शिवनाथ एक्सप्रेस के AC कोच से 65 लाख के डायमंड-ज्वेलरी पार

Kanak Durga Jha | Apr 05, 2025, 10:37 IST
Share
Diamond jewellery worth 65 lakhs stolen from AC coach of Shivnath Express the sootr
Diamond jewellery worth 65 lakhs stolen from AC coach of Shivnath Express the sootr

महाराष्ट्र-गोंदिया के रहने वाले बिजनेसमैन दिनेश भाई पटेल की पत्नी हिना शिवनाथ एक्सप्रेस से रायपुर आ रही थीं। वो गोंदिया से ट्रेन पकड़ी और A-1 कोच में सवार हुई थीं। राजनांदगांव से भिलाई-3 स्टेशन के बीच वारदात होने की आशंका है।

छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गोंदिया से रायपुर जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस के एसी कोच से 65 लाख की चोरी हुई है। एक बिजनेसमैन की पत्नी का बीस हजार रुपए कीमत का पर्स चोर उड़ा ले गए। पर्स में हीरे की चार अंगूठी सहित 65 लाख की ज्वेलरी और 45 हजार कैश थे। जीआरपी भिलाई-3 इस मामले की जांच कर रही है।

CM के जिले में 56 हजार पढ़े लिखे बेरोजगार,1 साल में सिर्फ 87 को रोजगार



जीआरपी के अनुसार महाराष्ट्र-गोंदिया के रहने वाले बिजनेसमैन दिनेश भाई पटेल की पत्नी हिना शिवनाथ एक्सप्रेस से रायपुर आ रही थीं। वो गोंदिया से ट्रेन पकड़ी और A-1 कोच में सवार हुई थीं। राजनांदगांव से भिलाई-3 स्टेशन के बीच वारदात होने की आशंका है।

MBBS स्टूडेंट्स से लाखों रुपए वसूल रहे मेडिकल कॉलेजों पर जुर्माना

चोरी राजनांदगांव से दुर्ग के बीच हुई

हिना ने जीआरपी को बताया कि, जैसे ही ट्रेन 4 अप्रैल की सुबह 4-4.30 बजे करीब राजनांदगांव पहुंची तब उनकी आंख लग गई। आधे घंटे बाद 5 बजे दुर्ग से ट्रेन छूटने के बाद उन्होंने देखा कि उनका पर्स गायब है। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन जब पर्स नहीं मिला तो रायपुर रेलवे स्टेशन में उतरकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

अमित शाह नक्सलियों के खात्मे का बनाएंगे प्लान, जवानों से मिलेंगे

महिला की शिकायत के आधार पर यह वारदात राजनांदगांव से भिलाई-3 रेलवे स्टेशन के बीच हुई है, इसलिए रायपुर में जीरो में अपराध दर्ज करने के बाद जीआरपी थाना भिलाई-3 में मामला दर्ज किया गया। शिकायत दर्ज करने के बाद रेलवे पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

देशी और विदेशी शराब आज से एक ही दुकान पर मिला करेगी

पर्स में रखे थे जेवरात

महिला ने बताया कि उसके बैग में 35 लाख रुपए कीमत का एक हार, 25 लाख रुपए कीमत का दूसरा हार और लगभग 5 लाख रुपए कीमत की हीरे की चार अंगूठी सहित 65 लाख रुपए की ज्वेलरी रखी थी। इसके साथ ही पर्स में 45 हजार रुपए कैश और मोबाइल फोन भी रखा हुआ था।



राजनांदगांव न्यूज | भिलाई न्यूज | दुर्ग-भिलाई न्यूज | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today | Rajnandgaon News | rajnandgaon news in hindi

Tags:
  • CG News
  • Rajnandgaon News
  • राजनांदगांव न्यूज
  • भिलाई न्यूज
  • दुर्ग-भिलाई न्यूज
  • rajnandgaon news in hindi
  • cg news in hindi
  • शिवनाथ एक्सप्रेस
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
Rajasthan Top News: पंचायत चुनाव से पहले अशोक गहलोत-सचिन पायलट में पिघल रही बर्फ?

By

Rajasthan Top News: पंचायत चुनाव से पहले अशोक गहलोत-सचिन पायलट में पिघल रही बर्फ?
शिकार की सूचना पर पहुंचे थे जंगल, अतिक्रमणकारियों ने घेरा, मारपीट के बाद खेत के मकान में बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

By VINAY VERMA

शिकार की सूचना पर पहुंचे थे जंगल, अतिक्रमणकारियों ने घेरा, मारपीट के बाद खेत के मकान में बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया
21 लाख के टेंडर में चहेती फर्म को फायदा पहुंचाने का आरोप, जोधपुर नगर निगम कमिश्नर ने बैठाई जांच

By The Sootr

21 लाख के टेंडर में चहेती फर्म को फायदा पहुंचाने का आरोप, जोधपुर नगर निगम कमिश्नर ने बैठाई जांच
अजमेर महिला जेल की निलंबित जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तार, दो महिला बंदियों को घर ले जाने का आरोप

By Raghvendra Singh Rathore

अजमेर महिला जेल की निलंबित जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तार, दो महिला बंदियों को घर ले जाने का आरोप
इंदौर में सफाईकर्मियों के आंदोलन पर महापौर ने कहा- कांग्रेस उकसा रही, पूर्व मंत्री वर्मा बोले- नेता, अधिकारी जिम्मेदार

By Sanjay Gupta

इंदौर में सफाईकर्मियों के आंदोलन पर महापौर ने कहा- कांग्रेस उकसा रही, पूर्व मंत्री वर्मा बोले- नेता, अधिकारी जिम्मेदार
11 अक्टूबर को फिर कैबिनेट, डीए-कैशलेस इलाज से लेकर धान खरीदी तक कई फैसलों पर टिकी नजरें

By VINAY VERMA

11 अक्टूबर को फिर कैबिनेट, डीए-कैशलेस इलाज से लेकर धान खरीदी तक कई फैसलों पर टिकी नजरें
मुहाना थाने में ऋतुराज की मौत: बिना FIR के पुलिस पर टॉर्चर का आरोप, जांच में कई सवाल

By Ashish Bhardwaj

मुहाना थाने में ऋतुराज की मौत: बिना FIR के पुलिस पर टॉर्चर का आरोप, जांच में कई सवाल