आयुक्त उच्च शिक्षा की पार्टी से पहले पद से विदाई

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
Commissioner of Higher Education resigns from his post before party the sootr
Commissioner of Higher Education resigns from his post before party the sootr

छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में लिए जाने पर आयुक्त उच्च शिक्षा भव्य विदाई समारोह करना चाहते थे। इस आयोजन का आमंत्रण बंटने के साथ ही आयुक्त उच्च शिक्षा सरकार के निशाने पर आ गए।

छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में लिए जाने पर आयुक्त उच्च शिक्षा भव्य विदाई समारोह करना चाहते थे। इसके लिए शहर के पांच सितारा एक होटल में 21 अप्रैल को विदाई समारोह रखा गया था। मगर, इस आयोजन का आमंत्रण बंटने के साथ ही आयुक्त उच्च शिक्षा सरकार के निशाने पर आ गए। शनिवार को जारी प्राशासनिक फेरबदल में सबसे पहला नाम आयुक्त उच्च शिक्षा जनक प्रसाद पाठक का था। उनके स्थान पर डॉ. संतोष कुमार देवांगन को आयुक्त उच्च शिक्षा का प्रभार दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 जिले में नए एसपी नियुक्त

मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद कार्यक्रम स्थगित

उच्च शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं देख रहे हैं। जब उनको पूर्व सचिव प्रसन्ना आर. की भव्य विदाई का प्रबंध आयुक्त उच्च शिक्षा द्वारा किए जाने की जानकारी मिली तो मुख्यमंत्री ने सख्त नाराजगी जताई। इस तरह के आयोजन को सरकारी धन का दुरुपयोग बताया। मुख्यमंत्री की आपत्ति पर तत्काल इस कार्यक्रम को स्थगित किए जाने की सूचना जारी की गई। मगर तब तक देर हो चुकी थी। शाम को प्रशासनिक फेरबदल में कार्यक्रम के आयोजक आयुक्त उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ अफसर जनक प्रसाद पाठक को विभाग से हटा दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... पहचानिए मेरी आवाज... कहकर खाली कर कर दिया अकाउंट

होटल सायाजी में 21 अप्रैल को रखा गया था कार्यक्रम

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. को केंद्रीय प्रतिनियुक्त में संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है। केंद्र का पत्र आने के साथ ही राज्य शासन ने उन्हें यहां से कार्यमुक्त करते हुए भारती्दासन को सचिव उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया। आयुक्त उच्च शिक्षा ने उत्सुकता दिखाते हुए एक अफसर की विदाई और दूसरे के स्वागत सामरोह का संयुक्त रूप से आयोजन किया था। यह
आयोजन शहर के होटल सायाजी में 21 अप्रैल को रखा गया था। इसमें विभाग के अफसरों के साथ अन्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय को इसकी जानकारी होने पर नाराजगी जताई गई तो उच्च शिक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम स्थगित करने की सूचना जारी की गई।

ये खबर भी पढ़ें... DRM ने खूद पकड़े 11 अवैध वेंडर्स

प्रशासनिक फेरबदल में पहला नाम आयुक्त उच्च शिक्षा का

इस बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आपत्ति किए जाने पर कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। मगर शाम को जारी प्रशासनिक फेरबदल में सबसे पहला नाम आयुक्त उच्च शिक्षा पाठक का ही था। उनके स्थान पर डॉ. संतोष कुमार देवांगन को आयुक्त उच्च शिक्षा का प्रभार दिया गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री साय ने इस कार्रवाई बहाने उन अधिकारियों को भी संदेश देने का काम किया, जो सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले ही कहा कि किसी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... पूर्व विस अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल की मौत के मामले में फर्जी डॉक्टर पर एफआईआर



Tags : COMMISSIONER | HIGHER EDUCATION | resigns | CG News | Raipur | छत्तीसगढ उच्च शिक्षा विभाग | छत्तीसगढ़ की खबर | रायपुर

Tags:
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ उच्च शिक्षा विभाग
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • COMMISSIONER
  • resigns
  • आयुक्त
  • HIGHER EDUCATION
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर