नए साल का जश्न मनाने निकले थे चार यार... घर लौटी लाश

Kanak Durga Jha | Jan 01, 2025, 15:51 IST
Share
Four friends returning after celebrating New Year three died
Four friends returning after celebrating New Year three died

नए साल के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नए साल के जश्न में डूबे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में जान चली गई।

नए साल के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नए साल के जश्न में डूबे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में जान चली गई। इस हादसे में इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिली है कि चार दोस्त घर से न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करने गए थे। घर लौटते वक्त चारों बाइक सवार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए।

हादसा इतना भयंकर था कि तीन दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। वहीं चौथे युवक की हालत गंभीर है। हादसे में मरने वालों की पहचान एलेन्स तिर्की (18) निवासी खरीबहार, दीपसन टोप्पो (18) निवासी बांसाझाल, रोहित चौहान (17) के रूप में हुई है। वहीं, आदित्य बड़ा (18) निवासी बासाझाल की हालत नाजुक है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तुम इंटरनेट पर पोर्न देखती हो न... ऐसे फंसी 12वीं की स्टूडेंट

ट्रक के पीछे टकरा गई बाइक

जानकारी के मुताबिक, 4 दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर तपकरा की ओर नए साल का जश्न मनाने गए थे। देर रात लवाकेरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुनकुरी लवाकेरा स्टेट हाईवे पर समडमा गांव के पास सड़क पर खराब ट्रक खड़ा था। उनकी बाइक ट्रक के पीछे टकरा गई।

भूपेश बघेल पर बढ़ा संकट, आबकारी मंत्री रहे लखमा के घर ED का छापा

जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा घायल युवक

तपकरा थाना प्रभारी ठाकुर खोमराज सिंह ने बताया कि, हादसा करीब साढ़े 11 बजे के आसपास हुआ है। हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उसे अंबिकापुर रेफर किया गया है, जहां आईसीयू में भर्ती है। आज शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भिलाई के राय अमेरिका में उच्च शिक्षा मंत्री, हिंदी मीडियम से की पढ़ाई

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हुए सड़क हादसे की पूरी जानकारी क्या है?
    जशपुर जिले के कुनकुरी-लवाकेरा स्टेट हाईवे पर नए साल के पहले दिन एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चार दोस्त बाइक पर सवार होकर न्यू ईयर पार्टी से घर लौट रहे थे, जब उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतकों की पहचान एलेन्स तिर्की, दीपसन टोप्पो, और रोहित चौहान के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक आदित्य बड़ा की हालत गंभीर है।
  2. हादसा कैसे हुआ था और ट्रक का क्या संबंध है?
    जानकारी के मुताबिक, चार दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर तपकरा से लवाकेरा की ओर जा रहे थे। तभी समडमा गांव के पास सड़क पर खड़ा एक खराब ट्रक उनकी बाइक से टकरा गया। बाइक ट्रक के पीछे जा घुसी, जिससे यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।
  3. घायलों का इलाज कहां किया जा रहा है और मृतकों के शव कब परिजनों को सौंपे जाएंगे?
    घायल युवक आदित्य बड़ा को अंबिकापुर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हैकर बनना चाहते हैं आप भी... हैकिंग की मास्टरी यहां सिखाई जा रही

Tags:
  • CG News
  • Chhattisagrh News
  • Road Accident
  • chhattisgarh road accident
  • cg news update
  • cg news today
  • cg road accident
  • नए साल का जश्न
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा