गांव को लगी काल की नजर... महीनेभर में 8 मौत, संकट टालने पूजा-पाठ
Marut raj | Mar 18, 2025, 09:45 IST
Gariaband District District Phuljhar Village Death the sootr
गरियाबंद के फूलझर गांव में बीते एक महीने के अंदर 8 ग्रामीणों की अचानक मौत होने से दहशत का माहौल है। लगातार हो रही मौत के भय की वजह से गांव में न होलिका दहन हुआ और न ही रंग-गुलाल उड़ा।
Gariaband District District Phuljhar Village Death : गरियाबंद जिले के फूलझर गांव में बीते एक महीने के अंदर 8 ग्रामीणों की अचानक मौत होने से दहशत का माहौल है। इन रहस्यमयी मौत के कारण गांव के लोग इतने भयभीत हैं कि उन्होंने इस बार पारंपरिक रूप से मनाया जाने वाला होली पर्व भी नहीं मनाया।
ये खबर भी पढ़ें... नवा रायपुर में मंत्रियों के खाली बंगलों में 35 लाख की रंगाई पुताई
जानकारी के अनुसार गांव में न होलिका दहन हुआ और न ही रंग-गुलाल उड़ा। लगातार हो रही मौत के भय की वजह से गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर संकट टालने की प्रार्थना की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गांव में लगातार हो रही मौत से चिंतित ग्रामीणों ने होली पर सभी कामकाज बंद रखे और पूरे विधि-विधान के साथ ग्राम के देवालय में विशेष पूजा-अर्चना की।
ये खबर भी पढ़ें... ASI गाली दे रहा था, जवान ने 18 गोलियां मारीं, पहली माथे पर,15 सीने में
ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव के प्रमुख चौक-चौराहों पर शोभायात्रा निकाली और विभिन्न मंदिरों में पूजा-पाठ किया। पूजा के दौरान महिलाएं पीली साड़ी पहनकर सिर पर मंगल कलश लिए नजर आईं। वहीं, पुरुष धोती-कुर्ता पहनकर भजन-कीर्तन करते हुए गांव के शीतला मंदिर पहुंचे। यहां सभी ने मिलकर पूजा की और संकट टालने की मिन्नतें मांगीं। इसके बाद गांव के हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... CG Breaking : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली के लिए रवाना
ये खबर भी पढ़ें... नवा रायपुर में मंत्रियों के खाली बंगलों में 35 लाख की रंगाई पुताई
न होलिका दहन हुआ और न ही रंग-गुलाल उड़ा
ये खबर भी पढ़ें... ASI गाली दे रहा था, जवान ने 18 गोलियां मारीं, पहली माथे पर,15 सीने में
ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव के प्रमुख चौक-चौराहों पर शोभायात्रा निकाली और विभिन्न मंदिरों में पूजा-पाठ किया। पूजा के दौरान महिलाएं पीली साड़ी पहनकर सिर पर मंगल कलश लिए नजर आईं। वहीं, पुरुष धोती-कुर्ता पहनकर भजन-कीर्तन करते हुए गांव के शीतला मंदिर पहुंचे। यहां सभी ने मिलकर पूजा की और संकट टालने की मिन्नतें मांगीं। इसके बाद गांव के हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... CG Breaking : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली के लिए रवाना
FAQ
- फूलझर गांव में हाल ही में कितनी मौतें हुई हैं और इसका क्या कारण बताया जा रहा है ?
फूलझर गांव में बीते एक महीने के अंदर 8 ग्रामीणों की अचानक मौत हुई है, जिसे रहस्यमयी बताया जा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि यह मौतें किसी संकट के कारण हो रही हैं, जिससे वे भयभीत हैं। - इस बार फूलझर गांव में होली कैसे मनाई गई ?
फूलझर गांव में इस बार होली पारंपरिक रूप से नहीं मनाई गई। गांव में न तो होलिका दहन हुआ और न ही रंग-गुलाल उड़ाए गए। ग्रामीणों ने लगातार हो रही मौतों के भय के कारण सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और संकट टालने की प्रार्थना की। - फूलझर गांव के लोगों ने किस प्रकार की पूजा-अर्चना की ?
गांव के लोग सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना करने के लिए एकजुट हुए। उन्होंने प्रमुख चौक-चौराहों पर शोभायात्रा निकाली और विभिन्न मंदिरों में पूजा की। महिलाएं पीली साड़ी पहनकर मंगल कलश लेकर पूजा करतीं, जबकि पुरुष धोती-कुर्ता पहनकर भजन-कीर्तन करते हुए मंदिरों में पहुंचे।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari