दिल्ली-रायपुर फ्लाइट टेक्निकल इश्यू के कारण भुवनेश्वर डायवर्ट, यात्रियों में नाराजगी
Harrison Masih | Nov 20, 2025, 12:28 IST
delhi-raipur-flight-divert-bhubaneswar-technical-issue-update the sootr
दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E6476 में मंगलवार अचानक तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई, जिसके चलते उसे रायपुर में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली और विमान को भुवनेश्वर डायवर्ट कर दिया गया।
Raipur. रायपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह अचानक उड़ानों की समय-सारणी गड़बड़ा गई, जब दिल्ली से रायपुर आने वाली फ्लाइट 6E 6476 को तकनीकी समस्या के कारण भुवनेश्वर डायवर्ट करना पड़ा। उड़ान को सुबह 9:15 बजे रायपुर में लैंड होना था, लेकिन टेक्निकल इश्यू के चलते लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विमान में अचानक तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई, जिसके बाद सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने भुवनेश्वर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया। फिलहाल विमान की तकनीकी जांच जारी है और इसके बाद ही रायपुर या दिल्ली के लिए नए समय की घोषणा की जाएगी।एयरलाइंस की ओर से अभी तक फ्लाइट के नए शेड्यूल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक, 40 मिनट तक फंसे पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत 35 से ज्यादा यात्री
इंडिगो फ्लाइट में अचानक बंद हुआ AC, 500 किलोमीटर तक परेशान रहे यात्री
इस फ्लाइट को ही आगे रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। फ्लाइट न पहुंच पाने से रायपुर से दिल्ली जा रहे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स छूटने का खतरा बन गया दिल्ली-रायपुर फ्लाइट भुवनेश्वर डायवर्ट होने परयात्रियों ने एयरलाइंस से सूचना में देरी पर नाराजगी जताई। एयरपोर्ट पर यात्री लगातार अपडेट की मांग कर रहे हैं, लेकिन जांच पूरी होने तक कोई निश्चित समय नहीं दिया जा सकता।
इंडिगो की फ्लाइट में बेहोश होकर गिरा कैंसर पेशेंट, रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी : मुंबई-रायपुर के बीच जल्द उड़ान भरेगी इंडिगो की चौथी फ्लाइट, सफर होगा आसान
एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि “टेक्निकल इंस्पेक्शन पूरा होने के बाद ही फ्लाइट का नया समय जारी किया जाएगा। सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता।” एयरलाइंस की टेक्निकल टीम भुवनेश्वर में विमान की पूरी जांच कर रही है। दो महीने पहले भी रायपुर में बड़ा तकनीकी संकट हुआ था। यह पहली बार नहीं है जब रायपुर एयरपोर्ट पर तकनीकी समस्या से उड़ानें प्रभावित हुई हों। 9 सितंबर को रायपुर एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम फेल हो गया था।
सिस्टम बिजली गिरने से खराब हुआ था, जिसके कारण 4 फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी और 6 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और इंदौर रूट सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। विजिबिलिटी और सिस्टम सामान्य होने के बाद अगले दिन उड़ानें शुरू की गई थीं।
बार-बार होने वाली तकनीकी समस्याएँ यात्रियों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। एयरपोर्ट उपयोगकर्ताओं का कहना है कि सूचना समय पर नहीं दी जाती, वैकल्पिक व्यवस्था कमजोर है। डायवर्जन और कैंसिलेशन की घटनाएँ बढ़ी हैं। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर भी एयरलाइंस से शिकायतें की हैं।
टेक्निकल इश्यू की वजह से डायवर्ट की गई फ्लाइट
दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक, 40 मिनट तक फंसे पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत 35 से ज्यादा यात्री
इंडिगो फ्लाइट में अचानक बंद हुआ AC, 500 किलोमीटर तक परेशान रहे यात्री
रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानी बढ़ी
ऐसे समझें पूरा मामला1.दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E6476 में अचानक तकनीकी समस्या आ गई, जिसके चलते रायपुर में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। 2. सुरक्षा कारणों से विमान को भुवनेश्वर डायवर्ट कर दिया गया, जहां तकनीकी जांच की जा रही है। 3. यही विमान रायपुर से आगे दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था, जिससे दोनों ओर के यात्रियों के शेड्यूल पर असर पड़ गया। 4. नया शेड्यूल अभी घोषित नहीं हुआ है और यात्री रायपुर एयरपोर्ट पर परेशान होकर लगातार अपडेट मांग रहे हैं। 5. दो महीने पहले भी रायपुर एयरपोर्ट में तकनीकी संकट हुआ था, जब नेविगेशन सिस्टम फेल होने से कई उड़ानें कैंसिल और डायवर्ट करनी पड़ी थीं। |
छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी : मुंबई-रायपुर के बीच जल्द उड़ान भरेगी इंडिगो की चौथी फ्लाइट, सफर होगा आसान
एयरपोर्ट अधिकारियों का बयान
सिस्टम बिजली गिरने से खराब हुआ था, जिसके कारण 4 फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी और 6 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और इंदौर रूट सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। विजिबिलिटी और सिस्टम सामान्य होने के बाद अगले दिन उड़ानें शुरू की गई थीं।
यात्रियों की नाराजगी बढ़ी
- Beta
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj