छत्तीसगढ़ में मानसून की मार से 7 जिलों में बाढ़ का खतरा, कई इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
Krishna Kumar Sikander | Jul 04, 2025, 10:02 IST
Monsoon hits Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरे उफान पर है, जिसके कारण राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ बाढ़ की आशंका जताई है।
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरे उफान पर है, जिसके कारण राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ बाढ़ की आशंका जताई है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की संभावना है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ और बस्तर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather: मानसून की रफ्तार सुस्त, गरज-चमक और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट
राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने राज्य में सक्रियता दिखाई। सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद, जशपुर और सुकमा जैसे जिलों में ज्यादातर जगहों पर बारिश हुई, वहीं कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक तापमान अंबिकापुर में 29.2 डिग्री और सबसे कम तापमान दुर्ग में 21.2 डिग्री रहा।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather : छाता लेकर निकलें , कई जगहों पर हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। अगले तीन दिनों तक बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 6 और 7 जुलाई को उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है, जिसमें एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, अगले 3 घंटों में कई जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के सात जिलों कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, सरगुजा, कोरबा और जशपुर में अगले 24 घंटों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लगातार बारिश के कारण मिट्टी पूरी तरह से भीग चुकी है, जिससे अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और जलभराव का खतरा बढ़ गया है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर, रायपुर सहित कई इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका बीकानेर, शिवपुरी, खजुराहो, डाल्टनगंज, दीघा से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसके अलावा, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उत्तरी ओडिशा व गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है, जो क्रमशः 1.5 किमी और 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला है। उत्तर-पूर्व अरब सागर से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका भी उत्तर छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है, जो 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई तक विस्तारित है।
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए राजनांदगांव, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर और कोरिया में मध्यम बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।नागरिकों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और निचले इलाकों में जलभराव से बचने के लिए सावधानी बरतें।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ मानसून | छत्तीसगढ़ बारिश अलर्ट | छत्तीसगढ़ बाढ़ | छत्तीसगढ़ मौसम | छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट | भारी बारिश छत्तीसगढ़ | chhattisgarh monsoon | Chhattisgarh rain alert | Chhattisgarh Flood | Chhattisgarh Weather | Chhattisgarh Weather Alert | Heavy rain Chhattisgarh
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather: मानसून की रफ्तार सुस्त, गरज-चमक और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट
रायपुर में मौसम का मिजाज
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather : छाता लेकर निकलें , कई जगहों पर हो सकती है बारिश
आगामी सप्ताह का पूर्वानुमान
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, अगले 3 घंटों में कई जिलों में बारिश का अलर्ट
बाढ़ का अलर्ट
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर, रायपुर सहित कई इलाकों में बारिश के आसार
मौसम का तकनीकी विश्लेषण
अगले 3 घंटों का अलर्ट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ मानसून | छत्तीसगढ़ बारिश अलर्ट | छत्तीसगढ़ बाढ़ | छत्तीसगढ़ मौसम | छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट | भारी बारिश छत्तीसगढ़ | chhattisgarh monsoon | Chhattisgarh rain alert | Chhattisgarh Flood | Chhattisgarh Weather | Chhattisgarh Weather Alert | Heavy rain Chhattisgarh
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava