50 करोड़ के बजट से बनाए जाएंगे छत्तीसगढ़ महतारी सदन, पहले चरण में बनेंगे 1460
Deeksha Nandini Mehra | May 29, 2024, 09:11 IST
cm vishnudeo -
प्रत्येक महतारी सदन लगभग 120 वर्ग मीटर में बनेगा। इसके लिए सभी जिला पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्यों से भवन के संबंध में प्रस्ताव मंगाए जा रहे हैं।
Chhattisgarh Mahtari Sadan : छत्तीसगढ़ में 50 करोड़ रुपए के बजट से छत्तीसगढ़ महतारी सदन बनाए जाएंगे। इसके पहले चरण में प्रदेश के 146 ब्लॉक में 1460 महतारी सदन बनाना तय किया गया है। हर ब्लॉक में 10 महतारी सदन बनाए जाएंगे। पांच साल में सरकार सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन बनाएगी। महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको काम काज लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने यह फैसला किया है। विभाग ने महतारी सदन का ड्राइंग डिजाइन भी तय कर लिया है।
दरअसल, बजट में महतारी सदन बनाने की घोषणा की गई थी। इसके लिए बजट में 50 करोड़ रुपए आवंटित किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा का मानना है कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में इसे बनाया जाना चाहिए। उनके निर्देश पर गांवों में जगह तलाशी जा रही है। हर महतारी सदन लगभग 120 वर्ग मीटर में बनेगा। इसके लिए सभी जिला पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्यों से भवन के संबंध में प्रस्ताव भी मंगाए जा रहे हैं।
ये खबर पढ़िए ...CG Weather Update : अभी तो गर्मी का सितम शुरू ही हुआ है, दो दिन बाद आग बरसने का अहसास होगा
बताया जा रहा है कि महतारी सदन बनाने के लिए प्रदेश की बड़ी पंचायतों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद छोटी पंचायतों का नंबर आएगा। 3000 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों के अंदर जमीन देने वाली पंचायतों को प्राथमिकता देने पर विचार किया जा रहा है।
ये खबर पढ़िए ...लड़की के फोन पर आए उसके ही न्यूड फोटो, धमकी भी- दोस्त का लोन चुकाओ नहीं तो…
प्रदेश में लगभग 11 हजार पंचायतें हैं, इसमें 3 हजार से अधिक जनसंख्या वाली लगभग 696 पंचायतें हैं। 5 हजार से अधिक जनसंख्या वाली 96 ग्राम पंचायतें हैं। इसी तरह 4 से 5 हजार जनसंख्या वाली 159 और 3 से 4 हजार की जनसंख्या वाली 441 ग्राम पंचायतें हैं।
ये खबर पढ़िए ...अफसर की बेटी ने की खुदकुशी, कमरे में फंदे पर लटकी मिली लाश
मुख्य अभियंता कृष्ण कुमार कटारे ने बताया कि सदन बनाने के लिए प्रदेश सरकार कंवर्जेंस से राशि जुटाएगी। मनरेगा और 15वें वित्त के पैसे का भी उपयोग किया जाएगा। सभी जिला पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्यों से भवन के संबंध में प्रस्ताव मंगाया जा रहा है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
CM Vishnu Deo Sai | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
जिला पंचायतों अध्यक्ष से भवन के संबंध में मंगाए प्रस्ताव

कंवर्जेंस से राशि जुटाएगी सरकार
मुख्य अभियंता कृष्ण कुमार कटारे ने बताया कि सदन बनाने के लिए प्रदेश सरकार कंवर्जेंस से राशि जुटाएगी। मनरेगा और 15वें वित्त के पैसे का भी उपयोग किया जाएगा। सभी जिला पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्यों से भवन के संबंध में प्रस्ताव मंगाया जा रहा है।
ये होंगी सुविधाएं
- व्यावसायिक उपयोग के लिए दो कमरे (ऑफिस या दुकान)।
- महिलाओं को काम करने के लिए 60 वर्ग मीटर का हॉल।
- एक किचन के साथ एक स्टोर रूम भी बनाया जाएगा।
- ट्यूबवेल के साथ वॉटर हार्वेस्टिंग।
- सुरक्षा को ध्यान में रखकर बाउंड्री वॉल।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
CM Vishnu Deo Sai | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava