फर्जी कंपनी बना 83 लाख का भुगतान, सीएमएचओ समेत पांच पर केस

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
Fake company made payment of 83 lakhs, case filed against CMHO and five others the sootr
Fake company made payment of 83 lakhs, case filed against CMHO and five others the sootr

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कोरोना में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए फर्जी कंपनी को साढ़े 83 लाख का भुगतान कर दिया गया। पुलिस ने पूर्व मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों समेत 5 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कोरोना काल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के बाद एक फर्जी कंपनी को साढ़े 83 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पूर्व मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रणसाय सिंह और स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों समेत 5 लोगों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों की दबोचने के प्रयास में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें... व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए फंसाया...ऐसे खाली कर दिया बैंक अकाउंट

सीएमएचओ ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट

सूरजपुर एडिशनल एसपी संतोष महतो ने जानकारी दी कि मौजूदा सीएमएचओ डॉ. कपिलदेव पैकरा ने पुलिस में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। सीएमएचओ डॉ. कपिलदेव पैकरा ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके पहले के सीएमएचओ डॉ. आरएस सिंह थे। डॉ. सिंह ने जैम पोर्टल से यूनिक इंडिया फर्म को ऑक्सीजन प्लांट के लिए टेंडर जारी किया था। टेंडर जारी होने के बाद यूनिक इंडिया फर्म ने ऑक्सीजन प्लांट लगाया था। मगर, जब भुगतान की बारी आई तो इससे पहले ही उसी नाम से एक फर्जी कंपनी बनाकर उसे 83 लाख का भुगतान कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... 12वीं बोर्ड में एक लाख स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास... ऐसा पहली बार

पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

सूरजपुर एडिशनल एसपी संतोष महतो ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। इस मामले में सूरजपुर के पूर्व मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रणसाय सिंह, स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों के अलावा पांच लोगों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें... झारखंड के खनन माफिया ने छत्तीसगढ़ के आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचला

जैम पोर्टल से जारी किया था टेंडर

सूरजपुर एडिशनल एसपी महतो ने बताया कि तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. आरएस सिंह ने जैम पोर्टल के माध्यम से ऑक्सीजन प्लांट के लिए यूनिक इंडिया को टेंडर जारी किया था। टेंडर मिलने के बाद यूनिक इंडिया ने प्लांट लगाया था। बाद में डॉ. सिंह ने अन्य कर्मचारियों ने आशीष बोस नामक व्यक्ति से मिलकर षड़यंत्र रचा। यूनिक इंडिया के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर उसे साढ़े 83 लाख का भुगतान कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... अब NIT में पढ़ाएंगे ऐसे कोर्स जिसकी इंडस्ट्री में काफी डिमांड





Fake | company | payment | CMHO | surajpur | CG News | फर्जी कंपनी के नाम पर ठगी | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • CMHO
  • सीएमएचओ जयपुर
  • सूरजपुर
  • surajpur
  • केस
  • company
  • Fake
  • payment
  • फर्जी कंपनी के नाम पर ठगी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर