CG Weather Update : अभी तो गर्मी का सितम शुरू ही हुआ है, दो दिन बाद आग बरसने का अहसास होगा

Deeksha Nandini Mehra | Published:
Share
weather
Chhattisgarh Weather Update

इंटरनेशनल ग्लोबल मॉडल के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अगले पांच दिनों में दिन का तापमान 46 से 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिलहाल गर्मी से लोगों ने राहत नही मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों प्रदेश में तापमान बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश में लू के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में पारा आज 45 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। वहीं इन 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना भी जताई है।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंचा। मंगलवार को मुंगेली प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं महासमुंद में 46.7, बिलासपुर में 46.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। कई शहरों में देर शाम 7 बजे तक गेम हवाएं महसूस की गई।

ये खबर पढ़िए ...CG liquor scam case में गुरुचरण होरा से ED ने की पूछताछ

यहां हीट वेव का अलर्ट


राजधानी रायपुर के अलावा बालोद, बलौदाबाज़ार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर चांपा, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, रायगढ़, राजनांदगाँव, सक्ति, सारंगढ-बिलाईगढ़ में विभाग ने हीट वेव चलने की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश में मानसून के दस्तक देने में अभी 2 सप्ताह का समय है। मौसम विभाग ने 16 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून आने की संभावना जताई है।

ये खबर पढ़िए ...दुकानों पर लटके ताले, थमे बस के पहिए... पीडिया एनकाउंटर के विरोध में आज बस्तर बंद

दस साल में सबसे गर्म रहा रायपुर


इस साल गर्मी के सीजन का सबसे ज्यादा गर्म दिन मंगलवार (28 मई ) को गुजरा है। राजधानी रायपुर में दशक की तीसरी ऐसी भीषण गर्मी पड़ी। दिन का तापमान 45.8 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले रायपुर में 2015 में 28 मई को 46.2 और 2019 में 28 मई को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मंगलवार को राजधानी में हालात ऐसे रहे कि दोपहर में शहर की सभी सड़कें सूनी हो गईं। तीन इंटरनेशनल ग्लोबल मॉडल के अनुसार रायपुर में अगले पांच दिनों में दिन का तापमान 46 से 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

    जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

    By Neel Tiwari

    जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
    एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

    By Ramanand Tiwari

    एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
    MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

    By Amresh Kushwaha

    MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
    Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

    By Ashish Bhardwaj

    Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
    CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

    By Umeshwari Baghel

    CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
    शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

    By Amresh Kushwaha

    शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
    एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

    By Ramanand Tiwari

    एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर