रेलवे की सुरक्षित नौकरी छोड़ आईपीएस बने गौरव राय
Umeshwari Baghel | Jul 13, 2026, 17:08 IST
जिद और जुनून से ऐसे बने IPS गौरव राय
रेलवे की सुरक्षित नौकरी छोड़ गौरव राय ने यूपीएससी का रास्ता चुना। IES में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले गौरव ने असफलताओं से लड़कर आईपीएस बनने का सपना पूरा किया। अब वे पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
बलौदाबाजार-भाटापाराछत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय उन युवा अधिकारियों में शामिल हैं, जिनकी सफलता की कहानी मेहनत, धैर्य और लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का उदाहरण है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से निकलकर देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शीर्ष स्थान हासिल करने और फिर भारतीय पुलिस सेवा में प्रवेश तक का उनका सफर बेहद प्रेरक रहा है। वर्तमान में वे बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के एसपी हैं।
गौरव राय का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुआ। उनके पिता डॉ. राम प्रवेश राय सिविल इंजीनियर हैं, जबकि माता मंजू राय गृहिणी हैं। पिता की नौकरी के कारण परिवार महाराष्ट्र में आकर बस गया। यही कारण रहा कि उनकी स्कूली शिक्षा महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में हुई। दसवीं की परीक्षा उन्होंने सतारा जिले के कराड़ स्थित होली फैमिली कॉन्वेंट हाईस्कूल से लगभग 89 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद अमरावती के शिवाजी साइंस कॉलेज से बारहवीं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंजीनियर बनने के अपने सपने को उन्होंने पुणे के प्रतिष्ठित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक कर पूरा किया। साल 2013 में महज 20 वर्ष की उम्र में गौरव राय ने बीटेक की पढ़ाई पूरी कर ली थी। हालांकि, उस समय वे इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (IES) परीक्षा देने के लिए पात्र नहीं थे क्योंकि उनकी उम्र 21 वर्ष से कम थी। अगले वर्ष, जैसे ही उनकी आयु पूरी हुई, उन्होंने IES परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि उनके असाधारण तकनीकी ज्ञान और तैयारी का प्रमाण थी।
![जिद और जुनून से ऐसे बने IPS गौरव राय!]()
IES में शीर्ष स्थान प्राप्त करने के बाद गौरव राय ने भारतीय रेलवे सेवा को चुना। प्रशिक्षण के दौरान भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल प्राप्त किया। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से रेल टेक्नोलॉजी में एमटेक भी किया। 2014 से 2019 तक रेलवे में सेवा के दौरान उन्हें एक सफल और सुरक्षित करियर मिल चुका था, लेकिन उनके मन में देश सेवा का एक और सपना जीवित था। रेलवे में कार्यरत रहते हुए उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। यह सफर आसान नहीं था। पहले प्रयास में वे प्रारंभिक परीक्षा पास नहीं कर सके। दूसरे प्रयास में प्रीलिम्स तो निकला, लेकिन मुख्य परीक्षा में सफलता नहीं मिली। तीसरे प्रयास में फिर प्रीलिम्स ही नहीं निकल पाया। लगातार असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। चौथे प्रयास के लिए उन्होंने रेलवे से छुट्टी ली और पूरी एकाग्रता के साथ तैयारी की। इसी प्रयास में उन्होंने 204वीं रैंक हासिल की और भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित हुए।
आईपीएस गौरव राय :26 अगस्त 2019 को गौरव राय ने आईपीएस सेवा जॉइन की। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद से प्रशिक्षण के बाद उनकी पहली फील्ड पोस्टिंग बिलासपुर में प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में हुई। यहां उन्होंने कोटा थाना प्रभारी के रूप में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। इसके बाद वे सीएसपी राजनांदगांव बने, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया। क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े चर्चित मामले में शुरुआती एफआईआर दर्ज कराने, चिटफंड ठगी की जांच को आगे बढ़ाने और नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के कारण वे चर्चा में रहे। राजनांदगांव के बाद उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) बीजापुर बनाया गया, जहां उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा अभियान और नए सुरक्षा कैंप स्थापित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
![जिद और जुनून से ऐसे बने IPS गौरव राय!]()
मई 2023 से गौरव राय दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में सफल कार्यकाल के बाद अब वे बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के एसपी के रूप में कार्यभार संभाल रहे है। उनके कार्यकाल में नक्सल विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। लोन वर्राटु अभियान के तहत बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। साथ ही विधानसभा और लोकसभा चुनावों को संपन्न कराने में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। गौरव राय की कहानी यह बताती है कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और कठिन निर्णय लेने के साहस से मिलती है। रेलवे के गोल्ड मेडलिस्ट इंजीनियर से लेकर दंतेवाड़ा के पुलिस कप्तान बनने तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कौन हैं आईपीएस जगमोहन मीणा, जिन्होंने 13 साल बाद छोड़ दी नौकरी
5 नए मेडिकल कॉलेजों में डीन नियुक्त; जशपुर से दंतेवाड़ा तक बदलेगी चिकित्सा व्यवस्था
छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार-भाटापारा की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता अवकाश पर, सेनानी ओमप्रकाश शर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार
जबलपुर हाईकोर्ट ने दिए कार्रवाई के आदेश, पुलिस अधीक्षक बता रहे सामान्य फेरबदल
IES परीक्षा में रचा इतिहास
जिद और जुनून से ऐसे बने IPS गौरव राय!
असफलताओं से हार नहीं मानी
नक्सल मोर्चे पर महत्वपूर्ण योगदान
जिद और जुनून से ऐसे बने IPS गौरव राय!
सफलता साहसिक निर्णयों से
यह खबरें भी पढ़े...
5 नए मेडिकल कॉलेजों में डीन नियुक्त; जशपुर से दंतेवाड़ा तक बदलेगी चिकित्सा व्यवस्था
छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार-भाटापारा की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता अवकाश पर, सेनानी ओमप्रकाश शर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार
जबलपुर हाईकोर्ट ने दिए कार्रवाई के आदेश, पुलिस अधीक्षक बता रहे सामान्य फेरबदल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari