कांग्रेस के अभियान के समर्थन में 15 लाख से ज्यादा हस्ताक्षर, बंडलों के साथ दिल्ली रवाना हुआ छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कारवां

Arun Tiwari | Nov 03, 2025, 18:41 IST
Share
congress-accuses-bjp-of-vote-theft-signatures-sent-from-raipur-delhi
congress-accuses-bjp-of-vote-theft-signatures-sent-from-raipur-delhi

बीजेपी पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने अपना राजनीतिक हमला तेज कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे अभियान वोट चोर-गद्दी छोड़ के तहत छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 15 लाख 75 हजार लोगों के हस्ताक्षर जुटाए हैं।

Raipur. बीजेपी पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने अपना राजनीतिक हमला तेज कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे अभियान वोट चोर-गद्दी छोड़ के तहत छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 15 लाख 75 हजार लोगों के हस्ताक्षर जुटाए हैं। इन दस्तावेजों के बंडल को रायपुर से दिल्ली भेजा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने हस्ताक्षर याचिका को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह हस्ताक्षर अभियान मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और फर्जी वोटों के खिलाफ कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी पहल का हिस्सा है। पार्टी का कहना है कि यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का आंदोलन है।

ये खबर भी पढ़ें... रायगढ़ में वोट चोर गद्दी छोड़ पदयात्रा ने मचाई हलचल: सचिन पायलट बोले- जिंदा वोटर्स को मृत बताया

इन बिंदुओं पर जांची वोटर लिस्ट :

डुप्लीकेट मतदाता
फर्जी और अमान्य पते
एक ही पते पर थोक में दर्ज नाम
अमान्य तस्वीरें
फॉर्म 6 के दुरुपयोग की शिकायतें

वोट चोरी लोकतंत्र की हत्या है : कांग्रेस

कांग्रेस का कहना है कि इन खामियों से मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठते हैं। पार्टी ने इन आंकड़ों को सबूत के रूप में दिल्ली भेजा जा रहा है। ताकि मामला राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव आयोग और संसद में उठाया जा सके। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने बताया कि जनता ने इस अभियान को ऐतिहासिक समर्थन दिया। उन्होंने कहा, लोग अब समझ चुके हैं कि वोट की चोरी लोकतंत्र की हत्या के समान है। यही वजह है कि हर वर्ग ने कांग्रेस के इस आंदोलन को हाथों हाथ लिया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से लोगों को बताया गया कि फर्जी वोट किस तरह से चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं और इससे मतदाताओं का भरोसा कमजोर होता है।

ये खबर भी पढ़ें... जबलपुर में कांग्रेस ने निकाली वोट न्याय यात्रा-वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान, घंटाघर पर प्रदर्शन,पटवारी ने बोला हमला

16 सितंबर से चला अभियान, 40 जिलों में जुटा जनसमर्थन :

कांग्रेस ने यह अभियान 16 सितंबर से शुरू किया था। इस दौरान प्रदेश के 40 जिला संगठन, 307 ब्लॉक इकाइयां और 28,000 से ज्यादा बूथ समितियां सक्रिय रहीं। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर नागरिकों से हस्ताक्षर कराए और उन्हें वोट की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अब इन हस्ताक्षरों को दिल्ली पहुंचाकर पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व चुनाव आयोग को सौंपेगा। कांग्रेस का दावा है कि यह केवल एक प्रदेश की मुहिम नहीं, बल्कि पूरे देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनजागरण का स्वरूप ले चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें... वोट चोरी पर राहुल गांधी का बड़ा खुलासा, सबूतों के साथ पेश किए गवाह! बाले- जहां कांग्रेस मजबूत वहां वोट डिलीट हो रहे

ये खबर भी पढ़ें... वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोप को चुनाव आयोग ने बताया बेबुनियाद, बीजेपी ने भी उठाए सवाल

Tags:
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • रायपुर
  • दीपक बैज
  • वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान
इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर श्यामेंद्र जायसवाल कहां हैं? संभागायुक्त ने जारी किया नोटिस

By Sanjay Gupta

इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर श्यामेंद्र जायसवाल कहां हैं? संभागायुक्त ने जारी किया नोटिस
जयपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है Squawk 7500 कोड और कैसे भेजा जाता है अलर्ट?

By Saurabh Mishra

जयपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है Squawk 7500 कोड और कैसे भेजा जाता है अलर्ट?
छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर एस जयवर्धन को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर एस जयवर्धन को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव
स्कीम 171 के 6 हजार प्लाटधारक IDA से होंगे मुक्त, सीएम से हो गई चर्चा, आंदोलन टला

By Sanjay Gupta

स्कीम 171 के 6 हजार प्लाटधारक IDA से होंगे मुक्त, सीएम से हो गई चर्चा, आंदोलन टला
महीने में दूसरी बार साय कैबिनेट, धान खरीदी की तारीख और समर्थन मूल्य पर हो सकता है बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को DA की उम्मीद

By VINAY VERMA

महीने में दूसरी बार साय कैबिनेट, धान खरीदी की तारीख और समर्थन मूल्य पर हो सकता है बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को DA की उम्मीद
सनातन हिंदू एकता रथयात्रा में धीरेंद्र शास्त्री ने उठाए कई मुद्दे, गरबा और बुर्के पर बयान

By Anshika Singh Chauhan

सनातन हिंदू एकता रथयात्रा में धीरेंद्र शास्त्री ने उठाए कई मुद्दे, गरबा और बुर्के पर बयान
सूर्यकांत ने उधारी के 5 करोड़ से किया 500 करोड़ का स्कैम, अनिल टुटेजा ने वाट्सएप पर कहा इस बारे में अवेयर हैं सीएम

By Arun Tiwari

सूर्यकांत ने उधारी के 5 करोड़ से किया 500 करोड़ का स्कैम, अनिल टुटेजा ने वाट्सएप पर कहा इस बारे में अवेयर हैं सीएम