IAS डॉ प्रियंका शुक्ला बनेगी MY Bharat में देश की पहली CEO, अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट ने नियुक्ति को दी हरी झंडी

VINAY VERMA | Published:
Share
dr-priyanka-shukla-appointed-first-ceo-my-bharat
dr-priyanka-shukla-appointed-first-ceo-my-bharat

केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट यानी ACC ने छत्तीसगढ़ कैडर की IAS अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला को ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ का CEO यानी मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

Raipur. केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट यानी ACC ने छत्तीसगढ़ कैडर की IAS अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला को ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ का CEO यानी मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति आधार पर तीन वर्षों के लिए की गई है। इसके लिए डॉ प्रियंका शुक्ला ने अप्लाई किया था। चयन के लिए उन्हें कई राउंड इंटरव्यू से गुजरना पड़ा।

पहली CEO हैं डॉ शुक्ला..

2009 बैच की IAS डॉ प्रियंका शुक्ला प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “मेरा युवा भारत” में अब तक ज्वाइंट डायरेक्टर स्तर के अधिकारी ही जिम्मेदारी संभाला करते थे, लेकिन अब डॉ प्रियंका शुक्ला “माय भारत” की पहली CEO अपाइंट हुई है।

जशपुर और कांकेर जिला की कलेक्टर रह चुकी छत्तीसगढ़ में डॉ प्रियंका स्वास्थ्य व तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी संभाल चुकी है। मौजूदा समय में वो समग्र शिक्षा और पाठ्य पुस्तक निगम की एमडी थी।

ये खबरें भी पढ़ें...

ACC मीटिंग में एशिया कप को लेकर भी कोई फैसला नहीं, BCCI पाक के हाइब्रिड मॉडल के सपोर्ट में नहीं

आज छत्तीसगढ़ बंद! कांकेर हिंसा के विरोध में उतरा सर्व समाज, प्रदेश भर में चक्काजाम जैसे हालात, MCB में बेअसर रहा बंद



ऐसे समझें पूरी खबर



ACC ने छत्तीसगढ़ कैडर की IAS अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला को मेरा युवा भारत (MY Bharat) का CEO नियुक्त करने को मंजूरी दी है।

2009 बैच की IAS अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला MY Bharat की पहली CEO बनी हैं।

डॉ. शुक्ला जशपुर और कांकेर जिले की कलेक्टर रह चुकी हैं तथा स्वास्थ्य और तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कार्य कर चुकी हैं।

यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति आधार पर तीन वर्षों के लिए की गई है और पे मैट्रिक्स लेवल-14 के अंतर्गत होगी।

उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो।

3 साल के लिए होगी प्रतिनियुक्ति

यह नियुक्ति पे मैट्रिक्स के लेवल-14 में प्रतिनियुक्ति के आधार पर तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है। नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो। यह व्यवस्था संबंधित पद के लिए भर्ती नियमों के अंतिम रूप दिए जाने तक लागू रहेगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

CG Weather Update: प्रदेश में गिरेगा 3 डिग्री पारा, हाइपोथर्मिया की चपेट में आ रहे मासूम, घने कोहरे का अलर्ट

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: कांकेर हिंसा के बाद 3 IPS समेत 98 अफसरों के तबादले, देर रात आदेश जारी

Tags:
  • ACC
  • IAS Dr Priyanka Shukla
  • IAS डॉ प्रियंका शुक्ला
  • अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट
  • मेरा युवा भारत
  • MY Bharat
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर