छत्तीसगढ़ की जेलों में भीड़, 5,600 अतिरिक्त कैदी, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में डीजीपी का शपथपत्र

Krishna Kumar Sikander | Updated:
Share
Crowded jails Chhattisgarh prisoners DGP affidavit Chhattisgarh High Court
Crowded jails Chhattisgarh prisoners DGP affidavit Chhattisgarh High Court

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रदेश की जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों की भीड़ और अमानवीय परिस्थितियों को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई हुई। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कोर्ट को बताया कि 20,000 से अधिक कैदी जेलों में हैं

छत्तीसगढ़ की जेलों में क्षमता से 5,600 अधिक कैदियों की भीड़ और अमानवीय परिस्थितियों को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कोर्ट में शपथपत्र पेश कर बताया कि प्रदेश की जेलों में 20,000 से अधिक कैदी सजा काट रहे हैं, जबकि उनकी कुल क्षमता इससे काफी कम है। जेलों की स्थिति सुधारने के लिए नए जेल भवनों का निर्माण तेजी से चल रहा है।

बालको प्रदूषण से कोरबा के 200 परिवारों का जीवन संकट में, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दिए तत्काल पुनर्वास के आदेश

नए जेल भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच में हुई सुनवाई के दौरान डीजीपी ने बताया कि बेमेतरा में नया जेल भवन तैयार हो चुका है, जबकि अंबिकापुर में 200 कैदियों की क्षमता वाले नए बैरक बनाए गए हैं। बिलासपुर सेंट्रल जेल में नए भवन के लिए छह बार टेंडर निकाले जा चुके हैं, लेकिन किसी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई। अब सातवीं बार टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जर्जर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिक्षा विभाग को किया तलब

हाईकोर्ट ने मांगा नया शपथपत्र

जेलों में उगाही, मारपीट और अमानवीय परिस्थितियों की शिकायतों पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था। कोर्ट ने सरकार से जेल सुधारों और कैदियों की स्थिति पर विस्तृत जानकारी मांगी है। चीफ जस्टिस ने अगली सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तारीख तय की और सरकार को नया शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया।

रील्स और स्टंट के लिए सड़क जाम करने वालों पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त, पुलिस को लापरवाही पर फटकार

जेल सुधार के लिए कदम

राज्य सरकार ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि कैदियों के स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के लिए काम किया जा रहा है। रायपुर और बिलासपुर में विशेष जेलों की स्थापना के साथ-साथ बेमेतरा में खुली जेल शुरू करने की योजना है। हालांकि, जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों की समस्या और उनकी खराब स्थिति ने प्रशासन के सामने गंभीर चुनौती पेश की है। यह मामला जेल सुधारों की जरूरत को रेखांकित करता है, और हाईकोर्ट की निगरानी में इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की उम्मीद है।

मेडिकल एडमिशन नियम में NRI कोटा हटाने की याचिका खारिज, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

जेलों में भीड़ | CG News | CG High Court

Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • CG High Court
  • जस्टिस रमेश सिन्हा
  • जेलों में भीड़
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका

By Amresh Kushwaha

डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम

By Umeshwari Baghel

CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
इंस्टाग्राम पर अब नहीं दिखेंगे अश्लील और हिंसक कंटेंट! Meta ने भारत में बदले नियम

By The Sootr

इंस्टाग्राम पर अब नहीं दिखेंगे अश्लील और हिंसक कंटेंट! Meta ने भारत में बदले नियम
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार

By Jageshwar Prasad

उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार