छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए 7 हजार 470 करोड़, प्रदेश को मिला अब तक का सबसे बड़ा बजट

Arun Tiwari | Feb 02, 2026, 23:01 IST
Share
chhattisgarh railway
chhattisgarh railway

छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए 7 हजार 470 करोड़ का बजट मिला है। यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा रेल बजट है। इससे रेलवे नेटवर्क का विस्तार और सुविधाओं में सुधार होगा।

News in Short

  • छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए 7,470 करोड़ का बजट आवंटित किया गया।
  • 24 गुना वृद्धि के साथ यह अब तक का सबसे बड़ा रेल बजट है।
  • जगदलपुर को जोड़ने वाला रावघाट-जगदलपुर रेल प्रोजेक्ट शुरू हुआ।
  • 32 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण ‘अमृत स्टेशन योजना’ में किया जा रहा है।
  • 1,200 किलोमीटर नए ट्रैक और 100 प्रतिशत विद्युतीकरण के साथ राज्य में रेल सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

News in Details

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना विकास के लिए 7 हजार 4 सौ 70 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। केंद्र सरकार का छत्तीसगढ़ के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है।

24 गुना ज्यादा मिला रेल बजट

वर्ष 2009-14 के दौरान वार्षिक औसत 311 करोड़ की तुलना में 2026-27 में 7,470 करोड़ का बजट प्रावधान लगभग 24 गुना वृद्धि का रिकॉर्ड है। वर्तमान में राज्य में 51 हजार 80 करोड़ के रेल कार्य प्रगति पर हैं, जिनमें नए ट्रैक निर्माण, स्टेशनों का पुनर्विकास तथा सुरक्षा उन्नयन जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के बाद कुटाई शुरू, कांग्रेस का आरोप सरकार ने जानबूझकर कम खरीदा धान

जगदलपुर रेल प्रोजेक्ट शुरू

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुदूर वनांचल बस्तर में जगदलपुर को जोड़ने वाले रावघाट-जगदलपुर रेल प्रोजेक्ट का प्रारंभ होना बस्तर के जनजातीय समाज के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक अमूल्य उपहार है, जो क्षेत्रीय विकास की नई राह प्रशस्त करेगा। परमलकसा-खरसिया कॉरिडोर के साथ-साथ नए फ्रेट कॉरिडोर को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं से आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में यात्री गाड़ियों की संख्या आने वाले समय में लगभग दोगुनी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें...राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को आएंगी छत्तीसगढ़, आज से 6 दिवसीय दौरा शुरू

32 रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण

अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत राज्य के 32 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इनमें डोंगरगढ़ (फेज-I), अंबिकापुर, भानुप्रतापपुर, भिलाई और उरकुरा जैसे स्टेशन पूर्ण हो चुके हैं। इसके साथ ही राज्य में वंदे भारत एक्सप्रेस की 2 जोड़ी तथा अमृत भारत एक्सप्रेस की 1 जोड़ी सेवाएँ यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल सुविधा प्रदान कर रही हैं।

ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ के 64 लाख वोटर्स को नोटिस, 14 फरवरी तक डेटा नहीं सुधारा तो कटेगा नाम

ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ का प्लेसमेंट मॉडल फ्लॉप : रोजगार मेलों में नहीं पहुंच रहे 90 फीसदी बेरोजगार, दो साल बीते सिर्फ इतनी नौकरी

रेलवे के नए ट्रैक का निर्माण

वर्ष 2014 से अब तक छत्तीसगढ़ में लगभग 1,200 किलोमीटर नए रेल ट्रैक का निर्माण हुआ है। राज्य में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण, 170 फ्लाईओवर/अंडरपास और ‘कवच’ जैसी आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों की स्थापना की गई है। इन प्रयासों से छत्तीसगढ़ रेल सुविधा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है।

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई
  • वंदे भारत एक्सप्रेस
  • रेल बजट
  • अमृत भारत एक्सप्रेस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती