Ex MLA भीमा मंडावी की बेटी ने लगाई फांसी,पिता को नक्सलियों ने मारा था

Kanak Durga Jha | Jan 27, 2025, 08:33 IST
Share
Former MLA Bhima Mandavis daughter committed suicide the sootr
Former MLA Bhima Mandavis daughter committed suicide the sootr

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने उत्तराखंड के देहरादून में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने उत्तराखंड के देहरादून में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दीपा फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही थी और यह उसका अंतिम वर्ष था। घटना रविवार को पीजी ( हॉस्टल ) में हुई। दीपा के आत्महत्या की खबर से परिवार समेत पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। ये खबर भी पढ़ें... पद्मश्री वैद्यराज को मौत का फरमान, नक्सलियों ने लिखा - कब तक बचेंगे

देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रही थी दीपा

दीपा मंडावी देहरादून में अपनी सहेलियों के साथ एक रूम में रहकर पढ़ाई कर रही थी। हालांकि, करीब एक सप्ताह पहले उसने पीजी में शिफ्ट किया था। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दीपा के परिवार वाले खबर सुनते ही देहरादून रवाना हो गए हैं। ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों के गढ़ में 40 साल बाद पहली बार फहराएगा तिरंगा... फोर्स पहुंची

परिवार पर लगातार विपत्तियों का साया

दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की दो पत्नियां और कुल पांच बच्चे हैं। इनमें से दो बेटियों ने आत्महत्या की है। 2013 में उनकी सबसे बड़ी बेटी ने रायपुर में खुदकुशी की थी। अब दूसरी बेटी दीपा ने यह कदम उठाया है।

नेताओं ने जताया शोक

घटना की खबर मिलते ही दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा और अन्य कांग्रेस नेता भीमा मंडावी के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों के गढ़ से निकल रहे पद्म सम्मान, लगातार दूसरी साल पुरस्कार

भीमा मंडावी की हत्या से जुड़ा इतिहास

9 अप्रैल 2019 को लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान दंतेवाड़ा के श्यामागिरी इलाके में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर भीमा मंडावी की हत्या कर दी थी। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी और ड्राइवर भी शहीद हो गए थे। दीपा मंडावी की आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक दबाव और पारिवारिक चुनौतियों के बीच, मंडावी परिवार लगातार कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा है। दीपा की मौत के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें.. कांग्रेस आज करेगी उम्मीदवारों की घोषणा,प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आएंगे
Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • Chhattisgarh suicide case
  • cg news update
  • cg suicide case
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा