महतारी वंदन का पैसा मत दो, अवैध रेत उत्खनन को बंद करा दो

Krishna Kumar Sikander | Apr 23, 2025, 14:44 IST
Share
Don't pay money for Mahtari Vandan, stop illegal sand mining the sootr
Don't pay money for Mahtari Vandan, stop illegal sand mining the sootr

छत्तीसगढ़ के धमतरी के कलेक्ट्रेट में अवैध रेत खनन को लेकर ग्रामीणों ने हल्ला बोल दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आगे उग्र प्रदर्शन करेंगे।

छत्तीसगढ़ के धमतरी के कलेक्ट्रेट में अवैध रेत खनन को लेकर ग्रामीणों ने हल्ला बोल दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने महतारी वंदन का पैसा मत दो सरकार, लेकिन अवैध रेत उत्खनन बंद करा दो के नारे लगाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आगे उग्र प्रदर्शन करेंगे और किसी भी अप्रिय घटना का जिम्मेदार प्रशासन होगा। इस बीच प्रदर्शनकारी ग्रामीणों को प्रशासन ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... लू-डिहाइड्रेशन का बढ़ा खतरा... 48 घंटे में 62 मरीज सिम्स में भर्ती

चैन माउंटेन से अवैध रेत उत्खनन

धमतरी के मगरलोड इलाके के ग्राम गिरौद के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया। दरअसल, गांव के 11 एकड़ भूमि पर रात-दिन चैन माउंटेन से अवैध रेत उत्खनन चल रहा है। इसके चलते नदी की हालात ख़राब हो गई है। खनन से नदी गहरी होने के कारण किसानों को खेतों में पानी मिलना मुश्किल हो गया है। नदी के किनारे करीब 400 किसान अपने खेतों में फसल उगाते हैं। अंधाधुंध खनन के कारण बरसात में निस्तारी के लिए पानी नहीं मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें... कलेक्ट्रेट के सामने वन विभाग बेच रहा एक्सपायरी खाद्य पदार्थ

महिलाएं बोली, बंद करो रेत खनन

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि सरकार भले ही महतारी वंदन का पैसा न दे, परन्तु गांव में चल रहा अवैध रेत उत्खनन पर विराम लगाए। महिलाओं ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद खनन पर रोक नहीं लगाया जा रहा। क्षेत्र के विधायक अजय चंद्राकर को भी इस समस्या से अवगत कराया गया। इसके बावजूद जनप्रतिनिधि द्वारा किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... CGPS के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

ग्रामीणों की प्रशासन को चेतावनी

धमतरी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने साफ कहा कि यदि अवैध रेत खनन के विरुद्ध जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो अब किसी से अपील नहीं करेंगे। अवैध रेत खनन बंद नहीं हुआ तो वे लोग सीधे एक्शन लेंगे। शासन और प्रशासन के भरोसे अपनी खेती नहीं छोड़ सकते हैं। इस दौरान अगर कुछ भी गलत होता है तो इसके लिए ग्रामीण नहीं, बल्कि प्रशासन जिम्मेदार होगा।

ये खबर भी पढ़ें... गर्मी ने फिर दिखाए तेवर से 3 संभागों में 45 डिग्री पारा, लू से मजदूर की मौत

Tags : money | Mahtari Vandan | BJP's Mahtari Vandan Yojana | illegal sand mining | dhamtari | CG News | महतारी वंदन की राशि

Tags:
  • CG News
  • BJP's Mahtari Vandan Yojana
  • अवैध बजरी खनन
  • money
  • dhamtari
  • अवैध रेत उत्खनन
  • महतारी वंदन की राशि
  • Mahtari Vandan
  • महतारी वंदन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा