टिकट किसी और को... दावेदार का दिल टूटा, X पर किया दर्दभरा पोस्ट

Kanak Durga Jha | Oct 23, 2024, 13:07 IST
Share
Congress leader pramod dubey painful post X not getting ticket
Congress leader pramod dubey painful post X not getting ticket

Raipur South Assembly By-Election 2024 : रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है, और अब बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने जा रहा है।

Raipur South Assembly By-Election 2024 : रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है, और अब बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने जा रहा है। जहां बीजेपी ने पहले ही सुनील सोनी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था, वहीं कांग्रेस ने मंगलवार को युवा नेता आकाश शर्मा के नाम पर मुहर लगाई।

बीजेपी ने सुनील सोनी को दिया टिकट

बीजेपी ने इस सीट के लिए सुनील सोनी को मैदान में उतारा है। सुनील सोनी पार्टी के भरोसेमंद चेहरा माने जाते हैं, और उनके मैदान में उतरने के बाद बीजेपी ने अपनी रणनीति पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर लिया है।

कांग्रेस ने आकाश शर्मा को बनाया प्रत्याशी, सुनील सोनी को देंगे टक्कर

BJP से सोनी... अब कांग्रेस से ब्राह्मण या वैश्य को मिला टिकट तो किसका होगा पलड़ा भारी

कांग्रेस ने युवा चेहरा पर जताया भरोसा

कांग्रेस ने अपने युवा नेता आकाश शर्मा को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है, जो पार्टी के युवा वोटरों को आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा है। आकाश शर्मा की उम्मीदवारी ने पार्टी में नई ऊर्जा और जोश भरने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन इसके साथ ही कांग्रेस के भीतर असंतोष के स्वर भी सुनाई देने लगे हैं।

सोशल मीडिया पर छलका कांग्रेस के दावेदार नेता का दर्द

आकाश शर्मा को टिकट मिलने के बाद रायपुर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, जो इस सीट के लिए प्रमुख दावेदार थे, ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "न पाने की चिंता ने खोने का डर है, जिंदगी का सफर अब सुहाना सफर है।"

दुबे की नाराजगी से यह साफ हो गया है कि पार्टी के भीतर उम्मीदवार चयन को लेकर मतभेद हैं। रायपुर दक्षिण सीट पर कांग्रेस से प्रमोद दुबे और आकाश शर्मा दो प्रमुख दावेदार थे, लेकिन अंततः पार्टी ने आकाश शर्मा पर भरोसा जताया है। अब देखना यह होगा कि इस चुनावी संघर्ष में किसकी रणनीति सफल होती है और जनता का विश्वास किसे मिलता है।

छत्तीसगढ़ की बेटी को झारखंड में BJP का टिकट, राज्यपाल-पूर्व CM की बहू

रायपुर दक्षिण से सोनी को टिकट, इनकी ही जगह बृजमोहन को भेजा था दिल्ली

Tags:
  • CONGRESS
  • Raipur South Assembly seat
  • CG Congress
  • Raipur South Assembly Seat By-Election
  • Raipur South Assembly By-Election 2024
  • Raipur South Assembly By-Election
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024
  • Congress leader pramod dubey
  • कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा