श्रीलंका तक फैला महादेव सट्टे का जाल, बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव के मोबाइल ने उगले राज
Vikram Jain | May 11, 2024, 21:28 IST
Chhattisgarh Mahadev Satta App Case EOW Dismissed Constable Arjun Yadav
छत्तीसगढ़ के महादेव सट्टा ऐप केस में बर्खास्त पुलिस आरक्षक अर्जुन यादव को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अर्जुन यादव ने स्वीकार किया कि ऐप के 20 से ज्यादा पैनल को ऑपरेट करता था। वह 4 पैनल का श्रीलंका और 1 पैनल कोलकाता में संचालन करता था।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ के महादेव सट्टा ऐप केस ( Mahadev Satta App Case) में लगातार नए- नए खुलासे हो रहे है। अब EOW की रिमांड के दौरान बर्खास्त पुलिस आरक्षक अर्जुन यादव ( Dismissed Constable Arjun Yadav) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पूछताछ में पता चला है कि अर्जुन यादव महादेव ऐप के पैनल को ऑपरेट करता था उसने खुद ये स्वीकार किया है। वह 20 से ज्यादा पैनल ऑपरेट करता था। जिसमें से वर्तमान में 4 पैनल श्रीलंका और 1 पैनल कोलकाता में संचालन करता था। पूछताछ में जानकारी सामने आने के बाद रायपुर पुलिस की टीम कोलकाता में कार्रवाई कर रही है। कोलकाता के कई ठिकानों पर दबिश देने की भी सूचना है।
महादेव सट्टा ऐप केस में ईओडब्ल्यू (Chhattisgarh EOW) ने अर्जुन यादव के मोबाइल फोन की जांच में ऐप से जुड़े बहुत से वाट्सएप ग्रुप भी मिले हैं। इन ग्रुप में कुछ आरटीजीएस अकाउंट और कुछ ग्रुप फेक अकाउंट से संबंधित पाए गए। ईओडब्ल्यू की टीम ने ग्रप और जानकारी के आधार पर 200 से ज्यादा ऐसे बैंक अकाउंट को आइडेंटीफाई करके लगभग 3 करोड़ रूपए की राशि को बैंक खातों में फ्रीज करवाया है। वही आरोपी से महादेव सट्टा एप के पैसे से खरीदी गई एक गाड़ी भी जब्त की गई है।
मामले में शुक्रवार को EOW की टीम ने बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया। EOW की टीम ने अर्जुन की 5 दिन की रिमांड मांगी थी। दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद कोर्ट में 14 मई तक यादव को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गौरतलब है कि लंबे समय से बर्खास्त आरक्षक अर्जुन सिंह यादव फरार चल रहा था। EOW की टीम ने छापे मार कार्रवाई करके उसे पचमढ़ी से गिरफ्तार किया था। अर्जुन यादव महादेव सट्टा ऐप केस में रायपुर जेल में बंद निलंबित आरक्षक भीम यादव का भाई है।
मोबाइल की जांच में खुले राज

EOW की रिमांड में आरोपी अर्जुन
मामले में शुक्रवार को EOW की टीम ने बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया। EOW की टीम ने अर्जुन की 5 दिन की रिमांड मांगी थी। दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद कोर्ट में 14 मई तक यादव को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गौरतलब है कि लंबे समय से बर्खास्त आरक्षक अर्जुन सिंह यादव फरार चल रहा था। EOW की टीम ने छापे मार कार्रवाई करके उसे पचमढ़ी से गिरफ्तार किया था। अर्जुन यादव महादेव सट्टा ऐप केस में रायपुर जेल में बंद निलंबित आरक्षक भीम यादव का भाई है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari