कुम्हारी टोल नाका बंद कराने कांग्रेस की मुहिम तेज़, गडकरी से मिले विकास उपाध्याय

Harrison Masih | Jun 01, 2025, 21:42 IST
Share
Congress campaign close Kumhari toll naka intensifies Vikas Upadhyay meets Gadkari the sootr
Congress campaign close Kumhari toll naka intensifies Vikas Upadhyay meets Gadkari the sootr

छत्तीसगढ़ की राजधानी से सटे कुम्हारी टोल नाका को बंद कराने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने विरोध को संगठित और धारदार रूप देना शुरू कर दिया है।पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले।

छत्तीसगढ़ की राजधानी से सटे कुम्हारी टोल नाका को बंद कराने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने विरोध को संगठित और धारदार रूप देना शुरू कर दिया है। पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से नागपुर में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और जनता की पीड़ा से उन्हें अवगत कराया।

ये खबर भी पढ़ें... गाय-भैंस का मांस और शराब त्यागने पर परिवार की बेरहमी से पिटाई, छोड़ना पड़ा गांव

जल्द बंद होगा टोल

विकास उपाध्याय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट आश्वासन दिया है कि जल्द ही कुम्हारी टोल नाका को बंद कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 60 किलोमीटर की सीमा के भीतर स्थित दो टोल नाकों में से कम से कम एक को हटाने पर गंभीर विचार किया जाएगा।

कांग्रेस की चेतावनी

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से भेंट के बाद एक बड़ा अल्टीमेटम भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गडकरी के नागपुर स्थित निवास के सामने उग्र प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी है।

ये खबर भी पढ़ें... तीरथगढ़ वॉटरफॉल में डूबकर आंध्र प्रदेश के 17 वर्षीय किशोर की मौत

क्यों हो रहा विरोध?

कुम्हारी टोल नाके को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों में लंबे समय से आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि शहर से इतने करीब टोल वसूली अनुचित, आर्थिक रूप से बोझिल और नियमों के विरुद्ध है। साथ ही यह मांग भी उठ रही है कि 60 किलोमीटर की परिधि में दो टोल गेट नहीं होने चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें... वक्फ की जमीन पर बनेगा अस्पताल, बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सलीम का ऐलान

आगे की रणनीति तय

विकास उपाध्याय ने कहा कि यदि केंद्र सरकार समय पर निर्णय नहीं लेती, तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इसमें स्थानीय विरोध, दिल्ली कूच और नागपुर घेराव जैसी कार्ययोजनाएं शामिल होंगी।

कुम्हारी टोल नाके को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। अब नजर इस बात पर है कि नितिन गडकरी अपने आश्वासन को कितनी जल्दी अमलीजामा पहनाते हैं और क्या टोल नाका बंद होने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई होती है या कांग्रेस को आंदोलन की राह अपनानी पड़ती है।

ये खबर भी पढ़ें... दरवाजा खुला देख बाथरूम में घुसा तेंदुआ... घरवालों को रोकनी पड़ी अपनी सांसें

Congress campaign | Vikas Upadhyay | Gadkari | Raipur | chattisgarh | रायपुर | छत्तीसगढ़

Tags:
  • कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़
  • Congress campaign
  • Raipur
  • रायपुर
  • Gadkari
  • Vikas Upadhyay
  • विकास उपाध्याय
  • केंद्रीय मंत्री गडकरी
  • chattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज