जिला सहकारी बैंक की ब्रांच में करोड़ों का घोटाला, होगी FIR दर्ज

Marut raj | Feb 07, 2025, 15:32 IST
Share
District Cooperative Central Bank Ambikapur Shankargarh Branch Embezzlement Balrampur the sootr
District Cooperative Central Bank Ambikapur Shankargarh Branch Embezzlement Balrampur the sootr

District Cooperative Central Bank Ambikapur Shankargarh Branch Embezzlement Balrampur : साल 2022 से 2024 के बीच हुए इस घोटाले की जांच नाबार्ड की टीम द्वारा की गई। जांच में पता चला कि बैंक में 13 करोड़ 14 लाख 82 हजार 590 रुपए की वित्तीय अनियमितता हुई है।

District Cooperative Central Bank Ambikapur Shankargarh Branch Embezzlement Balrampur : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंबिकापुर की शंकरगढ़ शाखा में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आ रहा है। इस संबंध में बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ( सीईओ ) ने ई-मेल के जरिए उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी थी। इसमें कहा गया था कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने मिलकर समितियों के केसीसी खातों से संबंधितों के बचत खातों में अवैध रूप से राशि ट्रांसफर कर गबन किया है।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले मुस्लिम पकड़े, NIA का एक्शन

FIR दर्ज कराने का आदेश

साल 2022 से 2024 के बीच हुए इस घोटाले की जांच नाबार्ड की टीम द्वारा की गई। इस पर 29 जनवरी को कलेक्टर और प्राधिकृत अधिकारी (बोर्ड) की बैठक में नाबार्ड अधिकारियों ने मामले में बड़ा खुलासा किया। इसमें उन्होंने बताया कि बैंक में 13 करोड़ 14 लाख 82 हजार 590 रुपए की वित्तीय अनियमितता हुई है।

ये खबर भी पढ़ें... कोरबा-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस 10 दिन तक रद्द...कई ट्रेनों का रूट बदला

इस पर बैंक के प्राधिकृत अधिकारी विलास भोसकर ने संबंधित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया। निलंबित कर्मचारियों में शंकरगढ़ शाखा के प्रभारी शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सोनी, कुसमी शाखा के प्रभारी शाखा प्रबंधक जगदीश प्रसाद, सेवा निवृत्त सहायक मुख्य पर्यवेक्षक समल साय और कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रकाश सिंह शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें... राम के नाम पर भूपेश सरकार ने खर्च किए 100 करोड़, कमेटी करेगी जांच

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सरगुजा कलेक्टर ने छह अन्य शाखाओं में भी वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा किया गया था। इन शाखाओं में बैंक कर्मचारियों और कम्प्यूटर ऑपरेटर ने केसीसी खातों का नाम बदलकर अवैध रूप से राशि ट्रांसफर की और गबन किया। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है और संबंधित कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी का किया मर्डर, घर में घुसकर गला रेता

FAQ

  1. अंबिकापुर के शंकरगढ़ शाखा में किस वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है ?
    अंबिकापुर के शंकरगढ़ शाखा में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने मिलकर समितियों के केसीसी खातों से संबंधित बचत खातों में अवैध रूप से राशि ट्रांसफर कर गबन किया है। इस वित्तीय अनियमितता में 13 करोड़ 14 लाख 82 हजार 590 रुपये का घोटाला हुआ है।
  2. इस मामले में कौन से कर्मचारी निलंबित किए गए हैं ?
    इस मामले में शंकरगढ़ शाखा के प्रभारी शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सोनी, कुसमी शाखा के प्रभारी शाखा प्रबंधक जगदीश प्रसाद, सेवा निवृत्त सहायक मुख्य पर्यवेक्षक समल साय, और कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रकाश सिंह को निलंबित किया गया है।
  3. इस वित्तीय अनियमितता की जांच किसने की थी और इसके बाद क्या कदम उठाए गए ?
    इस वित्तीय अनियमितता की जांच नाबार्ड की टीम द्वारा की गई थी। इसके बाद बैंक के प्राधिकृत अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Balrampur News
  • बलरामपुर न्यूज
  • District Cooperative Bank
  • जिला सहकारी बैंक में धोखाधड़ी
  • district cooperative bank scam
  • जिला सहकारी बैंक
  • balrampur news today
  • balrampur news live
  • chhattisgarh balrampur news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा