अजीत जोगी की मूर्ति हटाने के विवाद पर बोले सीएम विष्णुदेव साय

Harrison Masih | Published:
Share
CM Says Controversy Ajit Jogi Gaurela Pendra Marwahi Chhattisgarh the sootr
CM Says Controversy Ajit Jogi Gaurela Pendra Marwahi Chhattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की मूर्ति को हटाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बयान देते हुए कहा है कि वह मामले की गंभीरता को समझते हैं और जिला प्रशासन से पूरी जानकारी मंगवाई गई है।

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की मूर्ति को हटाए जाने को लेकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बयान देते हुए कहा है कि वह मामले की गंभीरता को समझते हैं और जिला प्रशासन से पूरी जानकारी मंगवाई गई है। जानकारी प्राप्त होने के बाद ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण का आदेश जारी

रेनू जोगी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की प्रमुख और अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी ने इस सिलसिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा 'कल रेणु जोगी मुझसे मिलने आयीं थीं। उन्होंने अजीत जोगी जी की मूर्ति हटाए जाने का मुद्दा उठाया। हमने तुरंत जिला प्रशासन से रिपोर्ट मंगवाई है। जैसे ही जानकारी मिलेगी, इस मामले में उचित निर्णय लिया जाएगा।'

ये खबर भी पढ़ें... लाखों के इनामी 18 नक्सलियों ने एक साथ डाले हथियार

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िले के किसी सार्वजनिक स्थान पर लगी स्व. अजीत जोगी की प्रतिमा को स्थानीय प्रशासन द्वारा हटाया गया या हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसे लेकर जोगी समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे पूर्व मुख्यमंत्री का अपमान मानते हुए प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।

राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

मामले ने राजनीतिक रंग तब लिया जब जनता कांग्रेस (जे) ने इसे सामाजिक और राजनीतिक अपमान बताते हुए विरोध दर्ज किया। रेनू जोगी ने स्पष्ट किया कि अजीत जोगी को छत्तीसगढ़ के निर्माण और विकास में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, और उनकी मूर्ति को हटाना राज्य के इतिहास और जनता की भावनाओं का अपमान है।

ये खबर भी पढ़ें... 5 डिसमिल जमीन, पत्नी और दो बच्चों की हत्या... पति ने क्यों रची खौफनाक साजिश?

प्रशासन की चुप्पी और विपक्ष का आरोप

इस मामले में ज़िला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। वहीं कांग्रेस और जनता कांग्रेस (जे) के नेताओं ने राज्य सरकार से तुरंत हस्तक्षेप कर मूर्ति को पुनः स्थापित कराने की मांग की है। कुछ विपक्षी नेताओं ने इसे राजनीतिक द्वेष की कार्रवाई बताया है।

स्व. अजीत जोगी की मूर्ति हटाए जाने का मामला अब राजनीतिक गरमाहट का कारण बन चुका है। सीएम के बयान के बाद उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन की रिपोर्ट आने के बाद इस विवाद पर स्थिति साफ़ होगी। वहीं स्थानीय जनता और जोगी समर्थकों की निगाहें अब सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें... डीएमएफ घोटाला में EOW ने विशेष कोर्ट में पेश की 6,000 पन्नों की चार्जशीट

cm sai | Controversy | ajit jogi | Gaurela-Pendra-Marwahi | chattisgarh | सीएम साय | गौरेला पेंड्रा मरवाही | छत्तीसगढ़

Tags:
  • ajit jogi
  • Controversy
  • गौरेला पेंड्रा मरवाही
  • Gaurela-Pendra-Marwahi
  • chattisgarh
  • सीएम साय
  • cm sai
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर