बिलासपुर राशन घोटाले में कांग्रेस नेता और पार्षद पति पर गाज
Krishna Kumar Sikander | May 30, 2025, 18:31 IST
Congress leader and councillor's husband in Bilaspur ration scam the sootr
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शासकीय राशन दुकानों में हेराफेरी का मामला उजागर हुआ है। यह हेराफेरी चावल, शक्कर और नमक के स्टाक में की गई है। यह हेराफेरी लगभग 54.28 लाख रुपये का है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शासकीय राशन दुकानों में हेराफेरी का मामला उजागर हुआ है। यह हेराफेरी चावल, शक्कर और नमक के स्टाक में की गई है। यह हेराफेरी लगभग 54.28 लाख रुपये का है। इस गड़बड़ी में शामिल NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष अमितेश राय, पार्षद पति जुगल किशोर गोयल सहित 16 लोगों को खाद्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। ये सभी राशन दुकानों की संचालक समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंधक या विक्रेता हैं। खाद्यान्न की वसूली न होने पर खाद्य नियंत्रक ने FIR दर्ज करने की चेतावनी दी है।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर सेंट्रल जेल में हत्या के दोषी बन रहे ज्योतिषी और पुरोहित
जांच में पता चला कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान इन राशन दुकानों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई। इसमें कांग्रेस नेताओं और उनके रिश्तेदारों की संलिप्तता सामने आई है। गबन के कारण कई दुकानों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं, और अब रिकवरी की प्रक्रिया शुरू हो रही है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 211 करोड़ का धान खतरे में, उपार्जन केंद्रों में उठाव अधूरा
वार्ड 42 में खैर माता खाद्य सुरक्षा पोषण सहकारी समिति का संचालन अमितेश राय (अरपा विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष अभय नारायण राय के बेटे) कर रहे थे। यहां जांच में नमक, शक्कर और चावल कम मिले। स्टाक कम पाए जाने के बाद इस दुकान को निलंबित कर दूसरी में अटैच कर दिया तो और बड़ा खुलासा हुआ। यहां 285.48 क्विंटल चावल की कमी का भी पता चला। इसकी कीमत लगभग 11.98 लाख रुपये है। अमितेश राय, सचिव रामकुमार कश्यप और विक्रेता को 7 मई और 23 मई को नोटिस जारी कर गबन की राशि जमा करने को कहा गया।
ये खबर भी पढ़ें... दुर्ग में चंगाई सभा के नाम पर धर्मांतरण का आरोप, बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस कार्रवाई
वार्ड 38 टिकरापारा की जय मातादी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार में 9 मार्च 2022 को जांच में 191.40 क्विंटल चावल और 0.62 क्विंटल शक्कर की कमी पाई गई, जिसकी कीमत 8.05 लाख रुपये है। दुकान निलंबित होने के बाद अध्यक्ष शरद केशरी, प्रबंधक जुगल किशोर गोयल और विक्रेता मुकुल चौहान को 7 मई को नोटिस जारी हुआ।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में अधूरी परियोजनाओं पर भ्रष्टाचार का साया
नेहरू नगर की मां अन्नपूर्णा शासकीय उचित मूल्य दुकान में 182.32 क्विंटल चावल और 1.18 क्विंटल नमक कम मिला, जिसकी कीमत 7.66 लाख रुपये है। अध्यक्ष गीतांजली यादव, सचिव कमल रजक और विक्रेता रविंद्र यादव को नोटिस जारी कर खाद्यान्न की पूर्ति करने को कहा गया है।
खाद्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी आरोपियों को गबन की राशि जमा करने या खाद्यान्न लौटाने का अल्टिमेटम दिया है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस घोटाले ने स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया है, और गरीबों के हक पर डाका डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
Congress leader | Councillor | husband | bilaspur | ration Scam | छत्तीसगढ़ राशन घोटाला
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर सेंट्रल जेल में हत्या के दोषी बन रहे ज्योतिषी और पुरोहित
बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 211 करोड़ का धान खतरे में, उपार्जन केंद्रों में उठाव अधूरा
खैर माता दुकान में 12 लाख की हेराफेरी
ये खबर भी पढ़ें... दुर्ग में चंगाई सभा के नाम पर धर्मांतरण का आरोप, बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस कार्रवाई
जय मातादी दुकान में 8 लाख का गबन
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में अधूरी परियोजनाओं पर भ्रष्टाचार का साया
मां अन्नपूर्णा दुकान में भी अनियमितता
गबन की राशि जमा करने की चेतावनी
Congress leader | Councillor | husband | bilaspur | ration Scam | छत्तीसगढ़ राशन घोटाला
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari