इंडिगो फ्लाइट में अचानक बंद हुआ AC, 500 किलोमीटर तक परेशान रहे यात्री

Harrison Masih | Jun 07, 2025, 15:22 IST
Share
AC stopped IndiGo flight passengers troubled chattisgarh the sootr
AC stopped IndiGo flight passengers troubled chattisgarh the sootr

हैदराबाद से रायपुर की उड़ान भर रही इंडिगो की फ्लाइट में 6 जून की शाम हंगामा मचा गया। दरअसल, बीच उड़ान में अचानक एयर कंडीशनर (AC) ने काम करना बंद कर दिया।

हैदराबाद से रायपुर की उड़ान भर रही इंडिगो की फ्लाइट में 6 जून की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीच उड़ान में अचानक एयर कंडीशनर (AC) ने काम करना बंद कर दिया। तेज गर्मी के बीच फ्लाइट में सवार यात्रियों, खासकर बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और बीमार लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें... इंडिगो फ्लाइट में 30,000 फीट की ऊंचाई पर टर्ब्युलेंस से नोज कोन डैमेज, यात्रियों में बची अफ़रा-तफ़री

560 किलोमीटर की गर्म यात्रा

यह फ्लाइट लगभग 560 किलोमीटर की दूरी तय करती है। कोरबा निवासी अंकित अग्रवाल और उनके साथियों ने बताया कि उड़ान शुरू होने के कुछ देर बाद ही एयर कंडीशनर बंद हो गया और फिर चालू नहीं हुआ। यात्रियों ने बार-बार बटन दबाकर क्रू को स्थिति से अवगत कराया, लेकिन कोई ठोस हल नहीं निकल पाया।

ये खबर भी पढ़ें... इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, बिलासपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को उतारा

स्वास्थ्य पर पड़ा असर

फ्लाइट में कई बुजुर्ग और कुछ ऐसे यात्री भी सवार थे जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। बिना AC के गर्म और घुटन भरे माहौल में उनका सफर बेहद मुश्किल हो गया। यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि क्रू मेंबर्स ने इस स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया।

एयरपोर्ट पर शिकायत और मुआवजे की मांग

रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद यात्रियों ने सिविल एविएशन विभाग में आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई। यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन से टिकट का पैसा लौटाने और मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि यदि ऐसी समस्या ग्राउंड पर होती, तो वे यात्रा ही रद्द कर देते।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग , जानें वजह

विशेषज्ञों की चेतावनी: यह सिर्फ असुविधा नहीं, सुरक्षा का मामला

एविएशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि फ्लाइट में AC बंद हो जाना सिर्फ असुविधा नहीं बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी खतरे की घंटी है। इससे ना केवल यात्रियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में इसका बड़ा नुकसान हो सकता है।

एयरलाइन की चुप्पी पर उठे सवाल

अब तक इंडिगो की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इससे यात्रियों की नाराजगी और बढ़ गई है। उनका कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के मामले में ऐसी लापरवाही अस्वीकार्य है।

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का इंडिगो फ्लाइट पर असर, पायलट ने कहा- असुविधा के लिए खेद है..

Uproar in Indigo flight | AC stopped in flight | Indigo flight | chattisgarh | इंडिगो फ्लाइट में AC बंद | इंडिगो फ्लाइट में हंगामा | इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी | रायपुर न्यूज

FAQ

  1. Q1. इंडिगो फ्लाइट में AC क्यों बंद हुआ था?
    उत्तर: फ्लाइट के दौरान तकनीकी खराबी के कारण एयर कंडीशनर ने काम करना बंद कर दिया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
  2. Q2. यात्रियों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ा?
    उत्तर: बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे गर्मी से बेहाल हो गए। कुछ बीमार यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ गई। सभी ने यात्रा को बेहद असुविधाजनक बताया।
  3. Q3. क्या यात्रियों ने शिकायत की और मुआवजा माँगा?
    उत्तर: हाँ, रायपुर पहुँचने के बाद यात्रियों ने सिविल एविएशन विभाग में शिकायत दर्ज कराई और एयरलाइन से उचित मुआवजे की माँग की।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Indigo flight
  • रायपुर न्यूज
  • इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी
  • Uproar in Indigo flight
  • इंडिगो फ्लाइट में हंगामा
  • chattisgarh
  • AC stopped in flight
  • इंडिगो फ्लाइट में AC बंद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि