छत्तीसगढ़ के अफसरों की लगेगी क्लास, 30 IAS देंगे गुड गवर्नेंस की दिशा
Kanak Durga Jha | Nov 21, 2024, 08:19 IST
Classes for Chhattisgarh officers 30 IAS direction good governance
छत्तीसगढ़ में पहली बार सुशासन पर क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आज यानी (21 नवंबर गुरुवार) से शुरू हो रहे इस दो दिवसीय सम्मेलन में कई राज्यों के अधिकारी शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ में पहली बार सुशासन पर क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आज यानी (21 नवंबर गुरुवार) से शुरू हो रहे इस दो दिवसीय सम्मेलन में कई राज्यों के अधिकारी शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य सुशासन की बारीकियों को साझा करना और प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा करना है। इसमें छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों के 30 आईएएस अधिकारी अपने अनुभव साझा करेंगे और बताएंगे कि बिगड़ी व्यवस्थाओं को कैसे सुधारा गया।
रायपुर से सीधे दिल्ली के लिए बनेगी सड़क, जानिए रुट की डिटेल्स
यह सम्मेलन प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) और कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार-2024 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए प्रयासों पर आधारित एक ई-बुकलेट भी जारी की जाएगी। सम्मेलन में नवाचार, ग्रामीण विकास, महिला नेतृत्व, संतृप्ति दृष्टिकोण और जिलों के समग्र विकास जैसे पांच प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी। यह सम्मेलन सुशासन की दिशा में राज्यों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करेगा।
CG PSC Scam में भूपेश बघेल के खास पूर्व IAS टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में सुशासन को बढ़ावा देने के लिए कई डिजिटल और प्रशासनिक सुधार किए गए हैं। इनमें ई-ऑफिस प्रणाली, खनिज परमिशन ऑनलाइन प्रक्रिया, सिंगल विंडो सिस्टम, एचआरएमएस पोर्टल, और रजिस्ट्री के लिए मोबाइल एप्लिकेशन शामिल हैं। राज्य में लेआउट और बिल्डिंग परमिशन को ऑनलाइन किया गया है, जबकि अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के जरिए केंद्र और राज्य की योजनाओं की प्रगति का आकलन किया जा रहा है।
राज्य के प्रशासनिक विभागों में तकनीकी नवाचारों ने सुशासन की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। वन विभाग में लकड़ी की बिक्री ऑनलाइन की जा रही है और सीएसआईडीसी की जगह जेम पोर्टल का उपयोग कर सरकारी खरीदी हो रही है। इन प्रयासों ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाया है, जिससे जनता को बेहतर सेवाएं मिल रही हैं। सम्मेलन में इन सफल पहलों को साझा किया जाएगा ताकि अन्य राज्य भी इसका लाभ उठा सकें।
रायपुर से सिंगापुर, दुबई के लिए Flight का बन रहा प्लान
रायपुर से सीधे दिल्ली के लिए बनेगी सड़क, जानिए रुट की डिटेल्स
डीएआरपीजी और अन्य मंत्रालयों की पहल
CG PSC Scam में भूपेश बघेल के खास पूर्व IAS टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार
डिजिटल प्लेटफॉर्म से सुशासन की पहल
ई-गवर्नेंस से बदल रहा है राज्य का प्रशासन
रायपुर से सिंगापुर, दुबई के लिए Flight का बन रहा प्लान
FAQ
- छत्तीसगढ़ में आयोजित इस क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्देश्य क्या है?
इस सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के अधिकारियों द्वारा सुशासन की बारीकियों को साझा करना, प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा करना, और नवाचारों के माध्यम से बेहतर प्रशासनिक प्रक्रिया को बढ़ावा देना है। - छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए कौन-कौन सी डिजिटल पहल की गई हैं?
छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए कई डिजिटल पहल की गई हैं, जिनमें शामिल हैं - ई-ऑफिस प्रणाली, खनिज परमिशन की ऑनलाइन प्रक्रिया, सिंगल विंडो सिस्टम, एचआरएमएस पोर्टल, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल, रजिस्ट्री के लिए मोबाइल एप्लिकेशन, वन विभाग में लकड़ी की ऑनलाइन बिक्री, जेम पोर्टल से सरकारी खरीदी।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari