DGP ने 2 पुलिस को किया मुख्यालय अटैच, एडिशनल SP पर भी गिर सकती है गाज

Kanak Durga Jha | May 06, 2025, 21:35 IST
Share
DGP attached 2 police to  headquarters Additional SP also face action the sootr
DGP attached 2 police to headquarters Additional SP also face action the sootr

महादेव बेटिंग एप की जांच ईडी, सीबीआई जैसी देश की बड़ी एजेंसियां कर रही हैं। लेकिन इसकी परवाह छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियेां को नहीं। अधिकारी तो इन्हें बेखौफ संरक्षण दे रहे हैं।

@विनय वर्मा

महादेव बेटिंग एप की जांच ईडी, सीबीआई जैसी देश की बड़ी एजेंसियां कर रही हैं। लेकिन इसकी परवाह छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियेां को नहीं। अधिकारी तो इन्हें बेखौफ संरक्षण दे रहे हैं। इसका अंदाजा हाल ही में हुई भिलाई की एक पार्टी के बाद हुआ। पार्टी का आयोजन महादेव सट्टा के आरोपी धर्मेंद्र जायसवाल ने किया था।

ये खबर भी पढ़िए...नायक फिल्म के अनिल कपूर बने CM विष्णु देव साय, इस तरह कर रहे काम

आरोपी धर्मेंद्र जायसवाल का यह आयोजन सक्सेस पार्टी के नाम से था, जिसमें भिलाई-दुर्ग शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, जामुल थाना के प्रभारी कपिल पांडेय, छावनी थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर चेतन चंद्राकर भी शामिल हुए। पार्टी में दारु-मुर्गा के अलावा डांस का भी कार्यक्रम हुआ।

पुलिस अधिकारी भी जमकर थिरके। औद्योगिक क्षेत्र में यह सबकुछ गोपनीय तरीके से हुआ। लेकिन किसी ने पार्टी के कुछ अंश का वीडियो बना लिया और रील के रुप में इसे सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। कुछ लोगों ने आयोजन को यादगार बनाने के लिए इसकी फोटो भी खींच ली। जिसके बाद इस गोपनीय पार्टी जानकारी सार्वजनिक हो गई।

ये खबर भी पढ़िए...जवान को बचाने IED पर कूद गया अफसर, जान बचाने एयर लिफ्ट कर ले गए दिल्ली

पुलिस अधिकारी का हाथ मिहिर के कंधे पर


फोटो में जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरेापी धर्मेंद्र के साथ दिख रहे हैं तो जामुल थाना प्रभारी कपिल पांडेय, आरोपी धर्मेंद्र के भाई मिहिर के साथ कंधे से कंधा मिलाए घूम रहे हैं। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक मिहिर जायसवाल भी हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों का आरोपी है।

ये खबर भी पढ़िए...PM सड‍़क योजना में बड़ा घोटाला... अफसरों ने दबाए 228.22 करोड़ रुपए

महादेव बेटिंग एप के जरिए सट्टा खिलवाने का आरोपी है धर्मेंद्र


धर्मेंद्र जायसवाल है का नाम महादेव बेटिंग एप के जरिए सट्टा खिलवाने में सामने आया, साल 2022 में जामुल थाना में हुई एफआईआर में इसके नाम का जिक्र भी है। जिसके बाद से धर्मेद्र जायसवाल पुलिस रिकार्ड में तीन साल से फरार बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...झारखंड शराब घोटाले का छत्तीसगढ़ कनेक्शन... CBI खोलेगी सारे राज

वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद इसकी जानकारी जब डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस अरुण देव गौतम को हुई तो उन्होंने तत्काल दो पुलिसकर्मियों कपिल पांडेय और चेतन चंद्राकर को नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय बुला लिया है। जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर को कारण बताओ नोटिस देकर पार्टी में शामिल होने को लेकर जवाब मांगा गया है।



CG News | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today
Rajasthan Top News: राजस्थान में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज, भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज, भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा
इंदौर संभागायुक्त के आदेश- अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर लगेगी रासुका, करेंगे जिला बदर

By Sanjay Gupta

इंदौर संभागायुक्त के आदेश- अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर लगेगी रासुका, करेंगे जिला बदर
CG Top News : अमित शाह का बड़ा ऐलान- 10 साल में बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, सौरभ चंद्राकर पहुंचा रायपुर समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : अमित शाह का बड़ा ऐलान- 10 साल में बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, सौरभ चंद्राकर पहुंचा रायपुर समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
इंदौर में पुलिस की हाईराइज मल्टी में पानी की किल्लत, पुलिस परिवार की महिलाओं ने फोड़े मटके

By Sanjay Gupta

इंदौर में पुलिस की हाईराइज मल्टी में पानी की किल्लत, पुलिस परिवार की महिलाओं ने फोड़े मटके
गणेश विसर्जन में हिंसा की रिपोर्टिंग पर पत्रकार के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, हाईकोर्ट बोला- सच्ची घटना दिखाना अपराध नहीं

By Neel Tiwari

गणेश विसर्जन में हिंसा की रिपोर्टिंग पर पत्रकार के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, हाईकोर्ट बोला- सच्ची घटना दिखाना अपराध नहीं
अमीर धरती के साथ यहां के लोग भी होंगे अमीर, अमित शाह बोले, नवा रायपुर बनेगा पीपल सिटी

By Arun Tiwari

अमीर धरती के साथ यहां के लोग भी होंगे अमीर, अमित शाह बोले, नवा रायपुर बनेगा पीपल सिटी
छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा आदेश, अब 9 नवंबर की जगह 20 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश, जानिए किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा आदेश, अब 9 नवंबर की जगह 20 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश, जानिए किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा