर भी बिक्री की रफ्तार धीमी है। मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने बताया कि अब तक 900 मकान बिक चुके हैं और 300 की बुकिंग हो चुकी है। मंडल अब ब्लॉक स्तर पर मकान बनाने और दीपावली के मौके पर नई योजनाएं शुरू करने की तैयारी में है।
ये खबर भी पढ़ें... हाउसिंग बोर्ड ने तोड़े नियम फिर भी ठेकेदार ने काम छोड़ा अब दूसरों का सहारा
पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में 19 जिलों में बनाए गए करीब 500 करोड़ रुपये की लागत वाले 3000 मकानों की बिक्री पिछले सात साल से रुकी हुई थी। विष्णुदेव साय सरकार ने इस समस्या को देखते हुए छूट का फैसला लिया। इन मकानों में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी श्रेणी के आवास शामिल हैं, जिनकी कीमत 3 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि, ये मकान शहरों से दूर बाहरी इलाकों में होने और वहां पहुंच व अन्य सुविधाओं की कमी के कारण खरीदारों को आकर्षित नहीं कर पा रहे।
ये खबर भी पढ़ें... हाउसिंग बोर्ड ने जंगल में चुपचाप बना दी कॉलोनी
नया रायपुर में बने मकानों की स्थिति सबसे चिंताजनक है। मंडल की वेबसाइट के अनुसार, बोरियाकला में 300 से ज्यादा मकान (17.23 लाख से 22.93 लाख) खंडहर की हालत में हैं। सेक्टर-29 में 154 मकान (कीमत 11 लाख से 1 करोड़), सेक्टर-27 में 67 मकान (12.26 लाख से 4 करोड़) और सेक्टर-12 में 525 मकान (16.76 लाख से 85.47 लाख) खाली हैं। सेजबहार और सड्डू में दुकानें, साथ ही बोरियाकला में 29 दुकानें (5.70 लाख से 25.40 लाख) भी बिक नहीं रही हैं। नया रायपुर में कम बसाहट के कारण लोग इन मकानों में रुचि नहीं दिखा रहे।
ये खबर भी पढ़ें... CG News | आम आदमी के घर के सपनों पर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने लगाया ग्रहण !
मंडल ने कई शहरों में कम कीमत वाले अटल आवास बनाए, लेकिन ये भी खरीदारों को लुभा नहीं पाए। बीजापुर में 143 मकान (8.97 लाख से 24 लाख), धमतरी में 88 मकान (7.72 लाख से 27.45 लाख), नवापारा में 122 मकान (7.41 लाख से 31.05 लाख), राजिम में 53 मकान (7.91 लाख से 29.52 लाख), बालोद में 118 मकान (7.27 लाख से 25.71 लाख), बालोद के सिवनी में 45 मकान (5.41 लाख से 32.90 लाख) और भानुप्रतापपुर में 60 मकान (6.75 लाख से 6.86 लाख) खाली पड़े हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ का नया विधानसभा... PM नरेंद्र मोदी करेंगे भवन का उद्घाटन
मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने कहा कि बिक्री बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में हर जिले और ब्लॉक स्तर पर मकान बनाने की योजना है। दीपावली पर नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करने की तैयारी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित किया जा सके।
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड | छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों की बिक्री में सुस्ती | 30% छूट फिर भी हाउसिंग बोर्ड के 1700 मकान खाली | Chhattisgarh Housing Board | Chhattisgarh Housing Board's house sales slow
ये खबर भी पढ़ें... हाउसिंग बोर्ड ने तोड़े नियम फिर भी ठेकेदार ने काम छोड़ा अब दूसरों का सहारा
शहरों से दूरी और सुविधाओं की कमी बनी वजह
ये खबर भी पढ़ें... हाउसिंग बोर्ड ने जंगल में चुपचाप बना दी कॉलोनी
नया रायपुर में खरीदारों की कमी
ये खबर भी पढ़ें... CG News | आम आदमी के घर के सपनों पर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने लगाया ग्रहण !
अटल आवास भी नहीं बिके
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ का नया विधानसभा... PM नरेंद्र मोदी करेंगे भवन का उद्घाटन
बिक्री बढ़ाने के लिए प्रयास का दावा
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड | छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों की बिक्री में सुस्ती | 30% छूट फिर भी हाउसिंग बोर्ड के 1700 मकान खाली | Chhattisgarh Housing Board | Chhattisgarh Housing Board's house sales slow
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj