बंद कमरे में मिली थी मां और दो बच्चों की लाश...अब पति पर अटकी शक की सुई
Harrison Masih | Published:
dead bodies of mother two children raigarh murder chattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किदा से गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक बंद कमरे में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की लाशें मिलीं, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किदा से गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक बंद कमरे में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की लाशें मिलीं, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मरने वालों में महिला सुकांति साहू (35), उसका बेटा युगल साहू (10) और बेटी प्राची साहू (8) शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद अब महिला के पति महेंद्र साहू पर हत्या का संदेह गहराता जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... मधुमक्खियों के हमले से युवक की दर्दनाक मौत, कर डाली थी ये गलती...
स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों शव कई दिन पुराने थे और सड़ चुके थे। कमरे से उठ रही तीव्र दुर्गंध करीब 200 से 300 मीटर तक फैल गई थी। इसी बदबू के चलते गांव वालों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे के भीतर तीनों की लाशें क्षत-विक्षत हालत में मिलीं।
पुलिस ने जांच में तेजी लाते हुए डॉग स्क्वॉड की मदद ली। जब डॉग को मृतकों के कपड़े सूंघाकर संदिग्धों की पहचान के लिए ले जाया गया, तो वह सीधा महेंद्र साहू के पास जाकर रुक गया और उस पर चढ़ गया। दो बार की यह क्रिया स्पष्ट संकेत देती है कि महेंद्र पर पुलिस का शक मजबूत होता जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 87 लाख से अधिक का था इनाम
गांव वालों के मुताबिक, तीनों के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। आशंका है कि उनकी हत्या रात के अंधेरे में की गई और उसके बाद दरवाजा बंद कर आरोपी भाग निकला। सूत्रों के अनुसार, महेंद्र साहू गांजा और शराब के नशे में अक्सर रहता था और कुछ दिन पहले ही घर से कमाने के लिए निकला था, लेकिन वह चुपचाप वापस लौट आया था।
शुक्रवार को तीनों का पोस्टमॉर्टम किया गया और शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब हत्या के कारण और महेंद्र साहू की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें... ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम 2025 घोषित: बालिकाओं ने फिर मारी बाजी
छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। तीनों शव बुरी तरह सड़ चुके थे, जिससे मौत के कारणों की पुष्टि में देरी हो रही है। हर एंगल से जांच जारी है और जल्द ही सच सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... बीएसएफ के जवानों के बीच पहुंचे सीएम, लगाया विजय तिलक
dead bodies | murder | Raigarh | chattisgarh | बंद कमरे में मिली लाश | छत्तीसगढ़
ये खबर भी पढ़ें... मधुमक्खियों के हमले से युवक की दर्दनाक मौत, कर डाली थी ये गलती...
कमरे से उठी दुर्गंध ने खोला रहस्य
डॉग स्क्वॉड ने पति पर जताया शक
ये खबर भी पढ़ें... 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 87 लाख से अधिक का था इनाम
हत्या का तरीका और संदिग्ध की पृष्ठभूमि
पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंपे गए
ये खबर भी पढ़ें... ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम 2025 घोषित: बालिकाओं ने फिर मारी बाजी
क्या कहती है पुलिस
ये खबर भी पढ़ें... बीएसएफ के जवानों के बीच पहुंचे सीएम, लगाया विजय तिलक
dead bodies | murder | Raigarh | chattisgarh | बंद कमरे में मिली लाश | छत्तीसगढ़
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari