ननों की गिरफ्तारी पर मचा सियासी बवाल, कई सांसद पहुंचे छत्तीसगढ़
Harrison Masih | Jul 29, 2025, 15:10 IST
durg-nun-arrest-conversion-row-MPs-reached-Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप में दो ननों की गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस सांसदों ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया।
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दो ननों और एक युवक की गिरफ्तारी ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचा दी है। इन पर मानव तस्करी और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए दुर्ग GRP ने मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। अब इस मामले पर संसद तक पहुंचने वाली बहस शुरू हो गई है। केरल और अन्य राज्यों से आए कांग्रेस सांसदों ने दुर्ग पहुंचकर ननों से मुलाकात की और इसे अल्पसंख्यकों पर "सीधे हमले" का नाम दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 2 ननों की गिरफ्तारी का विरोध, संसद के बाहर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन
ननों से मिलने पहुंचे कांग्रेस सांसदों के दल में बेनी बहनन, फ्रांसिस जॉर्ज, एनके प्रेमचंदन, अनिल ए थॉमस, और छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रभारी सप्तगिरी उल्का व जरीता लैतफ़लांग शामिल थे। उन्होंने जेल में बंद ननों से मुलाकात की और इस पूरे प्रकरण को "धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार" पर हमला बताते हुए केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए।
टीम के सदस्य और केरल के सांसद एनके प्रेमचंदन ने कहा कि, "ये महिलाएं केवल काम के लिए यात्रा कर रही थीं, लेकिन उन पर बजरंग दल ने धर्मांतरण और मानव तस्करी जैसे झूठे आरोप लगाकर मामला बना दिया। यह एक सोची-समझी साजिश है जो बीजेपी शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों को दबाने के लिए की जा रही है।"
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नन की गिरफ्तारी पर सियासत, राहुल गांधी ने कहा - ये BJP-RSS का भीड़तंत्र
Durg Two nuns arrested
सांसद प्रेमचंदन ने आगे कहा कि, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर जैसे राज्यों में भी इसी तरह के हमले हो रहे हैं। इसीलिए कांग्रेस ने एक फैक्ट फाइंडिंग कमिटी बनाई है जो इन मामलों की तह तक जाएगी और संसद में आवाज उठाएगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस विषय को लोकसभा में कल उठाया जाएगा और गृह मंत्री अमित शाह और संभवतः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... नौकरी का झांसा देकर युवतियों को आगरा ले जा रहे नन समेत 3 गिरफ्तार, धर्मांतरण का मामला दर्ज
INDIA alliance MPs reached chhattisgarh
25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो ननों और एक युवक को उस समय रोक लिया, जब वे नारायणपुर की तीन युवतियों को लेकर ट्रेन से आगरा जा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ये लोग लड़कियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। नारेबाजी के बाद तीनों को दुर्ग GRP के हवाले किया गया।
GRP थाना भिलाई-3 के अंतर्गत मामले की जांच के बाद, धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया गया और तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: हाईकोर्ट ने खारिज की अनवर ढेबर की याचिका,गिरफ्तारी को दी थी चुनौती
Durg Two nuns arrested Nuns arrested Chhattisgarh
दुर्ग में दो नन गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी
ननों से मुलाकात के बाद, सांसदों की टीम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मुलाकात करेगी। इसके साथ ही स्थानीय बिशप और ईसाई संगठनों से भी संवाद किया जाएगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 2 ननों की गिरफ्तारी का विरोध, संसद के बाहर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन
सांसदों की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने किया दौरा
टीम के सदस्य और केरल के सांसद एनके प्रेमचंदन ने कहा कि, "ये महिलाएं केवल काम के लिए यात्रा कर रही थीं, लेकिन उन पर बजरंग दल ने धर्मांतरण और मानव तस्करी जैसे झूठे आरोप लगाकर मामला बना दिया। यह एक सोची-समझी साजिश है जो बीजेपी शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों को दबाने के लिए की जा रही है।"
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नन की गिरफ्तारी पर सियासत, राहुल गांधी ने कहा - ये BJP-RSS का भीड़तंत्र
Durg Two nuns arrested
'यह सिर्फ छत्तीसगढ़ की बात नहीं,पूरे देश की तस्वीर'
सांसदों का आरोप- 'पुलिस गंभीर मामलों को नजरअंदाज कर रही'
कांग्रेस सांसदों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस छोटे मामलों में तुरंत FIR दर्ज कर रही है, लेकिन जब अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले होते हैं, तो कोई गंभीरता नहीं दिखाई जाती। सांसदों ने बताया कि एक महीने पहले दो प्रीस्ट पर हमला हुआ, जो अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन FIR तक दर्ज नहीं की गई।
INDIA alliance MPs reached chhattisgarh
घटना का विवरण
GRP थाना भिलाई-3 के अंतर्गत मामले की जांच के बाद, धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया गया और तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: हाईकोर्ट ने खारिज की अनवर ढेबर की याचिका,गिरफ्तारी को दी थी चुनौती
Durg Two nuns arrested Nuns arrested Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी का मामला क्या है?
|
मुख्यमंत्री और बिशप से भी करेंगे मुलाकात
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA