इनोवा कार से मिला करोड़ों रुपए कैश... सीक्रेट चेंबर में छिपाई गड्डियां
Kanak Durga Jha | Mar 12, 2025, 13:47 IST
Crores rupees cash found Innova car raipur bundles hidden secret chamber the sootr
रायपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने इनोवा कार से 1 करोड़ 66 लाख रुपए कैश बरामद किया है। रकम कार के एक सीक्रेट चेंबर में छिपाकर रखा गया था।
रायपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने इनोवा कार से 1 करोड़ 66 लाख रुपए कैश बरामद किया है। रकम कार के एक सीक्रेट चेंबर में छिपाकर रखा गया था। कार का नंबर 23 BH 8886 है। गाड़ी में 500 के ढाई-ढाई लाख रुपए के 65 बंडल थे। इसके अलावा 100 और 200 रुपए की गड्डियां थी। पुलिस को शक है कि ये रकम हवाला या सट्टे की हो सकती है।
इसकी जांच जारी है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने 2 आरोपियों के भी गिरफ्तार किया है। मंगलवार देर रात रूटीन चेकिंग के दौरान आमानाका थाना पुलिस ने एक कार को रुकवाकर जांच की थी। इसे कौन लेकर आ रहा था, कहां लेकर जा रहा था, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए...भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED का समन, शराब घोटाले में होना होगा 15 मार्च को पेश
पुलिस ने कार के चालक और उसके एक साथी को पकड़ा है। अब तक हुई पूछताछ में इन्होंने बताया कि उन्हें सिर्फ नागपुर के पास गाड़ी बदलने के लिए कहा गया था। गाड़ी में कैश रखा है ये बात उन्हें नहीं पता थी। आजाद चौक सब डिवीजन के सीएसपी आईपीएस अमन झा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही पुलिस इस केस में खुलासा करेगी। दोनों युवक आगरा उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं।
ड्राइवर ने कहा कि गाड़ी पूरी खाली है। जब पुलिस ने गाड़ी की चेकिंग की तो उसमें कोई सामान नहीं था। लेकिन पुलिस का शक बढ़ा। तो पुलिसकर्मियों ने गाड़ी की बारीकी से जांच की। तो पीछे की सीट के नीचे खुफिया चेंबर बना हुआ था। इस चेंबर में सुरक्षा के लिए लिहाज से लॉक भी लगा हुआ था। पुलिस ने लॉक को तोड़कर देखा तो उसके भीतर नोटों की गड्डियां भरी हुई थी।
ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के गढ़ में प्रियंका चोपड़ा... प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से आईं
कार्रवाई के दौरान CSP आजाद चौक अमन झा अपनी टीम के साथ मौजूद थे। जब उन्होंने ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसे नहीं पता कि यह पैसे किसके हैं। उसे करीब 13 हजार रुपए सैलरी और 30 रुपए किलोमीटर के हिसाब से डीजल का पैसा मिलता है।
ड्राइवर के मुताबिक, उसे वॉट्सऐप कॉल पर बताया जाता है, कि गाड़ी को कहां छोड़ना है। कभी-कभी दूसरे शहर पहुंचने के बाद उसे तीसरे शहर जाने के लिए कह दिया जाता है। शुरुआत में यह साफ नहीं किया जाता कि गाड़ी को कहां और किसके पास लेकर जाना है। बीच में कई बार ड्राइवर भी बदल दिए जाते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस के कोर वोट बैंक में लगाई BJP ने सेंध...सभी रिजर्व सीटें जीतीं
फिलहाल पुलिस ने रुपए और गाड़ी को सीज कर लिया है। रकम को इनकम टैक्स विभाग को सौंपेगी। आयकर विभाग अब इस मामले में यह पता लगाएगी कि, यह पैसे किसके हैं, कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे। फिलहाल अब तक पुलिस के पास पैसों का कोई दावेदार नहीं आया है।
ये खबर भी पढ़िए...CG Vyapam Vacancy: परीक्षाओं का सिलसिला शुरू... कई पदों पर निकली भर्ती
इसकी जांच जारी है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने 2 आरोपियों के भी गिरफ्तार किया है। मंगलवार देर रात रूटीन चेकिंग के दौरान आमानाका थाना पुलिस ने एक कार को रुकवाकर जांच की थी। इसे कौन लेकर आ रहा था, कहां लेकर जा रहा था, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए...भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED का समन, शराब घोटाले में होना होगा 15 मार्च को पेश
पुलिस करेगी जल्द खुलासा
कार में पीछे की सीट के नीचे था खुफिया चेंबर
ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के गढ़ में प्रियंका चोपड़ा... प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से आईं
ड्राइवर बोला- सैलरी और डीजल मिलता है, मालिक का पता नहीं
वॉट्सऐप कॉल पर होती थी गाड़ी छोड़ने की बात
ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस के कोर वोट बैंक में लगाई BJP ने सेंध...सभी रिजर्व सीटें जीतीं
पुलिस आयकर विभाग को सौंपेगी रकम
ये खबर भी पढ़िए...CG Vyapam Vacancy: परीक्षाओं का सिलसिला शुरू... कई पदों पर निकली भर्ती
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari