विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह नहीं लड़ पाएंगे अगला चुनाव, छत्तीसगढ़ के 5 विधायक 75 पार

Arun Tiwari | Jul 16, 2025, 18:25 IST
Share
5 MLAs of Chhattisgarh cross 75, including Speaker Dr. Raman Singh and Minister Dayaldas Baghel
5 MLAs of Chhattisgarh cross 75, including Speaker Dr. Raman Singh and Minister Dayaldas Baghel

मोहन भागवत ने एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि 75 साल की उम्र का अर्थ मैं जानता हूं। 75 साल की शॉल जब ओढ़ी जाती है, तब उसका अर्थ यह होता है कि अब आप की आयु हो गई, इस बयान से साफ है कि भागवत ने 75 साल बाद राजनीति से रिटायरमेंट लेने को कहा है।

रायपुर : संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बयान देकर एक तरह से राजनीति में रिटायरमेंट की उम्र फिक्स कर दी है। मोहन भागवत ने एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि 75 साल की उम्र का अर्थ मैं जानता हूं। 75 साल की शॉल जब ओढ़ी जाती है, तब उसका अर्थ यह होता है कि अब आप की आयु हो गई, अब जरा बाजू हो जाओ, हमें करने दो।

इस बयान से साफ है कि भागवत ने 75 साल बाद राजनीति से रिटायरमेंट लेने को कहा है। यदि भागवत के हिसाब से देखा जाए तो छत्तीसगढ़ में बीजेपी के 5 विधायक इसकी जद में आएंगे। इनमे एक मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें... News Strike: 75 साल वाले बाजू हटो, भागवत के इस बयान के क्या मायने, मध्यप्रदेश के इन नेताओं पर पड़ेगा असर !

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेताओं पर असर

संघ प्रमुख भागवत के 75 पार वाले फॉर्मूले का असर छत्तीसगढ़ पर बहुत ज्यादा नहीं पड़ेगा। 75 पार उम्र की जद में बीजेपी के सिर्फ पांच विधायक आ रहे हैं जो अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। साल 2028 तक इनकी उम्र 75 साल हो जाएगी। इनमें खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल हैं।

इनके अलावा तीन और विधायक हैं जो इस फॉर्मूले की जद में आ जाएंगे। बीजेपी के छत्तीसगढ़ में 54 विधायक हैं जिनमें से सिर्फ पांच विधायकों पर यह फॉर्मूला लागू हो रहा है। वहीं लोकसभा के 10 सांसद भी 75 की उम्र के दायरे में नहीं आ रहे। वहीं राज्यसभा के इकलौते सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह की उम्र भी इस परिधि में नहीं आ रही।

ये खबर भी पढ़ें... राजस्थान में अगर 75 साल का फॉर्मूला चला, तो अगले चुनाव तक कई दिग्गज हो जाएंगे रिटायर

इन पर अगले चुनाव में बाहर होने का संकट

डॉ रमन सिंह - राजनांदगाव
भैयालाल राजवाड़े - बैकुंठपुर
पुन्नूलाल मोहले - मुंगेली
धर्मजीत सिंह - तखतपुर
दयालदास बघेल - नवागढ़

ये खबर भी पढ़ें... पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का अधिकारियों के लिए ट्वीट, कहा- फ़ाइल से न करें छेड़छाड़, ये अनुचित

कब चर्चा में आया ये फॉर्मूला

सबसे पहले ये फॉर्मूला तब चर्चा में आया था जब अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। 75 पार वाले फॉर्मूले के तहत मध्यप्रदेश के मंत्री बाबूलाल गौर और सरताज सिंह को मंत्रीपद से हटा दिया गया था। उसके अगले विधानसभा चुनाव में दोनों को टिकट भी नहीं दिया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फॉर्मूले को अपनाते हुए कलराज मिश्र की विदाई कर दी थी। अब एक बार फिर 75 पार का फॉर्मूला चर्चा में आ गया है। इसका सबसे ज्यादा असर मध्यप्रदेश पर ही पड़ रहा है। मध्यप्रदेश में 75 वर्ष पार करने वाले नेताओं की लिस्ट काफी लंबी है। जबकि बीजेपी के कुछ विधायक ऐसे भी हैं जो 80 साल के हो गए हैं, लेकिन अब भी डटे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई,18 ट्रैक्टर जब्त,चालकों का दावा- PM आवास के लिए मिली थी छूट

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

SS चीफ मोहन भागवत | Ex Cm dr raman singh | Mohan Bhagwat | CG News | Raipur RSS चीफ मोहन भागवत

Tags:
  • Mohan Bhagwat
  • CG News
  • Raipur
  • पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह
  • Ex Cm dr raman singh
  • RSS चीफ मोहन भागवत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज