छत्तीसगढ़ में कोरोना से पहली मौत: बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Harrison Masih | Jun 16, 2025, 14:38 IST
Share
First death due to corona Chhattisgarh Elderly woman dies health department alert the sootr
First death due to corona Chhattisgarh Elderly woman dies health department alert the sootr

छत्तीसगढ़ में राज्य में कोविड-19 से मौत का पहला मामला सामने आया है, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। संक्रमण के फैलाव को लेकर गंभीरता और सख्ती दोनों ही बढ़ाई जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। राज्य में कोविड-19 से मौत का पहला मामला सामने आया है, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। राजनांदगांव की रहने वाली 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। यह छत्तीसगढ़ में कोरोना से दर्ज की गई पहली मौत है, जिससे राज्य में संक्रमण के फैलाव को लेकर गंभीरता और सख्ती दोनों ही बढ़ाई जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में कोरोना का खतरा बढ़ा: 12 नए मरीज, 42 एक्टिव केस, अलर्ट पर प्रशासन

सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार, 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 14 जून को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने मौत के बाद कोरोना जांच कराई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

कोविड प्रोटोकॉल के तहत हुआ अंतिम संस्कार

स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की निगरानी में रविवार को कन्हारपुरी स्थित मुक्तिधाम में कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के केवल सात सदस्य ही मौजूद थे। प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार के सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ने बढ़ाई चिंता, प्रशासन अलर्ट मोड पर

परिवार के सभी सदस्य क्वारंटीन, होगी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग

कोविड संक्रमण की पुष्टि होते ही परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। साथ ही सोमवार से कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने तक कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकलेगा।

सोशल मीडिया से सामने आई जानकारी

बताया जा रहा है कि मृत महिला के परिजनों ने खुद सोशल मीडिया पर कोरोना संक्रमण और अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूरी प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी की है और अब वे सभी सावधानी बरत रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में कोरोना के दो नए मामले सामने आए, सावधानी बरतने की अपील

रायपुर में सबसे ज्यादा मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में मिल रहे हैं। लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच, ट्रेसिंग और उपचार की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिलेवार समीक्षा की जा रही है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

राज्य में कोरोना की वापसी ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। राजनांदगांव की बुजुर्ग महिला की मौत राज्य में कोविड से हुई पहली मौत है, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और आम जनता से भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 8% के करीब, केंद्र भेजी जाएगी रिपोर्ट, एक्सपर्ट बोले- पीक 1 मई के बाद आएगा, फिर कम भी होगा

कोरोना से पहली मौत | बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत | CG Corona Update | chattisgarh covid cases

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • छत्तीसगढ़ में कोरोना
  • CG Corona Update
  • कोरोना से पहली मौत
  • बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत
  • chattisgarh covid cases
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज