PM आवास योजना में रिश्वत मांगने का मामला, रोजगार सहायक बर्खास्त

Harrison Masih | Published:
Share
demanding bribe in PM Awas Yojana Employment Assistant dismissed
demanding bribe in PM Awas Yojana Employment Assistant dismissed

छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों से रिश्वत मांगने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में ग्राम रोजगार सहायक को बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई प्रशासन की 'जीरो टॉलरेंस' के तहत की गई है।

Employment Assistant Dismissed: छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत हितग्राहियों से रिश्वत मांगने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में ग्राम रोजगार सहायक को बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई प्रशासन की 'जीरो टॉलरेंस' के तहत की गई है। संदेश साफ है कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... अब पीएम आवास योजना में मकान बनाने के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क...



क्या है मामला?

आरोपी गौरीशंकर पैकरा, विकासखंड कसडोल के ग्राम पंचायत बिलारी (क) में ग्राम रोजगार सहायक के पद पर कार्यरत था। उस पर PM आवास योजना के लाभार्थियों से जिओ टैगिंग और मस्टर रोल की प्रक्रिया में मदद करने के एवज में पैसे लेने का आरोप लगा। साथ ही हितग्राहियों के साथ अभद्र व्यवहार करने की भी शिकायत सामने आई थी।

जांच में आरोप सही पाए गए

शिकायत मिलने के बाद जनपद पंचायत कसडोल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) द्वारा जांच करवाई गई। जांच में पाया गया कि गौरीशंकर पैकरा द्वारा वास्तव में लाभार्थियों से पैसे की मांग की गई थी और उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया था। इसके बाद यह रिपोर्ट जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भेजी गई, जिन्होंने अनुमोदन प्रदान किया।

ये खबर भी पढ़ें... प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी: पंचायत सचिव सस्पेंड, एक की वेतनवृद्धि रोकी गई



संविदा से हटाया गया

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कसडोल द्वारा कार्रवाई करते हुए गौरीशंकर पैकरा को संविदा पद से तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश जारी किया गया है। यह संदेश साफ है कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... कोरिया में पीएम आवास योजना में लापरवाही पर सख्ती, सब इंजीनियर और सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश



प्रशासन का संदेश

बलौदाबाजार जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, रिश्वतखोरी या लाभार्थियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में भविष्य में भी सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला : आवास योजनाओं में भी मिलेगा अल्पसंख्यकों को 15% आरक्षण

PM आवास योजना में रिश्वत | रोजगार सहायक बर्खास्त | बलौदाबाजार रोजगार सहायक बर्खास्त | धार में PM आवास योजना में भ्रष्टाचार | Balodabazar employment assistant dismissed | PM Housing Scheme curruption

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • धार में PM आवास योजना में भ्रष्टाचार
  • PM आवास योजना में रिश्वत
  • रोजगार सहायक बर्खास्त
  • बलौदाबाजार रोजगार सहायक बर्खास्त
  • Balodabazar employment assistant dismissed
  • PM Housing Scheme curruption
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर