वन विभाग में करोड़ों का घोटाला, कागजों में बांस रोपण, हकीकत में गबन

Krishna Kumar Sikander | May 19, 2025, 18:23 IST
Share
Crores of rupees scam in forest department, bamboo plantation on paper, embezzlement in reality the sootr
Crores of rupees scam in forest department, bamboo plantation on paper, embezzlement in reality the sootr

छत्तीसगढ़ में वन विभाग का सनसनीखेज घोटाला सामने आया है। साल 2021 में जंगलों में बांस रोपण, फेंसिंग और मिट्टी भराई के लिए करोड़ों रुपये जारी किए थे। कागजों पर सारा काम पूरा, मजदूरों को भुगतान दर्ज, लेकिन हकीकत में न गड्ढा खोदा गया, न बांस लगाया गया।

छत्तीसगढ़ में वन विभाग का एक सनसनीखेज घोटाला सामने आया है, जो न केवल सरकारी तंत्र की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि भ्रष्टाचार की गहरी जड़ों को भी बेपर्दा करता है। साल 2021 में जंगलों में बांस रोपण, फेंसिंग और मिट्टी भराई के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये जारी किए थे। कागजों पर सारा काम पूरा, मजदूरों को भुगतान दर्ज, लेकिन हकीकत में न गड्ढा खोदा गया, न बांस लगाया गया। जांच में यह पूरा मामला फर्जी निकला, फिर भी तीन साल बाद भी न तो किसी अधिकारी पर कार्रवाई हुई, न ही किसी कर्मचारी को सजा मिली। यह घोटाला सिर्फ पैसे की हेराफेरी की कहानी नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी और जवाबदेही की कमी का जीता-जागता सबूत है।

ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाला: कवासी लखमा के करीबी अशोक अग्रवाल के घर पर ACB का छापा

ऐसे रचा गया घोटाला

2021 में वन विभाग ने डोंगरगढ़ के बोरतलाव और कटेमा गांव में जंगल विकास के नाम पर भारी-भरकम बजट खर्च दिखाया। कागजों में मजदूरों की सूची बनाई गई, जिनमें स्कूल के नाबालिग छात्र और गर्भवती महिलाएं तक शामिल थीं। इनके बैंक खातों में मजदूरी के नाम पर पैसे ट्रांसफर किए गए, लेकिन असलियत चौंकाने वाली थी। जांच में सामने आया कि इनमें से ज्यादातर लोग कभी वन विभाग के किसी काम में शामिल ही नहीं थे। विभागीय कर्मचारियों ने इन ग्रामीणों के खातों से पैसे निकलवाए और खुद हड़प लिए। ग्रामीणों को महज 200-400 रुपये थमाकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... ठग को AC कमरे में बिठाया, घर ले जाकर खाना खिलाया !

जांच में पूरा काम ही फर्जी निकला

शिकायत के बाद तीन साल तक फाइलों को दबाए रखा गया। आखिरकार तहसीलदार मुकेश ठाकुर की अगुवाई में जांच शुरू हुई। उनकी रिपोर्ट ने सनसनी मचा दी। इसमें साफ कहा गया कि न तो कोई काम हुआ, न बांस लगाए गए, न फेंसिंग हुई। भुगतान के नाम पर हुए पूरे खेल को फर्जी करार दिया गया। ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए गए, जिन्होंने बताया कि उनके खातों से जबरन पैसे निकाले गए। इतने ठोस सबूतों के बावजूद न तो कोई अधिकारी नप रहा है, न ही कोई कर्मचारी सस्पेंड हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें... लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चुराता है यह युवक, सीसीटीवी कैमरे में कैद

पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी

जांच रिपोर्ट में घोटाला साबित होने और गवाहों के बयानों के बावजूद कार्रवाई का टालमटोल सवाल उठाता है। क्या बड़े अधिकारियों या जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत इसकी वजह है? या फिर सिस्टम जानबूझकर दोषियों को बचा रहा है? यह घोटाला सरकारी तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी को उजागर करता है। सवाल यह है कि जब सबूत और गवाह सामने हैं, तो सरकार और वन विभाग चुप क्यों हैं? क्या छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ कागजी वादों तक सीमित रह जाएगी? जनता को जवाब चाहिए, और दोषियों को सजा।

ये खबर भी पढ़ें... दो लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, दो IED बरामद

Forest Department | bamboo | Plantation | embezzlement | reality | gariaband | गरियाबंद

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • Forest Department
  • वन विभाग
  • scam
  • Plantation
  • embezzlement
  • गरियाबंद
  • gariaband
  • घोटाला
  • reality
  • bamboo
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा