छत्तीसगढ़ में कोविड के केस बढ़े, रायपुर बना हॉटस्पॉट, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
Harrison Masih | Jun 04, 2025, 09:47 IST
Covid cases increased Chhattisgarh Raipur hotspot health department alert the sootr
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार को प्रदेश में 4 नए कोविड मरीजों की पुष्टि हुई, जिनमें से 3 रायपुर और 1 बिलासपुर से संबंधित हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर से धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार को प्रदेश में 4 नए कोविड मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 3 रायपुर और 1 बिलासपुर से संबंधित हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल सक्रिय मामलों (Active Cases) की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather: मानसून की रफ्तार सुस्त, गरज-चमक और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट
राजधानी रायपुर में फिलहाल सबसे ज्यादा 10 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन मरीजों में से अधिकांश की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जिससे यह संकेत मिलता है कि संक्रमण अब लोकल ट्रांसमिशन के रूप में फैल रहा है। इनमें से 9 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 1 मरीज का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
मंगलवार को मिले 3 नए मरीजों से पहले, पिछले दो दिनों में रायपुर में 7 नए एक्टिव केस सामने आए थे। इस प्रकार रायपुर में अब तक कुल 12 कोविड संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 2 मरीज पहले ही रिकवर हो चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे बांग्लादेशी घुसपैठिए, महिला समेत दो गिरफ्तार
राजधानी समेत प्रदेशभर में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसे मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें खासतौर पर इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (ILI) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (SARI) के लक्षणों वाले मरीजों को तुरंत रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे लक्षणों वाले मरीजों की जानकारी इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन सेंटर में तत्काल दें। साथ ही, इन मरीजों की स्क्रीनिंग की जाए और जरूरी हो तो कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल भेजे जाएं।
ये खबर भी पढ़ें... आइस फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका, मालिक का शरीर कई हिस्सों में बटा
अगर केस की गंभीरता या कोई नया वेरिएंट होने की आशंका हो, तो मरीजों के सैंपल को एम्स, रायपुर भेजकर जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी, ताकि संक्रमण के प्रकार और प्रसार की स्थिति को स्पष्ट किया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने मितानिनों (स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं) के माध्यम से ग्रामीण और शहरी इलाकों में लक्षणों की पहचान और रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अस्पतालों में जरूरी दवाइयों, PPE किट्स और अन्य सुरक्षा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के आदेश भी दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों की रफ्तार भले ही धीमी हो, लेकिन ट्रेंड चिंताजनक है। रायपुर में बढ़ते केस यह संकेत दे रहे हैं कि संक्रमण को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है और आमजन से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... शादी का वादा कर युवती से 4 साल तक बनाए संबंध, अब कर रहा इंकार
Covid Cases Increase | hotspot | corona | health department alert | Raipur | chattisgarh | कोविड19 | हॉटस्पॉट | छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather: मानसून की रफ्तार सुस्त, गरज-चमक और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट
रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
बीते दो दिनों में तेजी से बढ़े केस
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे बांग्लादेशी घुसपैठिए, महिला समेत दो गिरफ्तार
लक्षणों वाले मरीजों पर विशेष नजर
कोविड जांच और स्क्रीनिंग के सख्त निर्देश
ये खबर भी पढ़ें... आइस फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका, मालिक का शरीर कई हिस्सों में बटा
जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजे जाएंगे
सामुदायिक स्तर पर निगरानी बढ़ेगी
छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों की रफ्तार भले ही धीमी हो, लेकिन ट्रेंड चिंताजनक है। रायपुर में बढ़ते केस यह संकेत दे रहे हैं कि संक्रमण को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है और आमजन से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... शादी का वादा कर युवती से 4 साल तक बनाए संबंध, अब कर रहा इंकार
Covid Cases Increase | hotspot | corona | health department alert | Raipur | chattisgarh | कोविड19 | हॉटस्पॉट | छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari