छत्तीसगढ़ में नए साल से लागू होगा स्मार्ट-PDS, सिर्फ स्कैन करके किसी भी राशन दुकान से ले सकेंगे अनाज

Harrison Masih | Nov 27, 2025, 16:20 IST
Share
chhattisgarh-smart-pds-digital-ration-system-2026 the sootr
chhattisgarh-smart-pds-digital-ration-system-2026 the sootr

छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए Smart-PDS लागू करने की योजना घोषित की है। अगले साल से राशन कार्डधारी किसी भी उचित मूल्य दुकान से सिर्फ स्कैन करके राशन प्राप्त कर सकेंगे।

Raipur. छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। खाद्य एवं राजस्व विभाग की सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने बुधवार को प्रेस वार्ता में घोषणा की कि राज्य में स्मार्ट-पीडीएस (Smart-PDS) लागू करने की तैयारी तेज हो गई है, जिसे अगले साल (2026) पूर्ण रूप से लागू कर दिया जाएगा।

स्मार्ट-पीडीएस लागू होने के बाद राशन कार्डधारी किसी भी उचित मूल्य दुकान (Fair Price Shop) से अपनी राशन सामग्री प्राप्त कर सकेंगे, जिससे 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' की तर्ज पर राज्य में वितरण प्रणाली लचीली हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 46 लाख राशन कार्डधारी शक के घेरे में: घर-घर पहुंच रहा विभाग,1 लाख 93 हजार कार्ड रद्द

स्मार्ट-पीडीएस की मुख्य विशेषताएं

स्मार्ट-पीडीएस का लक्ष्य वितरण प्रणाली को केंद्रीकृत (Centralized) और ऑनलाइन करना है। राशनकार्ड प्रबंधन, सप्लाई चेन और वितरण प्रणाली पूरी तरह केंद्रीकृत और ऑनलाइन हो जाएगी। अनियमितताओं पर नजर रखने के लिए लाल, पीले और हरे अलर्ट सिस्टम के माध्यम से शिकायतों की निगरानी और खाद्यान्न ले जाने वाली गाड़ियों की ट्रैकिंग की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... 3 लाख राशनकार्डधारियों का नहीं है पता, विभाग ने कहा- 'सत्यापन नहीं कराया तो रद्द होगा राशन कार्ड'

स्मार्ट-PDS सिस्टम को ऐसे समझें

1.स्मार्ट-PDS सिस्टम लागू होने के बाद राशन कार्डधारी छत्तीसगढ़ राज्य में किसी भी उचित मूल्य दुकान से अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे।

2. राशन कार्ड प्रबंधन, सप्लाई चेन और वितरण प्रणाली को पूरी तरह केंद्रीकृत और ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।

3. शिकायतों की निगरानी और अनियमितताओं की पहचान के लिए लाल, पीले और हरे अलर्ट सिस्टम का उपयोग किया जाएगा।

4. वर्तमान में किराये के भवनों में चल रही 6,585 उचित मूल्य दुकानों के लिए दुकान–सह–गोदाम भवन निर्माण का बजट स्वीकृत किया गया है।

5. पीडीएस में 11 लाख नए परिवारों को जोड़ा गया है, जिससे कुल 82 लाख सदस्यों को खाद्यान्न वितरण का लाभ मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें... वन नेशन वन राशन कार्ड योजना में फर्जीवाड़ा... 4027 कार्डधारी दो राज्यों से उठा रहे थे राशन

लाभान्वित होंगे लाखों परिवार

अभी तक 11 लाख नए परिवार पीडीएस से जुड़े हैं, जिससे लगभग 82 लाख सदस्य लाभान्वित हो रहे हैं। बस्तर संभाग के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और कांकेर जिले के 402 दूरस्थ ग्रामों के 42,220 परिवारों को चावल, चना, नमक, शक्कर और गुड़ पूरी तरह मुफ्त दिया जा रहा है। इन क्षेत्रों में 18 नई उचित मूल्य दुकानों को भी मंजूरी दी गई है।

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: अब तक 38 लाख महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं और 2025 में नए कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया जारी है।

आपदा प्रबंधन: पिछले दो वर्षों में आपदा प्रभावितों को 321 करोड़ रूपए की सहायता दी गई है और आपदा मित्र योजना के तहत तीन हजार युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... गरीबी रेखा वाले तीन लाख लोग लापता, इनका पता लगाने को होगा राशनकार्ड का वेरिफिकेशन

Tags:
  • वन नेशन वन राशन कार्ड
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली
  • Smart-PDS
  • स्मार्ट-PDS सिस्टम
  • रीना बाबासाहेब कंगाले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा