छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची कोर्ट , 15 हजार पेज का चालान पेश
Vikram Jain | Published:
Chhattisgarh liquor scam Raipur court EOW ACB challan presented
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू और एसीबी रायपुर कोर्ट में चालान पेश किया। जांच एजेंसी ने अरुणपति त्रिपाठी, अनवर ढेबर और अन्य के खिलाफ चार्जशीट पेश की।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ 2200 करोड़ के शराब घोटाला केस में एसीबी और ईओडब्ल्यू EOW ने रायपुर की विशेष अदालत में चालान पेश कर दिया। पेश किए चालान में पेजों की संख्या पंद्रह हजार हैं। जांच एजेंसी ने चालान के पन्नों को तीन अलग-अलग रंगों के कपड़े से बांधा था। जांच को आसान करने के लिए घोटाला को तीन हिस्सों में विभाजित किया गया था। मोटे तौर पर एसीबी और ईओडब्ल्यू प्रवर्तन निदेशालय की कहानी से ही आगे बढ़ी है। पेजों की संख्या यह बताती है कि उसने प्रवर्तन निदेशालय से एक कदम आगे जाकर जांच की है।
जहां छत्तीसगढ़ में इस घोटाले में चालान पेश किया गया हैI तो वहीं दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश की अदालत में इस मामले के दो आरोपियों की पेशी हैI अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी की यूपी की अदालत में पेशी हैI
मामले में आरोपी सेवानिवृत्त आईएएस अनिल टुटेजा, अरुणपति त्रिपाठी, अनवर ढेबर त्रिलोक सिंह ढिल्लन और अरविंद सिंह को शुरुआती दिनों में गिरप्तार कर लिया गया था। बाद में गवाहों को धमकाने के आरोप में अनवर ढेबर के बेटे, एक वकील और दोस्तों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी बनाया था। घोटाला में 70 से ज्यादा लोगों के नाम बतौर आरोपी दर्ज हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : यूपी एसटीएफ ने उगलवा लिए राज, बेनिफिशरीज को लेकर खुलासा
EOW और ACB दोनों ही शराब घोटाला को जांच रहे हैं। अरुणपति त्रिपाठी चूंकि आबकारी विभाग में विशेष सचिव रहे हैं, इसलिए उनका शामिल होना, एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच का हिस्सा है। घोटाले को कैसे अंजाम दिया गया? घोटाला में कौन-कौन शामिल थे? और इससे किस-किस को लाभ हुआ?, इस तरह के सवाल, बनाकर जांच को जारी रखा गया है।
ये खबर भी पढ़े... हरियाणा की अशोका यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में फिलिस्तीन का समर्थन , स्टूडेंट्स ने लहराई तख्तियां , जानें पूरा मामला
घोटाला में शराब बनाने वाली तीन कंपनियों के नाम हैं। लेकिन, चार्ज शीट पेश करने तक जांच एजेंसी ने सिर्फ त्रिलोक सिंह ढिल्लन भर को गिरप्तार किया है। इसी तरह आबकारी विभाग से सिर्फ अरुणपति त्रिपाठी भर को गिरप्तार किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में युवक गिरफ्तार, महिलाओं और बच्चों के वीडियो इंटरनेट पर करता था अपलोड
घोटाला के रुपयों से पॉलिटिकल फंडिंग, प्रोटेक्शन मनी, हिस्सेदारी, रिश्वत जैसे मदों के जरिए भुगतान किया जाता था। जांच एजेंसी के मुताबिक प्रोटेक्शन मनी का रुपया पुलिस के छोटे- बढ़े अधिकारियों को जाता था। हिस्सेदारी में आईएएस अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी का नाम है। पॉलिटिकल फंडिंग और लाभार्थी कौन कौन? इन नामों का खुलासा होना बाकी है।
जहां छत्तीसगढ़ में इस घोटाले में चालान पेश किया गया हैI तो वहीं दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश की अदालत में इस मामले के दो आरोपियों की पेशी हैI अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी की यूपी की अदालत में पेशी हैI
जांच बढ़ी और आरोपी भी बढ़े
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : यूपी एसटीएफ ने उगलवा लिए राज, बेनिफिशरीज को लेकर खुलासा
जांच को कैसे विभाजित किया गया
ये खबर भी पढ़े... हरियाणा की अशोका यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में फिलिस्तीन का समर्थन , स्टूडेंट्स ने लहराई तख्तियां , जानें पूरा मामला
घोटाला में शराब की तीन कंपनियां, गिरफ्तारी सिर्फ एक की
ये खबर भी पढ़ें... चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में युवक गिरफ्तार, महिलाओं और बच्चों के वीडियो इंटरनेट पर करता था अपलोड
लाभार्थी कौन कौन...
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari