Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज छाए रहेंगे बादल, 26 मई तक बारिश की चेतावनी

Deeksha Nandini Mehra | May 23, 2024, 08:09 IST
Share
cg weather
Chhattisgarh Weather Update

छत्तीसगढ़ में आज बादल छाए रहने से भीषण गर्मी से प्रदेशवासियों को राहत मिलेगी। प्रदेश में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज बादल छाए रहने से भीषण गर्मी से प्रदेशवासियों को राहत मिलेगी। प्रदेश में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आगामी 26 मई तक बारिश होने की चेतावनी दी है। वहीं बुधवार को राजधानी रायपुर और दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में हवा के साथ बारिश हुई। बेमेतरा में सबसे ज्यादा 43.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम तापमान 19.9 डिग्री नारायणपुर में रिकॉर्ड किया गया।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, राजनांदगांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश की संभावना है। वहीं रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। आज रायपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री से 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

ये खबर पढ़िए.. घरों में लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर, बिजली चोरी की समस्या होगी हल

रविवार दिन तक ऐसा बना रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बुधवार को कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इसके साथ ही 26 मई रविवार तक गरज- चमक के साथ तेज हवा और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

ये खबर पढ़िए.. संस्कृत मेरिट स्कैम : परीक्षा नहीं देने वाले स्टूडेंट का टॉप 3 में नाम, अफसर सस्पेंड, दो क्लर्क बर्खास्त

ddaec09c-5a8
ddaec09c-5a8

रायपुर में बुधवार को दोपहर तो तेज धूप रही, लेकिन शाम होते ही अचानक मौसम बदल गया। अंधड़ और गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। ओरछा, सारंगढ़ में 3 सेंटीमीटर, नगरी, बालोद और कोंटा में 2 सेंटीमीटर, सुकमा, कोरबा और धमतरी में 1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

Chhattisgarh weather forecast | Chhattisgarh weather today | छत्तीसगढ़ का मौसम | छत्तीसगढ़ तापमान

ये खबर पढ़िए.. NEET Exam Paper Case : विद्यार्थियों की याचिका पर हाईकोर्ट ने NTA से मांगा जवाब

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh weather today
  • Chhattisgarh weather update
  • Chhattisgarh weather forecast
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • छत्तीसगढ़ तापमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती