पूर्व मंत्री भगत की कमाई का रिकॉर्ड आया सामने, बढ़ी मुश्किलें

Marut raj | Feb 12, 2024, 18:48 IST
Share
अमरजीत भगत
अमरजीत भगत

31 जनवरी से लेकर 5 दिन तक अमरजीत भगत और उनके करीबियों के घर आयकर विभाग ने छापा मार कार्रवाई की थी। भगत अपने करीबी सहयोगियों और कर्मचारी जिनके घर रेड पड़ी थी, उनके बयानों से कानूनी संकट में पड़ सकते हैं।

रायपुर. आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई की जद में आए पूर्व मंत्री अमरजीत भगत(Former minister Bhagats) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पिछले दिनों यानी 31 जनवरी से लेकर 5 दिन तक अमरजीत भगत और उनके करीबियों के घर आयकर विभाग ने छापा मार कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी ने जानकारी सार्वजनिक की है। इस जानकारी के अनुसार ढाई करोड़ से ज्यादा की नगदी और ज्वेलरी बरामद की गई है। सीबीडीटी भगत के अनुसार करीबी सहयोगी और कर्मचारियों के बयान भी लिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भगत अपने करीबी सहयोगियों और कर्मचारी जिनके घर रेड पड़ी थी, उनके बयानों से कानूनी संकट में पड़ सकते हैं। आयकर विभाग ने अपने लिखित बयान में अमरजीत भगत का जिक्र पीईबी यानी पॉलिटिकली एक्सपोज्ड पर्सन के रूप में किया है।

पानी की टंकी बनाने में की गड़बड़ी, अब तोड़कर फिर से बनानी होगी

रियल एस्टेट में करोड़ों का निवेश

आयकर विभाग की ओर से लिखित बयान में अमरजीत भगत के यहां रेड की पूरी कार्रवाई का जिक्र है। आयकर विभाग ने कहा है कि रायपुर सरगुजा सीतापुर और रायगढ़ के 25 से अधिक परिसरों पर छापा डाला गया। इस दौरान सामने आया कि भगत ने अपने करीबियों के यहां से गलत कमाई (नगद में) की थी, जिसकी प्रारंभिक राशि 13 करोड रुपए है। आयकर विभाग का कहना है कि सबूत से यह पता चलता है कि इस राशि से अमरजीत भगत में सहयोगियों के माध्यम से रियल एस्टेट में निवेश किया है। जमीन के निवेश में 3 करोड़ का भुगतान और 8 करोड़ से अधिक के बेहिसाब खर्च का सबूत मिला है।

उपमुख्यमंत्रियों के लिए सुप्रीम कोर्ट से आई राहत, नहीं जाएगी कुर्सी

जमीन की खररीदी में दबाव

आयकर विभाग में अपने जारी बयान में कहा है की अमरजीत भगत के करीबियों के यहां से कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। इनमें अवैध रूप से जमीन हड़पने के दस्तावेज भी हैं। जिन किसानों और प्रभावित अन्य लोगों की जमीन ली गई है, उन्होंने आयकर विभाग में दिए बयान में स्वीकारा है कि जमीन के लेनदेन में अमरजीत भगत का दखल दबाव रहा है।

धर्म और जाति को राजनीति के बीच में नहीं लाना चाहिए: शंकराचार्य

कार्रवाई की जद में कलेक्टर भी आ सकते हैं
आयकर विभाग के बयान में दिन जमीन की अवैध खरीदी बिक्री की बात कही जा रही है, उनमें पुनर्वास पट्टा का उल्लेख है। यह ऐसी जमीन रही है जो बिना कलेक्टर के दखल के नहीं की जा सकती यानी इन जमीनों के खरीदी बिक्री में कलेक्टर को अनुमति का अधिकार होता है। जाहिर सी बात है कि इन जमीनों की खरीदी बिक्री हुई है तो एजेंसियों के रडार में कई कलेक्टर भी आगए हैं। इसी के साथ आयकर विभाग में जानकारी सार्वजनिक की है उसमें कर्मचारी, करीबीयों, सहयोगियों और प्रभावित व्यक्तियों के बयान का उल्लेख भी किया गया है।(पूर्व मंत्री भगत | बढ़ी मुश्किलें | problems increased not present in content)

कमलनाथ पर बीजेपी में घमासान, अब डिप्टी सीएम ने क्या बोल दिया, जानिए

Tags:
  • Former minister Bhagats
  • पूर्व मंत्री भगत
  • बढ़ी मुश्किलें
  • problems increased
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा