कृषि मैपर पोर्टल पर विनायक ताम्रकार की नहीं थी फोटो, जांच के बाद महिला अधिकारी सस्पेंड

VINAY VERMA | Mar 14, 2026, 18:55 IST
Share
durg-opium-illegal-farming-investigation-female-officer-suspended
durg-opium-illegal-farming-investigation-female-officer-suspended

दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती के मामले में कृषि विभाग की जांच में नए खुलासे हुए हैं। जिस खेत को मक्का फसल प्रदर्शन प्लॉट बताया गया था, उसकी जानकारी विभागीय रिकॉर्ड में छिपाई जा रही थी। मामले में महिला अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

Durg. अफीम की अवैध खेती के मामले में कृषि विभाग की जांच में नया खुलासा हुआ है। विभागीय दस्तावेजों के अनुसार जिस खेत को मक्का फसल प्रदर्शन प्लॉट बताया गया था। उसकी जानकारी छिपाई जा रही थी। कृषि मैपर पोर्टल पर असली किसान की जगह किसी दूसरे व्यक्ति की फोटो अपलोड की गई थी। साथ ही फील्ड विजिट की जानकारी भी उपरी अधिकारियों से साझा नहीं की गई थी। मामले में कृषि विस्तार अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

किसानों को ट्रेनिंग देने वाला प्लॉट

विनायक ताम्रकार भाजपा किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष था। जिसके कारण उसे शासकीय योजना का लाभ मिलता था। केंद्र की राष्ट्रीय कृषि योजना के तहत मक्का प्रदर्शन कर रहा था। जिसके तहत किसानों को मक्का खेती की नई तकनीक बताना था। उससे हुई मक्का फसल उत्पादन का प्रदर्शन किया जाना था। जिससे किसान प्रेरित हों। उसी जगह के आसपास अवैध खेती चल रही थी।

जवाब में अधिकारी ने बताई अपनी मजबूरी

समोदा गांव में अफीम की खेती मिलने के बाद अलग-अलग विभाग जांच कर रहे हैं। इसी के तहत कृषि विभाग ने भी कृषि विस्तार अधिकारी को नोेटिस दिया था। जिसके जवाब में अधिकारी एकता साहू ने बताया कि खेत में जाना संभव नहीं था। खेत में जाने का रास्ता नही था। खेत को कटीले तारों से फेंसिंग करवाया गया था। गेट पर ताला लटका रहता था, अंदर एंट्री करने के लिए अनुमति लेनी पड़ती थी। लेकिन उनके जवाब मे कृषि विभाग के उप संचालक संतुष्ट नहीं हुए हैं

female officer suspended
female officer suspended


अधिकारियों से क्यों छिपाया?

दुर्ग की वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू की जवाब से कृषि उप संचालक संतुष्ट नहीं हुए। सवाल पूछा जा रहा है कि अगर वहां नहीं पहुची तो भौतिक सत्यापन कैसे किया। इसके अलावा ऐसा नहीं होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को क्यों नहीं दी?

अफीम कांड के बाद कई स्तरों पर जांच

अफीम की खेती (Durg opium farming) का मामला सामने आने के बाद अब अलग-अलग विभागों में जांच तेज कर दी है। प्रशासन, कृषि विभाग और अन्य एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि आखिर इस पूरे मामले में किस स्तर पर चूक हुई। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी कई जिम्मेदार लोगों की भूमिका सामने आ सकती है। फिलहाल कृषि विभाग की कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि इस मामले को हल्के में नहीं लिया जाएगा।

मामले में भूपेश बघेल का आरोप

इधर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मामले में लगातार सरकारी मिलीभगत का हवाला दे रहे हैं। कलेक्टर्स, सांसद पर विनायक के संरक्षण का आरोप लगा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि गृहमंत्री की घनिष्ठता के कारण वह जब चाहता कि ग्रामीणों को गिरफ्तार करवा देता। होली के दिन वर्तमान सरपंच की गिरफ्तारी भी गृहमत्री बंगले से फोन आने के बाद हुई थी।

ये खबरें भी पढ़ें...

Durg Afeem Case; बीजेपी नेता के भाई की दुकान पर चला बुलडोजर, 62 हजार किलो अफीम जब्त

दुर्ग अफीम केस: भाजपा नेता तक अफीम के बीज पहुंचाने वाला छोटूराम जोधपुर से गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में कितनी हो रही अफीम की अवैध खेती, सरकार ने कलेक्टरों से 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 5 एकड़ फसल पर पुलिस की रेड

Tags:
  • कृषि विस्तार अधिकारी
  • अफीम की खेती
  • दुर्ग अफीम केस
  • Durg Afeem Case
  • Durg opium farming
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा