दिल्ली ब्लास्ट पर गरमाई छत्तीसगढ़ की राजनीति: भूपेश बघेल ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा, डिप्टी सीएम ने किया पलटवार
Harrison Masih | Nov 11, 2025, 15:35 IST
delhi-blast-bhupesh-baghel-amit-shah-resignation-demand-vijay-sharma the sootr
दिल्ली ब्लास्ट को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल इस्तीफे की मांग की और कहा कि इतनी गंभीर सुरक्षा घटना के समय गृह मंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त थे।
Raipur. दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा के बीच अब सीधा राजनीतिक टकराव दिख रहा है। घटना को लेकर भूपेश बघेल ने केंद्र और सुरक्षा एजेंसियों पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि दिल्ली जैसे संवेदनशील क्षेत्र में बड़ा धमाका हो जाए और कोई जवाबदेही तय न हो, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल प्रभाव से इस्तीफे की मांग कर दी है।
बघेल ने कहा कि— “इतनी गंभीर सुरक्षा घटना के समय गृह मंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त थे, जबकि देश की राजधानी और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है। इतने बड़े सुरक्षा चूक के बाद गृह मंत्री को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।”बघेल ने यह भी कहा कि देश की राजधानी में धमाका हो जाए और मौजूदा नेतृत्व सिर्फ बयानबाजी करे, यह देश के लिए बेहद खतरनाक स्थिति है।
बघेल ने सवाल उठाया— “पुलवामा में 300 किलो RDX कहां से आया था? इसका जवाब आज तक नहीं मिला। दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों को भी कैसे इतनी आसानी से मौका मिला?”
उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में जवाबदेही महत्वपूर्ण है, राजनीति नहीं।
ये खबर भी पढ़ें... दिल्ली में ब्लास्ट के बाद एमपी में हाई अलर्ट, धीरेंद्र शास्त्री की भी सुरक्षा बढ़ी
ये खबर भी पढ़ें... दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट, 12 की मौत और कई घायल, राजधानी में हाई अलर्ट
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बघेल पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी संवेदनशील परिस्थिति में राजनीति करना “निम्न स्तर” की राजनीति है।
विजय शर्मा ने कहा— “10 साल बाद इस तरह का विस्फोट हुआ है। स्थिति सामान्य होने दें। पहले जांच पूरी हो जाए, फिर सदन में चर्चा करें। अभी अंतिम संस्कार तक नहीं हुआ और राजनीति शुरू कर दी गई। यह राजनीति में निम्नता है।”
उन्होंने कहा कि किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, और यदि यह आतंकी घटना साबित होती है तो एक भी लिंक नहीं छूटेगा, हर दोषी पकड़ा जाएगा।
विजय शर्मा ने विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा— “देश में हर 3–6 महीने में कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं। घटनाओं के होने का कोई तय समय नहीं होता। इसे चुनाव से जोड़ना गलत है।”
विजय शर्मा ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के अमित बघेल पर विभिन्न समाज के पूज्य पुरुषों के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोपों में एफआईआर दर्ज हुई है और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने जनता से जांच में सहयोग की अपील की और कहा कि पुलिस हर दिशा में अलर्ट है।
ये खबर भी पढ़ें... दिल्ली धमाके के बाद छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट - सुरक्षा चाक-चौबंद, हर जगह कड़ी निगरानी!
ये खबर भी पढ़ें... अजमेर दरगाह ब्लास्ट केस : SC का नोटिस, असीमानंद सहित 7 के बरी होने पर सरकार से मांगा जवाब
बघेल ने की गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल इस्तीफे की मांग
बघेल ने कहा कि— “इतनी गंभीर सुरक्षा घटना के समय गृह मंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त थे, जबकि देश की राजधानी और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है। इतने बड़े सुरक्षा चूक के बाद गृह मंत्री को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।”बघेल ने यह भी कहा कि देश की राजधानी में धमाका हो जाए और मौजूदा नेतृत्व सिर्फ बयानबाजी करे, यह देश के लिए बेहद खतरनाक स्थिति है।
बघेल ने सवाल उठाया— “पुलवामा में 300 किलो RDX कहां से आया था? इसका जवाब आज तक नहीं मिला। दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों को भी कैसे इतनी आसानी से मौका मिला?”
उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में जवाबदेही महत्वपूर्ण है, राजनीति नहीं।
ये खबर भी पढ़ें... दिल्ली में ब्लास्ट के बाद एमपी में हाई अलर्ट, धीरेंद्र शास्त्री की भी सुरक्षा बढ़ी
ये खबर भी पढ़ें... दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट, 12 की मौत और कई घायल, राजधानी में हाई अलर्ट
देश की राजधानी दिल्ली में इतना बड़ा धमाका हो जाए और हम चुप बैठे रहें?
आख़िर ज़िम्मेदारी तय होनी चाहिए. हम सब को अपने सुरक्षाबलों पर पूरा भरोसा है. लेकिन देश के नेतृत्वकर्ताओं के लिए देश की सुरक्षा प्राथमिकता ना होना देश के लिए चिंताजनक है.
पुलवामा में 300 किलो RDX कहाँ से आया…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 10, 2025
गृह मंत्री विजय शर्मा का पलटवार
विजय शर्मा ने कहा— “10 साल बाद इस तरह का विस्फोट हुआ है। स्थिति सामान्य होने दें। पहले जांच पूरी हो जाए, फिर सदन में चर्चा करें। अभी अंतिम संस्कार तक नहीं हुआ और राजनीति शुरू कर दी गई। यह राजनीति में निम्नता है।”
उन्होंने कहा कि किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, और यदि यह आतंकी घटना साबित होती है तो एक भी लिंक नहीं छूटेगा, हर दोषी पकड़ा जाएगा।
विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया—'धमाकों का चुनाव से कोई संबंध नहीं'
अमित बघेल की तलाश पर भी बोले गृह मंत्री
ये खबर भी पढ़ें... दिल्ली धमाके के बाद छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट - सुरक्षा चाक-चौबंद, हर जगह कड़ी निगरानी!
ये खबर भी पढ़ें... अजमेर दरगाह ब्लास्ट केस : SC का नोटिस, असीमानंद सहित 7 के बरी होने पर सरकार से मांगा जवाब
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA