कोरबा में 17 करोड़ के कन्वेंशन सेंटर में भ्रष्टाचार का खुलासा, उद्घाटन के एक माह बाद ही ढही फॉल सीलिंग
Krishna Kumar Sikander | Updated:
Corruption exposed in Rs 17 crore convention center in Korba the sootr
छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में 17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन सेंटर की गुणवत्ता पर सवाल उठ गए हैं। रविवार को इस भवन की फॉल सीलिंग अचानक धराशायी हो गई। सौभाग्य से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में 17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन सेंटर की गुणवत्ता पर सवाल उठ गए हैं। रविवार को इस भवन की फॉल सीलिंग अचानक धराशायी हो गई। सौभाग्य से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार की पोल खोल दी।
महज एक महीने पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डिप्टी सीएम अरुण साव की उपस्थिति में इस भवन का भव्य लोकार्पण किया था। इसके बावजूद, इतनी कम समय में सीलिंग के गिरने से निर्माण की गुणवत्ता और ठेकेदार की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और जानकारों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिसके पीछे अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... भ्रष्टाचार के खिलाफ साय सरकार का जीरो टॉलरेंस, गड़बड़ी करने वालों पर तत्काल एक्शन
इस कन्वेंशन सेंटर का निर्माण जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) की राशि से किया गया। कई सालों की देरी के बाद यह भवन तैयार हुआ था, लेकिन इसके निर्माण में बार-बार देरी और गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। अब सीलिंग गिरने की घटना ने इन सवालों को और पुख्ता कर दिया है। क्या लोकार्पण की जल्दबाजी में निर्माण कार्य को आनन-फानन पूरा किया गया? क्या ठेकेदार ने गुणवत्ता से समझौता कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया? ये सवाल अब जोर पकड़ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... जो पानी डैम में रुकना था वह किसानों के सपने पर फिरा, सिंचाई योजना में जमकर हुआ भ्रष्टाचार
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में बांध मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल, अवर सचिव का विवादास्पद सर्कुलर, टेंडर रद्द न करने की शर्त
इस मामले पर जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि निर्माण में खामियों की जांच के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें... शिक्षा विभाग ने बनाया भ्रष्टाचार का नया रिकॉर्ड, कागजों पर काम दिखाकर निकाले लाखों रुपए
इस घटना ने जिला प्रशासन और निर्माण विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। जनता में आक्रोश बढ़ रहा है और लोग मांग कर रहे हैं कि इस मामले की गहन जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। यह घटना न केवल सरकारी धन के दुरुपयोग की ओर इशारा करती है, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ को भी उजागर करती है।
कोरबा कन्वेंशन सेंटर | फॉल सीलिंग हादसा | निर्माण भ्रष्टाचार | कोरबा समाचार | Korba Convention Center | Devi Ahilyabai Holkar Convention Center | fall ceiling accident | construction corruption | dmf fund | Korba News
महज एक महीने पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डिप्टी सीएम अरुण साव की उपस्थिति में इस भवन का भव्य लोकार्पण किया था। इसके बावजूद, इतनी कम समय में सीलिंग के गिरने से निर्माण की गुणवत्ता और ठेकेदार की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और जानकारों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिसके पीछे अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... भ्रष्टाचार के खिलाफ साय सरकार का जीरो टॉलरेंस, गड़बड़ी करने वालों पर तत्काल एक्शन
डीएमएफ फंड से हुआ था निर्माण
ये खबर भी पढ़ें... जो पानी डैम में रुकना था वह किसानों के सपने पर फिरा, सिंचाई योजना में जमकर हुआ भ्रष्टाचार
कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
इस मामले पर जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि निर्माण में खामियों की जांच के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें... शिक्षा विभाग ने बनाया भ्रष्टाचार का नया रिकॉर्ड, कागजों पर काम दिखाकर निकाले लाखों रुपए
जनता में आक्रोश, जवाबदेही की मांग
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
कोरबा कन्वेंशन सेंटर | फॉल सीलिंग हादसा | निर्माण भ्रष्टाचार | कोरबा समाचार | Korba Convention Center | Devi Ahilyabai Holkar Convention Center | fall ceiling accident | construction corruption | dmf fund | Korba News
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
By Sandeep Kumar
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
By Ramanand Tiwari
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
By Umeshwari Baghel
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
By Sandeep Kumar
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
By Mukesh Sharma
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
By Umeshwari Baghel