दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुल सचिव गिरफ्तार, बेटे को देते थे महिला कर्मचारी का वेतन

Arun Tiwari | Aug 03, 2026, 18:47 IST
Share
दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुल सचिव गिरफ्तार
दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुल सचिव गिरफ्तार

दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप को महिला कर्मचारी के वेतन गबन मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारी के 15,515 रुपए वेतन में से सिर्फ 2,200 रुपए दिए और बाकी राशि बेटे के खाते में ट्रांसफर करवाई।

Raipur : दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुल सचिव भूपेंद्र कुलदीप को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ मोहन नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। कुल सचिव पर आरोप है कि उन्होंने दैनिक वेतन भोगी महिला कर्मचारी के वेतन का गबन किया है। कुलदीप अपने घर पर उस महिला कर्मचारी से खाना बनवाते थे। महिला के खाते में वेतन के 15 हजार 515 रुपए आते थे। लेकिन भूपेंद्र कुलदीप उस महिला से 2200 रुपए छोड़कर बाकी पैसा अपने बेटे के खाते में ट्रांसफर करवा लेते थे। इस तरह कुलसचिव डेढ़ लाख रुपए महिला से ले चुके है। महिला ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की जिसके बाद भूपेंद्र कुलदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

कुल सचिव का कच्चा चिट्ठा

दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) को महिला कर्मचारी के वेतन गबन मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि विश्वविद्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के वेतन से संबंधित राशि का गबन किया गया और इस मामले में लंबे समय से जांच चल रही थी। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला उस समय सामने आया जब विश्वविद्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के वेतन भुगतान में अनियमितताओं की शिकायत की गई। प्रारंभिक जांच में वेतन भुगतान से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की। जांच के दौरान दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल की गई, जिसमें वेतन राशि के दुरुपयोग के प्रमाण मिले। इन्हीं तथ्यों के आधार पर कुलसचिव को आरोपी बनाया गया।

यह है पूरा मामला

दैनिक वेतन भोगी महिला कर्मचारी को काम पर रखा। इस महिला कर्मचारी से कुल सचिव भूपेंद्र कुलदीप अपने घर में खना बनवाते थे। इस महिला को मासिक वेतन यूनिवर्सिटी से ही मिलता था। महिला को हर महिने बैंक खाते में वेतन के 15 हजार 515 रुपए आते थे। लेकिन भूपेंद्र कुलदीप उस महिला से 2200 रुपए छोड़कर बाकी पैसा अपने बेटे के खाते में ट्रांसफर करवा लेते थे। यानी महिला का वेतन के सिर्फ 2200 रुपए ही दिए जाते थे। महिला डर के कारण कुछ नहीं कहती थी और महिनों तक यह खेल चलता रहा। इस तरह कुलसचिव ने अपने बेटे के खाते में कुल 1 लाख 49 हजार 384 रुपए पेटीएम से ट्रांसफर करवा लिए।

पहले भी लगे ये आरोप

नोटिस में सबसे पहला आरोप सरकारी वाहन के निजी उपयोग से जुड़ा है। जांच में यह सवाल उठाया गया है कि संबंधित वाहन का इस्तेमाल निर्धारित सरकारी कार्यों के बजाय व्यक्तिगत उपयोग के लिए किया गया। यदि यह आरोप सही पाया जाता है तो इसे सेवा नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

दूसरा आरोप वाहन की मरम्मत प्रक्रिया को लेकर है। बताया गया है कि दुर्घटना के बाद वाहन की मरम्मत निर्धारित शासकीय प्रक्रिया का पालन किए बिना कराई गई और इसके लिए विश्वविद्यालय की राशि खर्च की गई। जांच में यह भी उल्लेख किया गया है कि वाहन का बीमा होने के बावजूद उसका बीमा क्लेम नहीं लिया गया। इससे विश्वविद्यालय को आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई गई है।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि वाहन के रखरखाव और मरम्मत पर आवश्यकता से अधिक खर्च किया गया। इसके अलावा दुर्घटनाग्रस्त वाहन की मरम्मत अधिकृत प्रक्रिया के बजाय निजी स्तर पर कराने और भुगतान में संभावित वित्तीय अनियमितता का भी उल्लेख किया गया है। इन्हीं बिंदुओं को आधार बनाकर कुलसचिव से जवाब मांगा गया है कि आखिर इन परिस्थितियों में नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया।

जवाब के बाद कार्रवाई

उच्च शिक्षा विभाग ने इन आरोपों को गंभीर प्रकृति का माना है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर स्पष्टीकरण मांगा गया । जांच रिपार्ट के आधार पर कुलसचिव से इन पैसों की वसूली की जाएगी।

FAQ

  1. दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर क्या आरोप है?
    उन पर महिला दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के वेतन की राशि का गबन करने का आरोप है।
  2. महिला कर्मचारी के वेतन में कितनी राशि की हेराफेरी का आरोप है?
    आरोप है कि 15,515 रुपए वेतन में से सिर्फ 2,200 रुपए दिए गए और बाकी राशि बेटे के खाते में ट्रांसफर करवाई गई।
  3. कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप को पुलिस ने क्यों गिरफ्तार किया?
    वेतन गबन मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय ने जेल भेज दिया।

यह खबरें भी पढ़े...

उच्च शिक्षा विभाग की लापरवाही पर फूटा प्राध्यापकों का गुस्सा, जुलाई से आंदोलन

15 हजार की कमाई, 6.79 करोड़ का टैक्स नोटिस! अब जूती कारीगर के खाते पर रोक

MP के Guna में जनगणना करने गई महिला कर्मचारी को दूसरी महिलाओं ने सड़क पर गिराकर पीटा !

पाकिस्तानी हैकर्स ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट को बनाया निशाना, होमपेज पर लिखे अपशब्द

Tags:
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • नोटिस
  • एफआईआर
  • महिला कर्मचारी
  • हेमचंद यादव विश्वविद्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा