चिंतन शिविर का दूसरा दिन : सीएम और कैबिनेट ने किया सुशासन का अनुलोम विलोम
Arun Tiwari | Jul 05, 2026, 11:05 IST
चिंतन-शिविर-दिवस-योग-सुशासन
चिंतन शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों ने योग से की। इस दौरान सुशासन पर गहरा मंथन हुआ, जहां मंत्रियों को शासन को और बेहतर बनाने के गुर सिखाए गए।
RAIPUR : चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन की शुरुआत रविवार सुबह योग और प्राणायाम के साथ हुई। नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित विशेष योग सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योग को भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि स्वस्थ्य शरीर से ही सुशासन होता है।
योग सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और अनुशासित बनाने की एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति की कार्यक्षमता बढ़ाता है, मानसिक तनाव को कम करता है और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि आज की तेज़ रफ्तार जीवनशैली में योग लोगों को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन में बेहतर निर्णय लेने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ होना बेहद आवश्यक है। इसी सोच के साथ चिंतन शिविर 3.0 के प्रत्येक दिन की शुरुआत योग से की जा रही है, ताकि सभी प्रतिभागी सकारात्मक सोच, एकाग्रता और नई ऊर्जा के साथ राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर मंथन कर सकें।
उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को स्वयं से, समाज से और प्रकृति से जोड़ने का माध्यम है। योग के जरिए न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालें और इसे अपने परिवार की दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
![सुशासन का चिंतन]()
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के अनेक देशों में लोग योग को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रभावी माध्यम के रूप में स्वीकार कर रहे हैं। भारत की इस प्राचीन परंपरा ने विश्वभर में लोगों को स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का नया मार्ग दिखाया है।
चिंतन शिविर 3.0 में आयोजित सामूहिक योग सत्र का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और सकारात्मक कार्य संस्कृति को भी बढ़ावा देना है। सरकार का मानना है कि जब नीति निर्माण से जुड़े लोग मानसिक रूप से शांत और शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे, तब विकास से जुड़े निर्णय अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनेंगे।
योग सत्र के दौरान मंत्रियों और अधिकारियों ने भी पूरे उत्साह के साथ विभिन्न योगासन तथा प्राणायाम का अभ्यास किया। सामूहिक योगाभ्यास के कारण पूरे परिसर में सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित आईआईएम रायपुर के अधिकारी उपस्थित रहे। योग सत्र ने चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और स्वस्थ जीवन के संदेश के साथ की।
सरकार के चिंतन शिविर का आज दूसरा और अंतिम है। इस शिविर में मंत्री आईटी का इस्तेमाल, कार्य दक्षता बढ़ाना और आचार व्यवहार की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
बीजेपी के चिंतन शिविर को कांग्रेस विधायक ने बताया मौज-मस्ती का जरिया
आईआईएम में सीएम औऱ उनकी टीम का चिंतन शिविर 2.0, एक्सपर्ट सिखा रहे सुशासन के गुर
छत्तीसगढ़ में चिंतन शिविर का दूसरा दिन, CM समेत मंत्रिमंडल ने योग के साथ लगाया ध्यान
दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री का दूसरा दिन, रायपुर में चल रहा RSS का चिंतन शिविर, जानें आज की खबरें
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योग को भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि स्वस्थ्य शरीर से ही सुशासन होता है।
योग से बढ़ती है कार्यक्षमता:
मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन में बेहतर निर्णय लेने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ होना बेहद आवश्यक है। इसी सोच के साथ चिंतन शिविर 3.0 के प्रत्येक दिन की शुरुआत योग से की जा रही है, ताकि सभी प्रतिभागी सकारात्मक सोच, एकाग्रता और नई ऊर्जा के साथ राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर मंथन कर सकें।
उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को स्वयं से, समाज से और प्रकृति से जोड़ने का माध्यम है। योग के जरिए न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालें और इसे अपने परिवार की दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
सुशासन का चिंतन
टीम भावना से करें काम:
चिंतन शिविर 3.0 में आयोजित सामूहिक योग सत्र का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और सकारात्मक कार्य संस्कृति को भी बढ़ावा देना है। सरकार का मानना है कि जब नीति निर्माण से जुड़े लोग मानसिक रूप से शांत और शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे, तब विकास से जुड़े निर्णय अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनेंगे।
योग सत्र के दौरान मंत्रियों और अधिकारियों ने भी पूरे उत्साह के साथ विभिन्न योगासन तथा प्राणायाम का अभ्यास किया। सामूहिक योगाभ्यास के कारण पूरे परिसर में सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी लिया।
सुशासन की क्लास में पूरी कैबिनेट:
चिंतन शिविर का अंतिम दिन:
FAQ
- छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री कौन हैं?
उत्तर: छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा हैं, - छत्तीसगढ़ के वन मंत्री कौन हैं?
उत्तर: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप हैं, - छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री कौन हैं?
उत्तर: छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल हैं,
यह खबरें भी पढ़ें...
आईआईएम में सीएम औऱ उनकी टीम का चिंतन शिविर 2.0, एक्सपर्ट सिखा रहे सुशासन के गुर
छत्तीसगढ़ में चिंतन शिविर का दूसरा दिन, CM समेत मंत्रिमंडल ने योग के साथ लगाया ध्यान
दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री का दूसरा दिन, रायपुर में चल रहा RSS का चिंतन शिविर, जानें आज की खबरें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari