CM साय का ऐलान: मार्च 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद, बस्तर में विकास और शांति की नई राह

Harrison Masih | Jun 20, 2025, 21:59 IST
Share
cm sai announcement Naxalism will end in March 2026 in Bastar chattisgarh the sootr
cm sai announcement Naxalism will end in March 2026 in Bastar chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य सरकार और केंद्र मिलकर मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य सरकार और केंद्र मिलकर मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर की तस्वीर अब बदल रही है, और वहां के युवा ही इस बदलाव की सबसे बड़ी ताकत हैं।मुख्यमंत्री अपने निवास कार्यालय में बीजापुर जिले के सुदूर और नक्सल प्रभावित गांवों – नियद और नेल्ला नार से आए 96 युवा-युवतियों से आत्मीय मुलाकात और संवाद कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़

नियद नेल्ला नार योजना से बदली गांवों की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की "नियद नेल्ला नार" योजना से गांवों में बदलाव आ रहा है। इस योजना के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिल रहा है। रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास के अवसर बढ़े हैं। गांवों में विकास की बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

उन्होंने युवाओं से कहा, "आप सभी प्रदेश का भविष्य हैं। जब आप आगे बढ़ेंगे, तब बस्तर और छत्तीसगढ़ भी आगे बढ़ेगा।"

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति लागू

शांति और विकास की राह पर चल रहा बस्तर

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह खत्म करना है। इसके लिए राज्य सरकार नक्सल क्षेत्रों में तेज़ी से विकास कार्य कर रही है। सड़कों, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं लगातार बढ़ाई जा रही हैं। युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा, "माओवादी विकास नहीं चाहते, लेकिन हम विकास के रास्ते में कोई रुकावट नहीं आने देंगे।"

बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता और कृषि को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर के घने जंगलों, झरनों और उपजाऊ ज़मीन का ज़िक्र करते हुए कहा कि सरकार खेती को मजबूत करने के लिए सिंचाई और पानी की सुविधाएं गांव-गांव पहुंचा रही है। उन्होंने युवाओं से कहा: खेती करें, आत्मनिर्भर बनें। पढ़ाई में मन लगाएं और शिक्षा के जरिए आगे बढ़ें। 'बस्तर ओलंपिक' और 'बस्तर पंडुम' जैसे आयोजन बदल रहे माहौल

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'बस्तर ओलंपिक' और 'बस्तर पंडुम' जैसे सांस्कृतिक और खेल आयोजन बस्तर की पहचान बन चुके हैं। इन आयोजनों ने यह साबित कर दिया है कि बस्तर के लोग शांति, कला और संस्कृति को अपनाना चाहते हैं – हिंसा को नहीं।

ये खबर भी पढ़ें... दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर अमित शाह ने लिया नक्सलवाद मिटाने का संकल्प

युवाओं ने कहा – "हम बदलाव के वाहक बनेंगे"

बीजापुर से राजधानी रायपुर पहली बार पहुंचे युवा भावुक भी दिखे और उत्साही भी। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा: "हमने पहली बार राजधानी देखी है, यह अनुभव जीवन भर याद रहेगा। हम अपने गांवों में शिक्षा, खेल, सेवा और हुनर के माध्यम से बदलाव लाना चाहते हैं। हम 'नियद नेल्ला नार' योजना से जुड़कर एक नई पहचान और दिशा पा रहे हैं।"

उपस्थित रहे वरिष्ठ अधिकारी और मंत्री

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री का यह संवाद एक संदेश है – कि बस्तर अब हिंसा की नहीं, विकास और शांति की राह पर चल पड़ा है। नक्सलवाद के अंत की तैयारी अंतिम चरण में है और इसके केंद्र में हैं बस्तर के युवा, जिनकी भागीदारी से अब बदलेगा बस्तर, बदलेगा छत्तीसगढ़।

ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश में एक बार फिर टला प्रशासनिक फेरबदल, 25 जून के बाद होंगे IAS अफसरों के तबादले

बस्तर में नक्सलवाद का अंत | मार्च 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद | मुख्यमंत्री साय की घोषणा | cm sai | Naxalism in Chhattisgarh

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Naxalism in Chhattisgarh
  • cm sai
  • बस्तर में नक्सलवाद का अंत
  • मार्च 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद
  • मुख्यमंत्री साय की घोषणा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं