छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ने बढ़ाई चिंता, प्रशासन अलर्ट मोड पर
Harrison Masih | Jun 09, 2025, 12:28 IST
Corona new variant JN.1 administration on alert Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोविड संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक प्रदेश में 56 कोविड मरीज सामने आ चुके हैं।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोविड संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक प्रदेश में 56 कोविड मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से 14 रिकवर हो चुके हैं और 41 एक्टिव केस हैं। इनमें से 37 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, 3 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और 1 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है।
कोविड का नया वैरिएंट JN.1 अब चिंता का विषय बन चुका है। हाल ही में रायपुर और दुर्ग में एक ही दिन में तीन नए केस सामने आए, जो इस वैरिएंट के आगमन के बाद अब तक का सबसे बड़ा एक-दिनीय आंकड़ा है। इसके बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया है।
शासकीय अस्पतालों और हेल्थ सेंटर्स में इमरजेंसी स्थिति से निपटने की तैयारी की जा रही है। स्टाफ को मरीजों के इलाज और सैंपल कलेक्शन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही मॉकड्रिल भी कराई गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
ये खबर भी पढ़ें... हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल
जिला एक्टिव केस
रायपुर 21
बिलासपुर 12
दुर्ग 6
बालोद 1
बस्तर 1
मेकाहारा में कोविड OPD 28 मई से शुरू की जा चुकी है। वहां के पल्मोनरी मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. आर.के. पांडा के अनुसार, अब तक कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया है। 45 से अधिक RTPCR टेस्ट किए जा चुके हैं और 15 बेड वाला कोविड ICU तैयार रखा गया है।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में कोरोना के नए मरीजों में मिल रहा ओमिक्रॉन वेरिएंट, 26 हो गए एक्टिव मरीज
DKS अस्पताल में अभी तक कोविड को लेकर कोई विशेष एडवाइजरी नहीं आई है, इसलिए वहां कोविड टेस्टिंग की सुविधा चालू नहीं हुई है। वहीं, अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट भी बंद पड़े हैं, जो भविष्य में ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर बड़ा संकट खड़ा कर सकते हैं।
DKS के डिप्टी सुपरिटेंडेंट के अनुसार, CGMSC की ओर से उन्हें लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के लिए NOC नहीं मिला है। वर्तमान में जो प्लांट चालू है वह सिर्फ 60% डिमांड ही पूरा कर पा रहा है, बाकी की पूर्ति के लिए प्राइवेट सिलेंडरों का सहारा लेना पड़ रहा है।
देश के अधिकांश राज्यों में कोविड का नया वैरिएंट फैल चुका है। अब तक 6,491 मरीज सामने आ चुके हैं और 65 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि नया वैरिएंट कम खतरनाक माना जा रहा है और फैटेलिटी रेट महज 2% है।
ये खबर भी पढ़ें... देश में कोरोना के एक्टिव मामले हुए ६ हजार के पार, जानें किस राज्य में कितनी मौतें हुईं
स्वास्थ्य विभाग ने सर्दी-खांसी, फ्लू जैसे लक्षणों को लेकर भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। अगर किसी मरीज में Influenza Like Illness (ILI) या Severe Acute Respiratory Illness (SARI) के लक्षण पाए जाएं, तो तुरंत कोविड टेस्ट के लिए सैंपल भेजे जाएं। इसके अलावा जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल एम्स, रायपुर भेजे जाएंगे ताकि वैरिएंट की पुष्टि हो सके।
राज्य सरकार ने अस्पतालों में दवाइयों, PPE किट्स और मेडिकल सप्लाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। वहीं मितानिनों के माध्यम से गांवों और कस्बों में लक्षणों की रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में कोविड संक्रमण का खतरा फिर से सिर उठा रहा है। हालांकि मामले अभी नियंत्रण में हैं, लेकिन यदि तैयारी समय रहते नहीं की गई, तो स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा दबाव आ सकता है। लोगों को सतर्क रहने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें... MP में कोरोना: 50 संक्रमित आए सामने, विदेशों से आए मरीजों से फैला संक्रमण
Corona new variant JN.1 | health department alert Chhattisgarh | CG Corona Update | कोरोना वैरिएंट पर अलर्ट | छत्तीसगढ़ में कोरोना | छत्तीसगढ़ कोविड अपडेट
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
नया वैरिएंट और तेजी से फैलाव
शासकीय अस्पतालों और हेल्थ सेंटर्स में इमरजेंसी स्थिति से निपटने की तैयारी की जा रही है। स्टाफ को मरीजों के इलाज और सैंपल कलेक्शन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही मॉकड्रिल भी कराई गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
ये खबर भी पढ़ें... हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल
अभी तक इन जिलों में फैला संक्रमण
रायपुर 21
बिलासपुर 12
दुर्ग 6
बालोद 1
बस्तर 1
मेकाहारा में सतर्कता: कोविड OPD चालू
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में कोरोना के नए मरीजों में मिल रहा ओमिक्रॉन वेरिएंट, 26 हो गए एक्टिव मरीज
DKS अस्पताल में नहीं हो रहा कोविड टेस्ट
DKS के डिप्टी सुपरिटेंडेंट के अनुसार, CGMSC की ओर से उन्हें लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के लिए NOC नहीं मिला है। वर्तमान में जो प्लांट चालू है वह सिर्फ 60% डिमांड ही पूरा कर पा रहा है, बाकी की पूर्ति के लिए प्राइवेट सिलेंडरों का सहारा लेना पड़ रहा है।
देशभर में स्थिति और मृत्यु दर
ये खबर भी पढ़ें... देश में कोरोना के एक्टिव मामले हुए ६ हजार के पार, जानें किस राज्य में कितनी मौतें हुईं
सर्दी-खांसी के मरीजों की बढ़ती संख्या पर फोकस
औषधि और उपकरणों की तैयारी
छत्तीसगढ़ में कोविड संक्रमण का खतरा फिर से सिर उठा रहा है। हालांकि मामले अभी नियंत्रण में हैं, लेकिन यदि तैयारी समय रहते नहीं की गई, तो स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा दबाव आ सकता है। लोगों को सतर्क रहने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें... MP में कोरोना: 50 संक्रमित आए सामने, विदेशों से आए मरीजों से फैला संक्रमण
Corona new variant JN.1 | health department alert Chhattisgarh | CG Corona Update | कोरोना वैरिएंट पर अलर्ट | छत्तीसगढ़ में कोरोना | छत्तीसगढ़ कोविड अपडेट
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari